खरीदें या नहीं? मजबूत कांच शेल्फ वाले Side By Side Refrigerator के फायदे और नुकसान

भरपूर स्टोरेज के साथ ही इन 5 साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में मिलेंगे मजबूत कांच से बने शेल्फ, लेकिन अपने लिए किसी एक को चुनने से पहले जान लीजिए इनके फायदे और नुकसान भी। यहां देखिए Haier, Samsung और LG जैसे अन्य ब्रांड के मॉडल्स और समझिए इनके फीचर्स।
Side By Side Refrigerator, जो आते हैं मजबूत कांच शेल्फ के साथ

क्या आप टफेंड ग्लास शेल्फ वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की तलाश में हैं? इस लेख में, हम टॉप 5 मॉडलों की विस्तृत समीक्षा करेंगे, जिसमें उनकी विशेषताएं, फायदे और नुकसान शामिल हैं। हम आपको यह तय करने में मदद करेंगे कि आपके घर के लिए कौन सा रेफ्रिजरेटर सबसे अच्छा है। बता दें कि, भरपूर स्टोरेज क्षमता के साथ आने वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर ना सिर्फ आपके खाने-पीने के सामान को रखने के लिए बड़ा स्पेस देते हैं, बल्कि ये आधुनिक किचन के लिए काफी लोकप्रिय भी हैं। जहां एक तरफ इनका स्टाइलिश डिजाइन रसोईघर को आकर्षक बनाता है, तो वहीं दूसरी तरफ इनके फीचर्स इन्हें सामान्य फ्रिज के मुकाबले कई गुना तक बेहतर प्रदर्शन देने में सक्षम बनाते हैं। ऐसे में आप यहां पर Samsung, LG, Haier, Godrej और IFB जैसे प्रमुख Refrigerator ब्रांड्स विकल्प लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप इनके फंक्शन और फीचर्स के साथ ही फायदे व नुकसान के बारे में विस्तार से समझ सकते हैं।

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में आपकी इसी तरह से अन्य घरेलू उपकरणों की जानकारी मिल सकती है।

  • Haier 596L 3Star 2 Door Side by Side Frost Free Refrigerator

    यह हायर साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 596 लीटर की क्षमता में आता है, जो कि 5 या उससे अधिक सदस्य वाले परिवार के लिए उपयुक्त रहेगा। इसमें एक्सपर्ट इंवर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो इसे ऊर्जा कुशल तरीके से संचालित करने में मदद करती है और इसकी वजह से संचालन के वक्त ज्यादा आवाज भी नहीं आती है। यह 3 शेल्फ के साथ आता है, जिन्हें मजबूत कांच से बनाया गया है और इसमें कुल 4 कंपार्टमेंट के साथ 4 ड्रॉर भी मिलते हैं। इसका 100% कंवर्टिबल फ्रिज स्पेस आपको स्टोरेज की अधिक जरूरत पड़ने पर फ्रीजर को फ्रिज में बदलने की अनुमति देता है। वहीं, इस Haier Fridge की डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी फ्रिज के अंदर 21 दिनों तक रहने वाली लंबी ताजगी देती है, जिससे दुर्गन्ध पैदा होने की समस्या नहीं होती है। बता दें कि, इसका फ्रीजर 204 लीटर क्षमता के साथ आता है और फ्रिज की क्षमता 392 लीटर है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • दरवाजों की संख्या- 2
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- ऑटोमैटिक
    • कूलिंग मेथड- कंप्रेसर
    • लॉक टाइप- इलेक्ट्रॉनिक
    • दरवाजों में शेल्फ- 8
    • एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    फायदे

    • फ्रिज के दरवाजे पर बाहर ही LED डिस्प्ले पैनल मिलता है, जिससे फ्रिज के तापमान और मोड को नियंत्रण करना आसान रहेगा।
    • सुविधाजनक तरीके से एकसाथ ज्यादा मात्रा में बर्फ जमाने के लिए फ्रीजर में ट्रिपल ट्विस्ट आइस ट्रे दी गई है।
    • फलों को लंबे समय तक ताजा रखने और साथ ही सब्जी से अलग करके रखने के लिए फ्रूट बॉक्स मिलता है।
    • फ्रिज के दरवाजों में बड़े बॉटल गार्ड रैक्स दिए गए हैं, जिनमें आप बड़ी बोतलों को भी आसानी से लगा सकते हैं।

