15 लीटर क्षमता वाले Geyser वो भी ₹6,999 के अंदर, लिस्ट में हैं Crompton, AO Smith जैसे नाम

सर्दियों में हर किसी को गर्म पानी की जरूरत होती है, लेकिन सही बजट के अंदर सही गीजर चुनना हर किसी के लिए मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप भी बदलते मौसम के बीच 15 लीटर की क्षमता में Water Heater लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए ₹6,999 के अंदर मिलने वाले गीजर के विकल्पों की सूची लेकर आए हैं।
6999 रुपये से कम में सबसे बेहतरीन बजट 15 लीटर गीज़र
6999 रुपये से कम में सबसे बेहतरीन बजट 15 लीटर गीज़र

धीरे-धीरे मौसम ठंडा हो रहा है, जिस कारण सुबह नहाते समय पानी ठंडा लगता है। ऐसे में अगर भी ₹6,999 के अंदर 15 लीटर की क्षमता में गीजर तलाश कर रहे हैं, तो आप Havells, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, Crompton, AO Smith और वीनस जैसे ब्रांड्स पर विचार कर रहे हैं। कम कीमत पर मिलने ये वाटर हीटर 8 बार तक के दबाव को सहन सकते हैं, जिस वजह से ऊंची इमारतों के लिए उपयुक्त है। इन 15 LitreGeyserको मध्यम परिवार के लिए अच्छा माना जाता है और ये छोटे साइज व हल्के वजन में आते हैं, जिस वजह से दीवार पर लगाया जा सकता है। इनमें आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए थर्मोस्टेट, थर्मल कट आउट, प्रेशर रिलीज वाल्व, शॉकप्रूफ बॉडी, एंटी ड्राइ हीटिंग प्रोटेक्शन, और कई अन्य फीचर्स मिलते हैं।  

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए विभिन्न कैटेगरी के बारे में जानकारी मिलेगी।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Venus MegaPlus 15Litre Storage Water Heater

कम कीमत पर मिलने वाला यह वीनस गीजर 2000 वाट की क्षमता पर चलता है, जिससे पानी जल्दी से गर्म हो जाता है। 15 लीटर की क्षमता में मिलने वाला यह Venus कंपनी का ये Geyser छोटे परिवारों के लिए अच्छा रहेगा। 4 स्टार की एनर्जी रेटिंग वाला यह स्टोरेज गीजर बिजली की बचत करने के लिए बढ़िया माना जाता है। 

क्यों लेना चाहिए? 

  • यह वाटर हीटर 8 बार तक का उच्च दबाव सहन कर सकता है। इसलिए ऊंची इमारतों और प्रेशर पंप वाले बाथरूम में उपयोग करने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। 
  • इस 15 लीटर गीजर में आपकी और परिवार की सुरक्षा के लिए एडवांस्ड मल्टी-लेयर्ड सुरक्षा सिस्टम दिया गया है, जो ओवरहीटिंंग ड्राई हीटिंग और अत्यधिक हाई प्रेशर से सुरक्षा करता है। 

स्पेसिफिकेशन 

  • ब्रांड - Venus 
  • वाट क्षमता - 2000 वाट 
  • वोल्टेज - 240 वोल्ट 
  • प्रोडक्ट डायमेंशन - 31.3W x 50.5 सेंटीमीटर 
  • आइटम का वजन - 11.02 किलोग्राम 

खासियत 

  • एनामेल ग्लासलाइन्ड टैंक 
  • बहुमंजिला इमारतों के लिए उपयुक्त 

कमी 

  • इस वॉटर हीटर की गुणवत्ता में समस्या हो सकती है।
01

AO Smith Geyser VAS PLUS 15 Litre

अगर आप भी एक अच्छे ब्रांड का वाटर हीटर लेना चाहते हैं, तो एओ स्मिथ ब्रांड का चुनाव करना सही रहेगा। 15 लीटर की क्षमता वाले इस गीजर में एडवांस्ड PUF इंसुलेशन तकनीक मिलती है, जो पानी को लंबे समय तक गर्म बनाए रखने में मदद करती है। इसका जंग-रोधी ब्लू डायमंड ग्लास लाइनिंग टैंक लंबे समय तक उपयोग के लिए अच्छा माना जाता है। 

क्यों लेना चाहिए? 

