कपड़े सुखाने की सुविधा वाली बेहतरीन वॉशिंग मशीन चुनना आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है। विभिन्न ब्रांड और मॉडल बाजार में उपलब्ध हैं, जो बेहतर और सुखाने दोनों देने के लिए जाने जाते हैं। आमतौर पर सेमी ऑटोमेटिक और फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन को कपड़े सुखाने में ज्यादा बेहतर माना जाता है, ऐसा इसलिए है क्योंकि इनमें अक्सर 1000 RPM से ज्यादा स्पीड वाली मोटर मिलती है। क्लॉथ ड्रायर वाली कौन सी वाशिंग मशीन सबसे अच्छी है? ये सवाल हमारे मन में जरूर आता है। बाजार में कई हाई स्पीड वॉशिंग मशीन उपलब्ध हैं। क्लॉथ ड्रायर के साथ सबसे अच्छी वॉशिंग मशीन का चुनाव करते समय, कंपनी, फीचर्स और जरूरत पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। मार्केट में कई टॉप ब्रांड की वॉशिंग मशीन उपलब्ध हैं, जो हाई स्पीड ड्रायर के साथ अन्य सुविधाएं भी देती हैं, जिनके बारे में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं। ये Clothes Dryer वाली वॉशिंग मशीन कुछ ही मिनट में कपड़ो का पानी निचोड़ देती हैं, जिससे किसी भी मौसम में कपड़े झटपट सूख जाते हैं। ऐसे में उनसे गंदी बदबू भी नहीं आती है। आप फैमिली साइज, वॉशिंग मशीन के टाइप और पावर रेटिंग देख कर अपने लिए सही प्रोडक्ट का चुनाव कर सकते हैं। यहां हम इलेक्ट्रॉनिक्स एंड होम सॉल्यूशन से 5 बेस्ट वॉशिंग मशीन के बारे में बता रहें हैं, इनमें हाई स्पीड वाले ड्रायर भी दिए गए हैं।
क्या है वॉशिंग मशीन में मौजूद क्लॉथ ड्रायर और कैसे करता है काम?
कपड़े सुखाने के लिए क्लॉथ ड्रायर का उपयोग किया जाता है। सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में कपड़ों को सुखाने के लिए एक अलग हाई-स्पीड ड्रायर टब होता है। यह टब कपड़ों से पानी को पूरी तरह निचोड़कर उन्हें सुखाने के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं पूरी तरह से ऑटोमेटिक Washing Machine में आपको एक ही टब मिलता है, जो कपड़ों की धुलाई के बाद उन्हें सुखाने का काम करता है। इन वाशिंग मशीन के ड्रम पहले तो पानी को इकट्ठा रखते हैं, फिर कपड़ों की सफाई के बाद अपने वॉशिंग ड्रम को ड्रायर में परिवर्तित कर देते हैं। ये Automatic वॉशिंग मशीन अपने वॉशिंग ड्रम को ड्रायर में परिवर्तित करके उसे काफी तेज स्पीड में घुमाती हैं और कपड़ो में मौजूद पानी को पूरी तरह बाहर कर देती हैं, जिससे कपड़े सुखाने का काम आसान हो जाता है।