    नुकसान

    • अमेजन पर अभी तक ग्राहकों द्वारा कोई कमी नहीं बताई गई है।
    01
  • Voltas Beko, A Tata Product 563 L Side by Side Frost Free Refrigerator

    वोल्टास बेको ब्रांड के इस 563 लीटर क्षमता वाले साइड बाय साइड फ्रिज को ज्यादा सदस्य वाले परिवार आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तेज कूलिंग करने और कम शोर के साथ संचालित होने के लिए प्रो स्मार्ट इंवर्टर कंप्रेसर के साथ आता है। इसमें डिस्प्ले के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक टेंप्रेचर कंट्रोल दिया गया है, जिसकी मदद से आप फ्रिज के तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं और उसे डिस्प्ले पर देख भी सकते हैं। इस फ्रिज में मिलने वाला मल्टी एयर फ्लो कूलिंग सिस्टम सभी हिस्सों में एकसमान ठंडक पहुंचाने का काम करता है, जिससे फ्रिज में हर चीज लंबे समय तक ताजी बनी रह सकती है। इसका फ्रीजर 177 लीटर और फ्रिज एरिया 344 लीटर क्षमता के साथ आता है। इसमें डुअल ट्विस्ट आइस ट्रे दी गई है, जिसमें आप एकसाथ ज्यादा मात्रा में बर्फ जमा सकते हैं और इससे बर्फ निकालना भी आसान रहता है। यह 8 मजबूत कांच से बनी शेल्फ, 4 ड्रॉर और 2 कंपार्टमेंट के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल- ‎RSB585/FPV300RXID
    • रंग- आइनॉक्स स्टील
    • रैक्स की संख्या- 4
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सिबल
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • बोतल स्टोरेज- 2 लीटर

    फायदे

    • LED लाइट रेफ्रिजरेटर के अंदर ऊर्जा-कुशल रोशनी प्रदान करती है। इससे दृश्यता बढ़ती है, जिससे कोनों में भी सामान ढूंढना आसान हो जाता है।
    • इस रेफ्रिजरेटर में मिलने वाली एक्टिव फ्रेश ब्लू लाइट फलों और सब्जियों में विटामिन-सी को संरक्षित करने में मदद करती है।
    • इसका एयर क्लीन फिल्टर दुर्गन्ध और बैक्टीरिया को खत्म करता है, जिससे रेफ्रिजरेटर के अंदर स्वच्छ और ताजा महक वाला वातावरण सुनिश्चित होता है।

    नुकसान

    • कुछ ग्राहकों को अमेजन से डैमेज प्रोडक्ट प्राप्त हुआ। ऐसे में अपना सेलर ध्यान से चुनें।
    02
  • Godrej 600L 3Star Frost Free Inverter Side By Side Refrigerator

    600 लीटर क्षमता में आने वाला यह गोदरेज साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसका फ्रीजर 213 लीटर और फ्रिज सेक्शन 387 लीटर क्षमता के साथ आता है। यह AI पावर्ड टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए भोजन के भार, उपयोग और डोर गतिविधि को सेंस करते हुए ठंडक को अनुकूलित करती है। इसमें मिलने वाले स्मार्ट कंवर्टिबल ज़ोन की मदद से आप फ्रिज के तापमान को अधिक ठंडक के लिए -3°C से 5°C, -3°C से -1°C और ड्रिंक्स व डेयरी उत्पादों के लिए 0°C से 2°C, साथ ही फल तथा सब्जियों के लिए 3°C से 5°C तक पर एडजस्ट कर सकते हैं। इस Godrej Refrigerator में 34 लीटर क्षमता के वेज बॉक्स के साथ ही आपको बड़ा एक्वा स्पेस मिलता है, जिससे आप इसमें अधिक मात्रा में फल व सब्जियों के साथ बोतलें भी स्टोर कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास
    • शेल्फ की संख्या- 3
    • डोर ओरिएंटेशन- दाएं
    • कंप्रेसर टाइप- इंवर्टर
    • कूलिंग मेथ- कंप्रेसर
    • एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार

