बढ़िया वॉशिंग मशीन लेने का है प्लान? तो देखें 2025 के टॉप विकल्प

अगर आप 2025 में अपने घर के लिए एक बेस्ट वॉशिंग मशीन लेना चाहते हैं, तो यहां आपको भारत की टॉप वॉशिंग मशीन्स के बारे में डिटेल जानकारी दी गई है।
2025 की बेस्ट वॉशिंग मशीन

मार्केट में वॉशिंग मशीन्स की अब इतनी ज्यादा वैरायटी मौजूद है कि अपने लिए एक सही वॉशिंग मशीन का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल लगता है। तो अगर आप भी 2025 की बेस्ट वॉशिंग मशीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, यहां हायर, सैमसंग, एलजी, व्हार्लपूल, आदि टॉप ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन्स के बारे में बताया गया है। इन वॉशिंग मशीन्स को अमेजन पर यूजर्स द्वारा काफी बढ़िया रेटिंग प्राप्त है। इन्हीं रेटिंग और रिव्यू को देखते हुए यहां हमने इन वॉशिंग मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है, ताकि आप भी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस से अपने लिए एक अच्छी वॉशिंग मशीन को चुन सकें।

  • Haier 8 kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine

    हायर की यह 8 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसमें शामिल एडवांस फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको AI-DBT तकनीक शामिल मिलती है। यह तकनीक कपड़ों के वजन और फैब्रिक को समझकर अपने आप वॉश साइकल को चुनती है। इससे आपको समय बचता है, मेहनत कम लगती है और कपड़े भी बेहतर साफ होते हैं। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है, क्योंकि इसमें आपको चाइल्ड लॉक फीचर शामिल मिलता है। यह फीचर वॉशिंग मशीन की सेटिंग्स को लॉक कर देता है, जिससे बच्चे वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल कर खुद को नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं। इस 5 स्टार वॉशिंग मशीन में आपको इन्वर्टर तकनीक मिलती है। यह तकनीक मोटर की स्पीड को कपड़ों के भार के अनुसार कम और ज्यादा करती है। इससे ऊर्जा की खपत कम होती है और यह वॉशिंग मशीन कम शोर के साथ काम करती है। इस 8kg वॉशिंग मशीन में आपको LED टच पैनल मिलता है, जो एक यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस देता है। इससे वॉशिंग मशीन की सेटिंग्स को एडजस्ट करना आसान होता है। 

    इस हायर वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
    • कलर - व्हाइट
    • विशेष सुविधा - सुपर ड्रम
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • वारंटी - 5 साल

    इस हायर वॉशिंग मशीन की खूबियां

    • इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको इन-बिल्ट हीटर मिलता है, जो पानी को 60 डिग्री तक गर्म करता है। इससे कपड़ों में मौजूद जिद्दी दाग और बैक्टीरिया साफ हो सकते हैं। 
    • इस वॉशिंग मशीन में 525mm का एक सुपर ड्रम भी मिलता है, जिसमें आप एक बार में काफी बड़ी मात्रा में कपड़े साफ कर सकते हैं। इस ड्रम का एक फायदा यह भी होता है कि इसमें कपड़े उलझते नहीं है और खराब नहीं होते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Whirlpool 7 Kg 5 Star Inverter Front Load Washing Machine with In-Built Heater

    7 किलोग्राम की यह व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन इन्वर्टर तकनीक से लैस है। यह तकनीक मोटर की स्पीड को कपड़ों के भार अनुसार कम या ज्यादा करती है। इससे मोटर पर कम दबाव पड़ता है और ऊर्जा की खपत भी कम होती है, जिससे बिजली बिल में बचत की जा सकती है। इसमें आपको इन-बिल्ट हीटर भी मिलता है। यह हीटर 60 डिग्री सेल्सियस तक पानी को गर्म करता है, जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ होते हैं। ठंड के मौसम में यह तकनीक ज्यादा फायदेमंद होती है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में 6th सेंस सॉफ्ट मूव तकनीक शामिल होती है। यह तकनीक कपड़ों के फैब्रिक और वजन के हिसाब से ड्रम की मूवमेंट को एडजस्ट करती है। इसका फायदा यह होता है कि कपड़ों की बेहतर धुलाई होती है, उनका फैब्रिक खराब नहीं होता है और कपड़े नए जैसे रहते हैं। इस व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन में ऑटो स्टार्ट फीचर शामिल होता है। इस फीचर का फायदा यह होता है कि बिजली कटने के बाद वॉशिंग प्रोग्राम वहीं से शुरू हो जाता है, जहां बंद हुआ था। इससे आपको बार-बार सेटिंग्स चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

    इस व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • कलर - ब्लैक
    • विशेष सुविधा - इन-बिल्ट हीटर
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    इस व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन की खूबियां

