बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के साथ ही राज्य एक बार फिर चर्चा में है ये सिर्फ चुनावी रणनीतियों के कारण नहीं, बल्कि अपने ऐतिहासिक और सामाजिक मूल्यों के कारण भी। बिहार की राजनीति को समझने के लिए उसके अतीत को जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसी मिट्टी से लोकतंत्र, आंदोलन और जनता की आवाज़ ने जन्म लिया। इतिहास की किताबें हमें बताती हैं कि बिहार का समाज किस तरह संघर्षों, विचारधाराओं और बदलावों से गुजरा है। जब हम इन किताबों को पढ़ते हैं, तो हमें यह समझ आता है कि आज के चुनावी मुद्दों, जातिगत समीकरणों और विकास की बहसों की जड़ें कितनी गहराई में हैं। अगर आप Bihar Assembly Polls 2025 को समझना चाहते हैं, तो बिहार के इतिहास को पढ़ना आपके राजनीतिक दृष्टिकोण को और गहराई देगा।
ऐसे ही और किताबों के बारे में जानकारी के लिए आप हमारे हाउस ऑफ बुक्स के पेज को भी देख सकते हैं।
नीचे हमने बिहार के राजनीतिक और सांस्कृतिक इतिहास को समझने के लिए 5 शानदार किताबों के बारे में जानकारी दी है जिन्हें आप देख सकते हैं।