    फायदे

    • फ्रीजर सैटिंग्स को आसानी से कंट्रोल करने के लिए इस फ्रिज में एडवांस्ड टच कंट्रोल पैनल दिया गया है।
    • इसमें इको, हॉलीडे और सुपर फ्रीजिंग तीन इंटेलिजेंट मोड दिए गए हैं, जिन्हें आप कूलिंग की जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं।
    • इसकी उन्नत इंवर्टर टेक्नोलॉजी कम शोर के साथ ऊर्जा कुशल संचालन और बेहतर कूलिंग देती है।
    • इसके अंदर लगे चमकीले LED प्रिज्म लेंस आपको सामान को रोशनी में आराम से ढूढ़ने की सुविधा देता हैं।

    नुकसान

    • कुछ अमेजन ग्राहकों को इसका शोर स्तर अधिक लगा है।
    03
  • Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator

    मशहूर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग का यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 653 लीटर क्षमता में आता है, जिसमें फ्रीजर 244 लीटर और फ्रिज 409 लीटर क्षमता का है। इसका डिजिटल इंवर्टर कंप्रेसर 50% तक कम बिजली खपत करते हुए कम शोर वाला संचालन और बेहतर कूलिंग सुनिश्चित करता है। इस फ्रिज में ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी मिलती है, जो तापमान और आर्द्रता को अनुकूलित करके खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखती है। अगर आपको फ्रिज में रखी बोतलों को जल्दी ठंडा करना है, तो इसमें पावर कूल फंक्शन दिया गया है। वहीं, फ्रीजर में तेजी से बर्फ जमाने के लिए आप पावर फ्रीज फंक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।इसके अंदर ऊर्जा कुशल और तेज रोशनी वाली एलईडी लाइट दी गई है और यह 4 मजबूत कांच वाली शेल्फ के साथ आता है। इसका उन्नत इन्सुलेशन किसी भी उतार-चढ़ाव को कम कर देता है, चाहे बाहर कितनी भी गर्मी या ठंड हो जिससे बेहतर कूलिंग प्रदर्शन मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • दरवाजों की संख्या- 2
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • कूलिंग मेथड- कंप्रेसर
    • डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सिबल
    • डोर शेल्फ- 2
    • फिनिश टाइप- मैट
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    फायदे

    • इसमें स्मार्ट WiFi कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है, जिसकी मदद से आप फ्रिज के फंक्शन फोन से नियंत्रित कर सकते हैं।
    • फ्रिज के मोड, तापमान और फ्रीजर को कंट्रोल करने के लिए इसके आसान टच कंट्रोल दिया गया है।
    • इस फ्रिज में मॉइस्ट फ्रेश ज़ोन के साथ वेज बॉक्स मिलता है, जो सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखता है।
    • अगर दरवाजा 2 मिनट से अधिक समय तक ठीक से बंद नहीं किया जाता है तो डोर अलार्म बहुत तेज आवाज में अलार्म बजाएगा।

    नुकसान

    • अमेजन पर ग्राहकों ने फ्रिज के साथ आइस बॉक्स ना मिलने की शिकायत की।
    04
  • LG 655 L Frost-Free Smart Inverter Double Door Side-By-Side Refrigerator

    साइड बाय साइड डोर के साथ आने वाले इस एलजी 655 लीटर रेफ्रिजरेटर में ऊर्जा खपत को कम करने वाला इंवर्टर कंप्रेसर मिलता है, जो तापमान में उतार-चढ़ाव को कम करके चीजों को ताजा और स्वाद को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है। यह मल्टी एयर फ्लो कूलिंग सिस्टम के जरिए फ्रिज के हर कोने तक एकसमान कूलिंग पहुंचाने में सक्षम है। वहीं, इसके मल्टी डिजिटल सेंसर खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए आंतरिक और बाहरी तापमान की निगरानी करते हैं।  इसमें कम समय में ही बर्फ जमाने के लिए एक्सप्रेस फ्रीज़ फंक्शन दिया गया है। यह LG Refrigerator फ्रेश ज़ोन के साथ आता है, जो सब्जियों, मछली और मांस को इष्टतम तापमान प्रदान करता है और लंबे समय तक ताजगी बनाए रखता है। इसमें 3 टफेंड ग्लास शेल्फ, 2 ड्रॉर, 4 डोर बास्केट और एक बड़ा वेजिटेबल बॉक्स भी दिया गया है, जिससे आप सभी चीजों को व्यवस्थित तरीके से रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
    • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
    • कूलिंग मेथड- कंप्रेसर
    • शेल्फ की संख्या- 8
    • रैक्स की संख्या- 5
    • डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सिबल
    • लॉक टाइप- चाबी

