पिछले कुछ सालों में फुल ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ी है। जाहिर है आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में हर कोई अपने काम को आसान बनाना चाहता है और इस मामले में फुल ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कपड़े धोने की प्रक्रिया को बेहद आसान बनाता है, क्योंकि फुल ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको केवल कपड़े डालने होते हैं और वॉशिंग प्रोग्राम सेट करना होता है। इसके बाद कपड़े धोना और सूखाना सभी काम ये मशीन्स अपने आप करती हैं। इसके अलावा भी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में आने वाली इन फुल ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन्स में कुछ ऐसे फीचर्स मौजूद होते हैं, जो इन्हें खास बनाती है। तो आइए अगर आप भी फुल ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन खरीदने का मन बना चुके हैं, तो इनके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन्स क्यों बेहतर मानी जाती है?
पिछले कुछ सालों से फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन इतनी पसंद क्यों की जाती है? दरअसल, फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको बिल्कुल मेहनत नहीं करनी पड़ती है। यह अपने आप कपड़े धोने और सुखाने का काम करता है। इसमें केवल आपको एक बार प्रोग्राम सेट करना पड़ता है और फिर यह अपने आप कपड़ों की बेहतर धुलाई करता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपके समय की बचत होती है। जिन लोगों के पास कम समय होता है, उनके लिए फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके अलावा फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के कुछ मॉडल्स में इन-बिल्ट हीटर होता है। यह तकनीक टब में पानी को सही तापमान पर गर्म करती है। इस गर्म पानी में जब कपड़े धुलते हैं, तो कपड़ों में मौजूद जिद्दी से जिद्दी दाग और बैक्टीरिया व वायरस पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं। वहीं फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन्स के कुछ मॉडल्स में आपको स्मार्ट कनेक्टिविटी मिलती है, जिसके माध्यम से आप वॉशिंग मशीन को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं और कहीं पर भी रहकर वॉशिंग मशीन की सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं। यही कारण है कि फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन्स अन्य वॉशिंग मशीन्स से ज्यादा बेहतर मानी जाती है।
Top Five Products
Whirlpool 7 Kg 5 Star Inverter Front Load Fully Automatic Washing Machine
अगर आप एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन देख रहे हैं, तो व्हर्लपूल की यह वॉशिंग मशीन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इस वॉशिंग मशीन की खासियत यह है कि यह इन्वर्टर मोटर के साथ आता है। यह इन्वर्टर तकनीक बेहद कम शोर और कंपन के साथ कपड़ों की धुलाई करती है। इसका फायदा यह होता है कि आप रात के समय भी कपड़े बिना शोर के धो सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन में स्टीम वॉश तकनीक शामिल होती है। यह तकनीक काफी फायदेमंद होती है, जिसकी मदद से कपड़ों की गहरी सफाई होती है। दरअसल, वॉशिंग के समय मशीन में एक गर्म भाप निकलती है। इससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ होते हैं और उनमें मौजूद बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं। इस वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर है, जो मशीन में मौजूद पानी को सही तापमान पर गर्म करता है और यह तो आप जानते होंगे कि गर्म पानी में कपड़े धोने से जिद्दी से जिद्दी दाग भी आसानी से साफ हो जाते हैं। मानसून के मौसम में यह तकनीक काफी फायदेमंद होती है।
इस व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन स्पेसिफिकेशन
- कलर - क्रिस्टल व्हाइट
- विशेष सुविधा - इन्वर्टर, हाइडीन स्टीम
- वॉशिंग मशीन वारंटी - 10 साल की वारंटी
- साइकिल ऑप्शन - बेडशीट, दैनिक धुलाई, नाजुक कपड़े
इस व्हर्लपूल वॉशिंग मशीन की खूबियां
- इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में 6th सेंस तकनीक शामिल होती है। यह तकनीक कपड़ों के भार को सेंसर के माध्यम से समझकर उसी अनुसार पानी को डिटर्जेंट का इस्तेमाल करती है। इससे पानी को डिटर्जेंट की बर्बादी नहीं होती है और कपड़े भी अच्छे से साफ होते हैं।
- इस मशीन में ZPF तकनीक शामिल होती है। यह तकनीक पानी के कम दबाव के बाद भी टब में जल्दी पानी भरने में सक्षम होता है।
कमी
- कुछ यूजर्स ने व्हर्लवपूल की कस्टमर सर्विस को खराब बताया है।
01
Samsung AI Control Fully-Automatic Front Load Washing Machine
