क्या आपको भी यही लगता है कि कम बजट में आप एक टॉप ब्रांड की वॉशिंग मशीन नहीं खरीद सकते हैं? तो आप गलत सोच रहे हैं। जी हां, क्योंकि भारतीय मार्केट में ऐसे काफी ब्रांड्स हैं जो अपने ग्राहकों के लिए किफायती दामों पर वॉशिंग मशीन उपलब्ध कराते हैं। इन्हीं में से एक वोल्टास बेको भी है। यह एक जाना-माना ब्रांड है, जिसकी वॉशिंग मशीन्स यूजर्स द्वारा काफी पसंद की जाती है। Amazon पर भी यूजर्स ने वोल्टास की वॉशिंग मशीन को जबरदस्त रेटिंग्स दी है। अच्छी बात यह है कि अगर आपका बजट कम है या केवल 15,000 रुपये का है, तो वोल्टास बेको की वॉशिंग मशीन आप आराम से अपने बजट के अंदर खरीद सकते हैं। यह ब्रांड अपने फुली ऑटोमैटिक और सेमी-ऑटोमैटिक मॉडल्स 15,000 रुपये से कम कीमत में भी देता है। तो फिर देरी किस बात की है? आइए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में आने वाली इन वोल्टास बेको वॉशिंग मशीन्स के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
15,000 में वोल्टास की कौन-सी वॉशिंग मशीन ज्यादा बेहतर है?
वैसे तो मार्केट में आपको वोल्टास बेको वॉशिंग मशीन्स के कई सारे मॉडल्स मिल जाएंगे, लेकिन 15,000 से कम कीमत में वोल्टास की कौन-सी वॉशिंग मशीन सबसे ज्यादा बेहतर है और क्यों? इसके बारे में हम आपको नीचे विस्तार से टेबल के माध्यम से समझाएंगे।
मॉडल नाम |
टाइप |
कैपेसिटी |
स्पिन स्पीड |
फीचर्स |
रेटिंग |
कीमत |
वोल्टास बेको WTT70 DBRT |
सेमी-ऑटोमैटिक |
7.0 किलोग्राम |
1350 RPM |
डबल टब, लिंट फिल्टर, फास्ट ड्राई |
4.2 |
9,000 से 11,000 के बीच |
बोल्टास बेको WTT85DBRT |
सेमी-ऑटोमैटिक |
8.5 किलोग्राम |
1350 RPM |
एयर ड्राई फंक्शन, रस्ट-फ्री बॉडी |
4.3 |
11,000 से 13,000 के बीच |
वोल्टास बेको WTL70 |
फुली ऑटोमैटिक |
7.0 किलोग्राम |
700 RPM |
डिजिटल डिस्प्ले, डिले स्टार्ट |
4.1 |
14,000 से 15000 के बीच |
इनमें से कौन-सी बेहतर है?
देखिए ऊपर हमने आपको वोल्टास बेको के तीन मॉडल्स के बारे में बताया है, जिन्हें यूजर्स द्वारा काफी बढ़िया रेटिंग प्राप्त है और यह आपको 15,000 रुपये से कम कीमत पर आसानी से मिल जाएंगे। वैसे तो ये तीनों मॉडल्स काफी बढ़िया हैं, लेकिन अगर आपको अधिक कैपेसिटी वाली वॉशिंग मशीन चाहिए, तो आप 8 किलोग्राम वाली वॉशिंग मशीन चुन सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर साबित होगी। वहीं अगर आपको समय और मेहनत दोनों की बचत करनी है, तो फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है और अगर आपका परिवार छोटा है और आप एक सिंपल व टिकाऊ वॉशिंग मशीन चाहते हैं, तो वोल्टास बेको WTT70DBRT आपके लिए सबसे किफायती और बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।