  • इस 15 लीटर गीजर में सुरक्षा के लिए थर्मल कट आउट और मल्टी फंक्शनल सेफ्टी वाल्व दिया गया है, जो ओवरहीटिंग और अत्यधिक प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। 200 वाट की क्षमता पर चलने वाला यह मॉडल ग्लास-कोटेड हीटिंग एलिमेंट के साथ आता है, जिससे पानी तेजी से गर्म होता है। 
  • कॉम्पैक्ट साइज में आने वाला यह गीजर हल्के वजन में आता है, जिसे बाथरूम की दीवार पर लगाया जा सकता है। इसके टैंक पर 7 साल की वारंटी और हीटिंग एलिमेंट पर 3 साल की वारंटी मिलती है। 

स्पेसिफिकेशन 

  • ब्रांड - A. O. Smith
  • अधिकतम दबाव - 8 बार 
  • प्रोडक्ट डायमेंशन - 34.4W x 44.9H सेंटीमीटर 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • वाट क्षमता - 2000 वाट 
  • आइटम का वजन - 9.3 किलोग्राम 

खासियत 

  • इनकॉलोय हीटिंग एलिमेंट
  • सुरक्षा के लिए थर्मल कटआउट 

कमी 

  • इसके इंस्टॉलेशन में समस्या हो सकती है। 
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Havells Monza Pro 15L Storage Water Heater

पानी को तेजी से गर्म करने के लिए हैवेल्स वाटर हीटर का चुनाव करना सही रहेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें 2000 वाट की क्षमता मिलती है। 15 लीटर की क्षमता में आने वाला यह Havells Geyserऊंची इमारतों के लिए उपयुक्त है साथ ही मल्टी पर्पस वाल्व दबाव को 8 बार से अधिक बढ़ने से रोकता है। 

क्यों लेना चाहिए? 

  • किफायती दामों पर उपलब्ध इस वाटर हीटर में व्हर्लफ्लो तकनीक है, जो ठंडे और गर्म पानी को आपस में मिलने से रोकती है, जिससे पानी 20% तक ज्यादा तेज और बेहतर गर्म होता है। इसमें PUF इंसुलेशन तकनीक है, जिससे पानी लंबे समय तक गर्म बना रहता है। 
  • इस गीजर में उच्च गुणवत्ता वाला हीटिंग एलिमेंट लगा हुआ है, जो कठोर पानी में भी बेहतर प्रदर्शन करता है और जल्दी खराब नहीं होता है। वहीं इसके टैंक पर एंड्यूराशील्ड कोटिंग की गई है, जो कठोर पानी के कारण होने वाली जंग से बचाती है।

स्पेसिफिकेशन 

  • ब्रांड - Havells 
  • वाट क्षमता - 2000 वाट
  • अधिकतम दबाव - 8 बार 
  • वोल्टेज - 240 वोल्ट 
  • माउंट प्रकार - दीवार 
  • प्रोडक्ट डायमेंशन - 36W x 43.2H सेंटीमीटर

खासियत 

  • ऊंची इमारतों के लिए उपयुक्त 
  • कठोर पानी के लिए बढ़िया 

कमी 

  • इस गीजर के प्रदर्शन में परेशानी हो सकती है। 
03

Bajaj Shield Series New Shakti 15L Storage Wall Mount Water Heater For Home


Bajaj ब्रांड का यह वाटर हीटर 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जिससे बिजली की कम खपत होती है। हल्के वजन और कॉम्पैक्ट साइज की वजह से यह बाथरूम की दीवार पर लगाया जा सकता है। कम कीमत पर मिलने वाला यह Water Heater ऊंची इमारतों के लिए उपयुक्त है और 8 बार के दबाव को सहन कर सकता है। 

क्यों लेना चाहिए? 

  • इस 15 लीटर गीजर में स्वर्लफ्लो टेक्नोलॉजी है, जो 20% तेजी से पानी को गर्म करती है साथ ही आपके समय की भी बचत होती है। इस वाटर हीटर में पावर ऑन और हीटिंग फंक्शन के लिए LED इंडिकेटर, मैग्रीशियम एनोड, तापमान सेटिंग्स के लिए थर्मोस्टेट नॉब और 16A प्लग के साथ केबल दी गई है। 
  • यह वाटर हीटर ऊंची इमारतों के लिए उपयुक्त है और 8 बार के दबाव को सहन कर सकता है। वहीं, इसमें बच्चों की सुरक्षा के लिए चाइल्ड सेफ्टी मोड दिया गया है। 

स्पेसिफिकेशन 

  • ब्रांड - Orient Electric
  • वोल्टेज - 240 वोल्ट 
  • अधिकतम तापमान - 75 डिग्री सेल्सियस 
  • माउंट प्रकार - दीवार 
  • प्रोडक्ट डायमेंशन - 34W x 47H सेंटीमीटर 
  • आइटम का वजन - 8 किलो 300 ग्राम 