सैमसंग की यह वॉशिंग मशीन Wifi कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आती है यानी आप इस वॉशिंग मशीन को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं और कहीं पर भी रहकर इस वॉशिंग मशीन की सेटिंग्स को बदल सकते हैं। यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम की क्षमता के साथ आती है, जो छोटे परिवार के इस्तेमाल के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। सैमसंग की इस वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर होता है, जो मशीन में मौजूद पानी को सही तापमान पर गर्म करता है। गर्म पानी में कपड़े ज्यादा अच्छे से साफ होते हैं। कपड़ों से जिद्दी दाग हटते हैं और बैक्टीरिया व वायरस भी खत्म होते हैं। इसमें आपको हाइजीन स्टीम तकनीक मिलती है। यह तकनीक कपड़ों से बैक्टीरिया और एलर्जी को दूर करने में मदद करती है। इस ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में ड्रम क्लीन फीचर भी शामिल होता है। यह फीचर अपने आप समय-समय पर ड्रम की सफाई करता है। इसका फायदा यह होता है कि ड्रम के अंदर नमी नहीं रहती है और कपड़े भी सुरक्षित रहते हैं।
इस सैमसंग वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन
- क्षमता - 7 किलोग्राम
- कलर - आईनॉक्स
- विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक, डिजिटल इन्वर्टर तकनीक
- साइकिल ऑप्शन - डेली वॉश, टब क्लीन
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
इस सैमसंग वॉशिंग मशीन की खूबियां
- इसमें AI कंट्रोल फीचर शामिल होता है। यह तकनीक कपड़ों के वजन और फैब्रिक को समझकर उसी अनुसार से वॉशिंग प्रोग्राम का चयन करती है। इससे कपड़े बेहतर साफ होते हैं।
- इस मशीन की हाई स्पीड स्पीन कपड़ों को तेजी से सूखाने में मदद करती है।
कमी
- यूजर्स को अभी तक इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
02
LG 5 Star Direct Drive Technology Fully-Automatic Front Load Washing Machine
एलजी की यह वॉशिंग मशीन एडवांस तकनीक से लैस है, जिस कारण अमेजन पर यूजर्स ने इस वॉशिंग मशीन को काफी बढ़िया रेटिंग दी है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन 7 किलोग्राम की कैपेसिटी में आती है, जो छोटे परिवार के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में स्पिन स्पीड तकनीक शामिल है। यह तकनीक कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद करती है। इसमें 6 मोशन शामिल है। यह मोशन 6 अलग-अलग तरीकों से कपड़ों की बेहतर धुलाई करता है। इस वॉशिंग मशीन को इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है, क्योंकि इसमें टच पैनल लगा होता है। इससे इसकी सेटिंग्स को कंट्रोल करना आसान होता है। इसमें स्टीम वॉश फीचर मौजूद होता है, जो कपड़ों की धुलाई के समय एक गर्म भाप छोड़ता है। इससे जिद्दी दाग और कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया आसानी से हट जाते हैं।
इस एलजी वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन
- कलर - मिडिल ब्लैक
- क्षमता - 7 किलोग्राम
- विशेष सुविधा - इन्वर्टर, चाइल्ड लॉक
- साइकिल ऑप्शन - एक्टिव स्टीम, टब क्लीन
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
इस एलजी वॉशिंग मशीन की खूबियां
- इस वॉशिंग मशीन में डायरेक्ट ड्राइव तकनीक शामिल है। यह तकनीक कम कंपन और शोर के साथ कपड़े धोती है। इसका फायदा यह होता है कि आप रात के समय भी बिना किसी शोर के कपड़े धो सकते हैं।
- इसमें एलर्जी मोड भी शामिल होता है, जो कपड़ों से 99.9% बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करता है।
कमी
- कुछ यूजर्स ने एलजी के इस वॉशिंग मशीन की क्वालिटी को खराब बताया है।
03
IFB 9Kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washing Machine
आईएफबी की यह वॉशिंग मशीन फुली ऑटोमैटिक है, जिसमें केवल आपको कपड़े डालने होते हैं बाकी का सभी काम यह मशीन खुद करती है। इस वॉशिंग मशीन में AI न्यूरल नेटवर्क तकनीक शामिल होती है। दरअसल, यह तकनीक कपड़ों के भार और फैब्रिक के अनुसार वॉशिंग साइकिल को चुनती है और पानी व डिटर्जेंट का इस्तेमाल करती है। इसका फायदा यह होता है कि पानी व डिटर्जेंट बर्बाद नहीं होता है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह वॉशिंग मशीन बिजली की खपत कम करता है, जिससे आप बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। इस मशीन में आपको 10 वॉशिंग ऑप्शन मिलते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक अनुसार चुन सकते हैं। इसमें चाइल्ड लॉक की सुविधा भी दी जाती है। यह तकनीक वॉशिंग मशीन की सेटिंग्स को लॉक कर देता है, जिससे बच्चे मशीन का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं और अपने आप को नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं।