    • इस 5 स्टार वॉशिंग मशीन में स्टीम वॉश तकनीक शामिल होती है। यह तकनीक कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया और एलर्जी को भाप के जरीए हटाती है। इससे कपड़े अधिक फ्रेश और एलर्जी-फ्री रहते हैं।
    • व्हर्लपूल की यह वॉशिंग मशीन ऐसा दावा करती है कि यह 100 से ज्यादा कठिन दाग जैसे - मिट्टी, पसीना, स्याही, खून और तेल आदि को आसानी से साफ कर सकती है या उन दागों को हल्का कर सकती है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • IFB 8 Kg 5 Star Powered by AI with 9 Swirl Wash Front Load Washing Machine

    अगर आप एक स्मार्ट वॉशिंग मशीन लेने का विचार कर रहे हैं, तो आईएफबी की यह 8KG वॉशिंग मशीन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस वॉशिंग मशीन में आपको Wifi कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे आप इस वॉशिंग मशीन को केवल अपने स्मार्टफोन से कहीं पर भी रहकर कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में AI तकनीक भी मिलती है। यह तकनीक कपड़ों के वजन, फैब्रिक और गंदगी को सेंसर के माध्यम से समझकर उसी अनुसार वॉशिंग प्रोग्राम, पानी और स्पीड को एडजस्ट करती है। इससे मेहनत, समय और पानी तीनों की बचत होती है। इस 5 स्टार वॉशिंग मशीन में आपको 9 Swirl वॉश तकनीक शामिल मिलती है। यह तकनीक 9 अलग-अलग दिशाओं में घुमकर कपड़ों को धोती है। इससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो सकते हैं। अगर आप ऐसे स्थान पर रहते हैं, जहां धूप की रोशनी कम पड़ती है तो यह वॉशिंग मशीन आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। क्योंकि इसमें आपको 1400 RPM की स्पिन स्पीड मिलती है, जो कपड़ों से पानी पूरी तरह से निकाल देती है और उन्हें तेजी से सूखाती है। इस वॉशिंग मशीन की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टीप रिफ्रेश तकनीक है। यह तकनीक कपड़ों में एक गर्म भाप छोड़ती है, जिससे कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस पूरी तरह खत्म होते हैं और मशीन से निकलने के बाद भी कपड़े काफी स्मूद रहते हैं।

    इस आईएफबी वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
    • कलर - व्हाइट
    • विशेष सुविधा - ऑटो-लोड सेंसिंग
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • वारंटी - 4 साल

    इस आईएफबी वॉशिंग मशीन की खूबियां

    • इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में ऑटो-टब क्लीन तकनीक शामिल होती है, जो हर वॉश के बाद ड्रम को अपने आप क्लीन करती है। इससे ड्रम में बैक्टीरिया और फंगल लगने का खतरा नहीं रहता है।
    • इस 5 स्टार वॉशिंग मशीन में एक बड़ी LED टच पैनल मिलता है, जिससे वॉशिंग मशीन की सेटिंग्स को एडजस्ट करना काफी आसान होता है और आपको एक यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस मिलता है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में वॉटर लीकेज की समस्या देखने को मिली है।
    03
  • LG 7 Kg 5 Star Steam Inverter Direct Drive Technology Fully-Automatic Washing Machine

    अगर आपका 2 से 4 लोगों का परिवार है, तो एलजी की यह वॉशिंग मशीन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस वॉशिंग मशीन में इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव मोटर शामिल है। यह मोटर सीधे ड्रम से जुड़ी होती है। इससे कपड़ों के भार के अनुसार मोटर की स्पीड अपने आप एडजस्ट होती है और ऊर्जा की खपत कम होती है। इसका एक फायदा यह भी होता है कि मशीन बेहद कम शोर और वाइब्रेशन करती है, जिससे आप किसी भी समय बिना शोर के कपड़े साफ कर सकते हैं। इस एलजी वॉशिंग मशीन की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्मार्ट डाग्नोसिस तकनीक है। यह तकनीक मशीन में होने वाली खराबी का पता लगाकर आपको ऐप के माध्यम से जानकारी देता है, जिससे आप समय रहते अपनी वॉशिंग मशीन को ठीक करवा सकते हैं। इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में AI-DD तकनीक मौजूद है। यह तकनीक सेंसर के माध्यम से कपड़ों के भार और उसके फैब्रिक को समझती है और फिर उसी अनुसार वॉश मोड को सेट करती है। इसका फायदा यह होता है कि आपको इसमें केवल कपड़े डालने होते हैं, बाकी का सभी काम यह मशीन खुद करती है, जिससे आपके समय और मेहनत दोनों बचत होती है। इस इन्वर्टर वॉशिंग मशीन में आपको स्टीम वॉश तकनीक शामिल मिलती है। यह तकनीक कपड़ों में एक गर्म भाप छोड़ती है, जिससे कपड़ों में मौजूद एलर्जी, बैक्टीरिया और गंद खत्म होते हैं और कपड़े अधिक फ्रेश लगते हैं। 