    फायदे

    • अगर दरवाजा थोड़ा खुला रह गया हो तो डोर अलार्म संकेत देकर यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि इसे आप सही से बंद कर दें।
    • एंटी बैक्टेरियल गास्केट, जो बैक्टीरिया के निर्माण को कम करता है और यह सुनिश्चित करता है कि दरवाजे की सीलिंग से समझौता न हो।
    • शेल्फ को अपनी जरूरत के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है। जिससे स्टोरेज की परेशानी नहीं होती है।

    नुकसान

    • अमेजन से कुछ ग्राहकों को निशान पड़ा हुआ फ्रिज डिलीवर हुआ।
    05

रेफ्रिजरेटर में टफेंड ग्लास शेल्फ क्यों जरूरी हैं?

रेफ्रिजरेटर में टफेंड ग्लास शेल्फ कई कारणों से जरूरी हैं, जिनमें सुरक्षा, स्थायित्व और साफ-सफाई शामिल है। यहां इसके मुख्य कारण दिए गए हैं-

  • टूटने का खतरा कम- टफेंड ग्लास को उच्च तापमान पर गर्म करके और फिर तेजी से ठंडा करके बनाया जाता है, जिससे यह साधारण कांच की तुलना में चार से पांच गुना अधिक मजबूत हो जाता है। यह फ्रिज के अंदर रखी भारी बोतलों या बर्तनों के अचानक गिरने पर भी जल्दी टूटता नहीं है।
  • अधिक भार क्षमता- Toughened Glass शेल्फ भारी वस्तुओं, जैसे पानी के जग, बड़े बर्तन या किराने के सामान को आसानी से संभाल सकता है, वो भी बिना झुके या टूटे।
  • तापमान परिवर्तन का प्रतिरोध- रेफ्रिजरेटर में तापमान लगातार बदलता रहता है, लेकिन टफेंड ग्लास थर्मल स्ट्रेस को अच्छी तरह से झेल लेता है। यह तापमान में अचानक बदलाव से नहीं टूटता, जो फ्रिज के वातावरण के लिए आदर्श है।
  • आसान रखरखाव- टफेंड ग्लास की सतह चिकनी और गैर-छिद्रपूर्ण (Non-Porous) होती है, जिससे इसे साफ करना बहुत आसान होता है। खाद्य पदार्थों के गिरने या फैलने पर इसे बस एक नम कपड़े से पोंछा जा सकता है, जिससे बैक्टीरिया का जमाव नहीं होता।
  • बेहतर दृश्यता- ग्लास शेल्फ पारदर्शी होती हैं, जिससे आप आसानी से देख सकते हैं कि फ्रिज में क्या रखा है। इससे खाना खोजना आसान हो जाता है और खाना बर्बाद होने की संभावना कम होती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • टफेंड ग्लास शेल्फ वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की कीमत कितनी होती है?
    +
    कीमत मॉडल, ब्रांड और सुविधाओं के आधार पर भिन्न होती है। आमतौर पर, वे ₹50,000 से ₹1,50,000 तक हो सकते हैं।
  • टफेंड ग्लास शेल्फ के क्या फायदे हैं?
    +
    टफेंड ग्लास शेल्फ सामान्य कांच की तुलना में अधिक मजबूत और टिकाऊ होता है, और यह आसानी से साफ हो जाता है।
  • साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर कितना ऊर्जा कुशल होता है?
    +
    ऊर्जा दक्षता मॉडल पर निर्भर करती है, लेकिन अधिक ऊर्जा स्टार रेटिंग वाले मॉडल बेहतर होते हैं।