इस आईएफबी वॉशिंग मशीन स्पेसिफिकेशन
- कलर - ब्लैक
- क्षमता - 9 किलोग्राम
- मॉडल नंबर - EXECUTIVE MBN 9014K
- विशेष सुविधा - इको इन्वर्टर मोटर, 2X पावर स्टीम
- साइकिल ऑप्शन - एक्टिव स्टीम, टब क्लीन, बेबी वियर
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
- आइटम का वजन - 75000 ग्राम
इस आईएफबी वॉशिंग मशीन की खूबियां
- इस वॉशिंग मशीन में स्टेनलेस स्टील ड्रम शामिल होती है। इस ड्रम का फायदा यह होता कि इससे कपड़ों में जंग नहीं लगता है और कपड़े खराब नहीं होते हैं।
- इसमें आपको 1400 RPM की हाई स्पिन स्पीड मिलती है, जिससे आप कपड़ों को तेजी से सूखा सकते हैं।
कमी
- कुछ यूजर्स ने शिकायत की है कि यह वॉशिंग मशीन काफी शोर करती है।
04
Bosch 8 kg 5 Star Fully-Automatic Front Loading Washing Machine
बॉश प्रीमियम क्वालिटी और टिकाऊ वॉशिंग मशीन उपलब्ध कराता है, जिस कारण यूजर्स वॉश की वॉशिंग मशीन काफी पसंद करते हैं। अमेजन पर भी बॉश की वॉशिंग मशीन्स को यूजर्स द्वारा काफी बढ़िया रेटिंग प्राप्त है। इस वॉशिंग मशीन में मौजूद फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको इन-बिल्ट हीटर मिलता है। यह तकनीक वॉशिंग मशीन में पानी को सही तापमान पर गर्म करती है और गर्म पानी में कपड़े धोने से जिद्दी दाग आसानी से साफ होते हैं और कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया व वायरस भी खत्म होते हैं। इस वॉशिंग मशीन की सबसे बड़ी खासियत इसका साइलेंट ऑपरेशन है यानी यह मशीन कपड़े धोते समय बेहद कम शोर और कंपन करती है, जिससे आप रात के समय भी शांत माहौल में कपड़े धो सकते हैं। इस मशीन को इस्तेमाल करना बेहद आसान है, क्योंकि इसमें डिजिटल डिस्प्ले लगा हुआ है, जिससे वॉशिंग मशीन की सेटिंग्स को बदलना आसान होता है। इसमें आपको अन्य वॉशिंग प्रोग्राम के साथ-साथ क्विक वॉश मोड भी मिलता है। यह मोड कम गंदगी वाले कपड़ों को जल्दी से जल्दी साफ कर देता है। यह मोड उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जिनके पास कम समय रहता है।
इस बॉश वॉशिंग मशीन के स्पेसिफिकेशन
- कलर - सिल्वर
- क्षमता - 8kg
- विशेष सुविधा - चाइल्ड लॉक, हाइजीन स्टीम
- साइकिल ऑप्शंस - वाटर प्लस, स्पीड ड्राई, हैवी ड्यूटी
- वोल्टेज - 240 वोल्ट
- आइटम का वजन - 76.5 किलोग्राम
इस बॉश वॉशिंग मशीन की खूबियां
- बॉश की यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन AI एक्टिव वाटर प्लस तकनीक के साथ आती है। यह तकनीक कपड़ों के भार को समझकर उसी अनुसार पानी का इस्तेमाल करती है। इससे पानी की बर्बादी नहीं होती है।
- इस वॉशिंग मशीन में आपको 15 वॉशिंग प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक के अनुसार और अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
कमी
- कुछ यूजर्स ने बॉश की कस्टमर सर्विस को खराब बताया है।
05
फुल ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन लेने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें -
वॉशिंग मशीन चुनते समय हमें बहुत-सी बातों का खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि एक बार वॉशिंग मशीन खरीदते हैं तो हर कोई यही चाहता है कि वह लंबे समय तक चले। ऐसे में आप किस ब्रांड की वॉशिंग मशीन खरीद रहे हैं? वॉशिंग मशीन की क्षमता क्या है? जो वॉशिंग मशीन आप खरीद रहे हैं उनमें कौन-कौन से फीचर्स मौजूद हैं? इन सभी बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है। मान लीजिए आप वॉशिंग मशीन खरीदने जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले आपको पता होना चाहिए कि आपके परिवार के अनुसार अपको कितनी क्षमता वाली फुल ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन खरीदनी है। अगर आपका परिवार छोटा है, तो 6 से 7 किलोग्राम वाली वॉशिंग मशीन एक अच्छा विकल्प हो सकती है और अगर आपका परिवार बड़ा है, तो 9 किलोग्राम वाली वॉशिंग मशीन एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसके अलावा जो वॉशिंग मशीन आप खरीद रहे हैं, उसकी एनर्जी रेटिंग क्या है? यह जरूर चेक करना चाहिए, क्योंकि 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली वॉशिंग मशीन कम बिजली खपत के लिए बेहतर मानी जाती है। वहीं वॉशिंग मशीन में कौन-कौन से फीचर्स मौजूद हैं, यह भी जरूर चेक करना चाहिए और सबसे जरूरी अपने बजट में एक सही ब्रांड का चयन करना है। मार्केट में एलजी, सैमसंग, बॉश, हायर, व्हर्लपूल और आईएफबी आदि ब्रांड्स मौजूद हैं, जिनकी वॉशिंग मशीन्स को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और इन ब्रांड्स की आफ्टर-सेल्स सर्विस भी काफी बढ़िया मानी जाती है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।