    इस एलजी वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • कलर - व्हाइट
    • विशेष सुविधा - LED डिस्प्ले
    • एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
    • वारंटी - 2 साल

    इस एलजी वॉशिंग मशीन की खूबियां

    • इस 5 स्टार वॉशिंग मशीन में आपको 6 मोशन DD तकनीक शामिल मिलती है। यह तकनीक 6 अलग-अलग मोशन का इस्तेमाल करके कपड़ों को बेहतर तरीके से साफ करती है, जिससे कपड़ों में लगे दाग जल्दी साफ होते हैं।
    • इस एलजी वॉशिंग मशीन में आपको इन-बिल्ट हीटर भी मिलता है। यह हीटर मशीन में पानी को सही तापमान पर गर्म करता है, जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ हो जाते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • Samsung 7 kg Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    सैमसंग की यह वॉशिंग मशीन डिजिटल इन्वर्टर तकनीक के साथ आती है। यह तकनीक सेंसर के माध्यम से कपड़ों की मात्रा और वजन को समझती है और फिर उसी अनुसार मोटर की स्पीड को कम या ज्यादा करती है। इससे ऊर्जा की खपत कम होती है, जिससे बिजली बिल में बचत की जा सकती है। इसका एक फायदा यह भी होता है कि वॉशिंग मशीन बहुत कम शोर करती है, जिससे आप किसी भी समय बिना शोर के कपड़े वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं। 7 किलोग्राम की इस वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर मिलता है। यह तकनीक 60 डिग्री तक पानी को गर्म करता है, जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग और बैक्टीरिया बेहतर साफ होते हैं। यह तकनीक मानसून के सीजन में काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि बारिश के मौसम में कपड़ों में बैक्टीरिया लगने का खतरा ज्यादा रहता है। इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको 15 से ज्यादा वॉशिंग प्रोग्राम्स मिलते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक और अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में हाईजीन स्टीम तकनीक भी शामिल होती है। यह तकनीक वॉशिंग साइकल खत्म होने के बाद एक गर्म भाप छोड़ती है। इससे भाप से कपड़ों में मौजूद 99.9% बैक्टीरिया, गंदगी और एलर्जी खत्म हो जाते हैं। यह तकनीक उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद होती है, जिन्हें गंदगी से एलर्जी होती है। इस 7kg वॉशिंग मशीन में आपको वॉटर ओवरफ्लो फीचर शामिल मिलता है। यह फीचर ड्रम में पानी की मात्रा अधिक होने पर आपको अलर्ट देता है, जिससे आप पानी समय पर बंद कर सकते हैं। इससे पानी की बर्बादी नहीं होती है।

    इस सैमसंग वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
    • कलर - व्हाइट
    • विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक
    • एनर्जी स्टार - 5 स्टार 
    • वारंटी - 2 साल

    इस सैमसंग वॉशिंग मशीन की खूबियां

    • इस सैमसंग वॉशिंग मशीन में इको बबल तकनीक शामिल है। यह तकनीक डिटर्जेंट को हवा और पानी के साथ मिलाकर झाग में बदलती है और यह झाग कपड़ों की गहराई में जाकर उन्हें साफ करती है।
    • इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में आपको 1200 RPM की तेज स्पिनिंग मिलती है, जिससे कपड़े तेजी से सूखते हैं। मानसून के सीजन के लिए यह वॉशिंग मशीन काफी फायदेमंद हो सकती है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 2025 की सबसे अच्छी वॉशिंग मशीन कौन-सी है?
    +
    हायर, सैमसंग, एलजी, व्हर्लपूल आदि कुछ ऐसे ब्रांड्स हैं, जिनकी वॉशिंग मशीन काफी ज्यादा पसंद की जाती है। इन ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन में आपको एडवांस फीचर्स मिलते हैं, जो इन्हें खास बनाती है।
  • क्या ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कपड़े बेहतर साफ करती है?
    +
    देखिए ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन्स में इन-बिल्ट हीटर, स्टीम वॉश, आदि एडवांस फीचर्स शामिल होते हैं, जो कपड़ों की बेहतर धुलाई करते हैं। वहीं कुछ स्मार्ट ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कपड़े धोने की प्रक्रिया को आसान भी बनाती है।
  • स्मार्ट वॉशिंग मशीन के क्या फायदे हैं?
    +
    स्मार्ट वॉशिंग मशीन समय बचाती है, क्योंकि इसमें शामिल AI तकनीक कपड़ों के भार और फैब्रिक को समझकर वॉशिंग प्रोग्राम अपने आप चुनती है। इसके अलावा इन वॉशिंग मशीन कपड़े अधिक बेहतर साफ हो सकते हैं और आप स्मार्ट वॉशिंग मशीन को घर से बाहर रहकर भी कंट्रोल कर सकते हैं।