खासियत 

  • ग्लासलाइन टैंक
  • नॉन-स्टिक कोटिंग 

कमी 

  • इसके प्रदर्शन में दिक्कत हो सकती है। 
04

Crompton Arno Neo 15-L 5 Star Rated Storage Water Heater

2000 वाट की क्षमता पर चलने वाला यह वाटर हीटर पानी को तेजी से गर्म करने में मदद करता है। इसमें बिजली की कम खपत के लिए 5 स्टार की एनर्जी रेटिंग मिलती है। 15 लीटर की क्षमता वाले इस गीजर को मध्यम आकार वाले परिवारों के लिए अच्छा माना जाता है। 

क्यों लेना चाहिए?    

  • इस 15 लीटर वाटर हीटर में कठोर पानी के लिए एंटी स्केल कोटिंग वाला टैंक मिलता है, जो स्केलिंग और जंग सुरक्षित है साथ ही लंबे समय तक उपयोग करने के लिए बढ़िया माना जाता है। 
  • इस Crompton Geyser में सुरक्षित सेंस टेम्परेचर कंट्रोल और स्मार्ट इंडिकेटर्स के लिए नॉब की सुविधा है। यह 8 बार तक के दबाव को सहन कर सकता है, जिस वजह से ऊंची इमारतों के लिए उपयुक्त है। 

स्पेसिफिकेशन 

  • ब्रांड - Crompton 
  • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
  • वाट क्षमता - 2000 वाट 
  • प्रोडक्ट डायमेंशन - 33W x 46.2H सेंटीमीटर 
  • आइटम का वजन - 7 किलो 800 ग्राम 

खासियत 

  • ऑटो रीस्टार्ट
  • तेजी से पानी गर्म करें

कमी 

  • क्रॉम्पटन के इस वाटर हीटर की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। 
05

₹6,999 से कम कीमत वाले बेहतरीन 15 लीटर गीज़र की तुलना

यहां आपको तालिका के माध्यम से 15 लीटर की क्षमता वाले गीजर के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिनकी कीमत ₹6,999 से कम है। इनका चुनाव आप अपनी आवश्यकता और बाथरूम के आकार के अनुसार कर सकते हैं। 

ब्रांड्स व मॉडल्स 

वाट क्षमता 

खास फीचर्स 

Venus-Megaplus 15EV (Ivory) 

2000 वाट 

जंग से सुरक्षित 

AO Smith-EKSV015CMC0E1A0 

2000 वाट 

शॉकप्रूफ बॉडी 

Havells-GHWVMPUWAW15 

2000 वाट 

ऊंची इमारतों के लिए उपयुक्त 

Bajaj-Shield Series 15L 

2000 वाट 

नॉन स्टिक कोटिंग 

Crompton-SWARNN5MV08R20A015 

2000 वाट 

ऑटो रीस्टार्ट

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें। 

नोट - यहां आपको ₹6,999 के अंदर मिलने वाले बजट फ्रेंडली गीजर के विकल्प मिलेंगे, लेकिन भविष्य में इनकी कीमत इससे अधिक और कम हो सकती है। 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 15 लीटर गीज़र कितने लोगों के परिवार के लिए पर्याप्त है?
    +
    आमतौर पर यह 2-3 सदस्यों वाले छोटे परिवार या अविवाहित व्यक्तियों के लिए पर्याप्त होता है।
  • 15 लीटर की क्षमता में किस ब्रांड का गीजर बढ़िया रहेगा?
    +
    अगर आप घर के लिए 15 लीटर की क्षमता में गीजर लेने का विचार बना रहे हैं, तो ओरिएंट इलेक्ट्रिक, वीनस, क्रॉम्पटन, बजाज, और हैवेल्स जैसे ब्रांड्स का चयन करना सही रहेगा।
  • क्या ₹6999 से कम में अच्छी क्वालिटी का 15 लीटर गीज़र मिल सकता है?
    +
    हां, कई प्रतिष्ठित ब्रांड इस बजट में अच्छी गुणवत्ता और सुविधाएँ प्रदान करते हैं, जिन्हें आप हमारी लिस्ट में देख सकते हैं।
  • क्या इंस्टेंट और स्टोरेज गीज़र में कोई अंतर है?
    +
    इंस्टेंट गीज़र तुरंत गर्म पानी देता है और छोटी मात्रा के लिए होता है, जबकि स्टोरेज गीज़र पानी को स्टोर करके रखता है और बड़ी मात्रा में गर्म पानी प्रदान करता है।