Durga Puja 2025 में बंगाली ब्यूटी जैसा लुक चाहिए? तो देखें जरूरी मेकअप प्रोडक्ट्स

अगर आप भी दुर्गा पूजा 2025 पर पारंपरिक और आकर्षक बंगाली लुक पाना चाहती हैं, तो यहां हम आपको बताएंगे कि इसके लिए आपके मेकअप किट में कौन-कौन से प्रोडक्ट्स होने चाहिए, ताकि आप भी इन त्योहार के दिनों में चमकती-दमकती दिखें।
दुर्गा पूजा 2025 पर बंगाली लुक पाने के लिए जरूरी मेकअप प्रोडक्ट्स
दुर्गा पूजा 2025 पर बंगाली लुक पाने के लिए जरूरी मेकअप प्रोडक्ट्स

क्या आप भी दुर्गा पूजा पर बंगाली लुक पाना चाहती हैं? अगर हां, तो आपके मेकअप किट में कुछ खास प्रोडक्ट्स होने बेहद जरूरी है। तो आइए यहां हम आपको बताते हैं कि दुर्गा पूजा 2025 पर बंगाली लुक प्राप्त करने के लिए आपको कौन-कौन से मेकअप प्रोडक्ट्स की जरूरत पड़ सकती है। इन मेकअप प्रोडक्ट्स के साथ आप इस त्योहार पारंपरिक और आकर्षक लुक प्राप्त कर सकती हैं। यहां हमने आपको अमेजन पर उपलब्ध बोल्ड काजल, सिंदूरी लाला लिपस्टिक और कुछ अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी दी है, जो आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा सकते हैं। तो आइए फिर देरी किस बात की है? नीचे दिए विकल्पों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

वहीं अगर आप स्किनकेयर और हेयरकेयर से जुड़े प्रोडक्ट्स भी लेने का विचार कर रहे हैं, तो ब्यूटी बास्केट की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख को भी पढ़ सकते हैं।

Top Five Products

  • Swiss Beauty Mini Baked Shimmer Blusher And Highlighter Palette For Face Makeup

    अगर आप दुर्गा पूजा में बंगाली पारंपरिक लुक पाना चाहती हैं, तो यह पैलेट आपके मेकअप किट में जरूर होना चाहिए। इसमें ब्लश और हाइलाइटर दोनों शेड्स दिए गए हैं, जिससे आपको अलग-अलग ब्लश और हाइलाइटर खरीदने की जरूरत नहीं है। इस पैलेट की खास बात है कि यह बेक्ड फॉर्मूला और शिमरी फिनिश में आता है। यह चेहरे पर नैचुरल ग्लो देता है। इसका ब्लश का शेड आपकी चीकबोन्स को खूबसूरत बनाएगा तो वहीं हाइलाइटर नोज, फोरहेड, चिन और चीजकबोन्स को चमकदार लुक देगा। इस पैलेट में मौजूद शेड्स का पिगमेंटेशन भी काफी बढ़िया है और यह एक बार लगाने पर लंबे समय तक चेहरे पर लगा रहता है, जिससे बार-बार टचअप की जरूरत नहीं पड़ती है। सबसे जरूरी बात कि यह पैलेट सभी स्किन टोन को ध्यान में रखकर बनाया गया है यानी इस हर स्किन टोन वाले इस्तेमाल कर सकते हैं।

    01
  • PERPAA Kumkum Velvet Round Bindi Box of 15 Flaps for Ladies Women Forehead Bindi

    इस लाल बिंदी के बिना बंगाली लुक अधूरा रहता है। इसलिए अगर आप बंगाली लुक पाना चाहती हैं, तो आपके किट में यह लाल बिंदी जरूर शामिल होनी चाहिए। इस बिंदी बॉक्स में 15 फ्लैप्स आते हैं, जिससे आप इसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकती हैं। इस बिंदी में वेलवेट फिनिश दी गई है, जो इस बिंदी को रिच और क्लासी लुक देती है। इसका लाइट मैरून कलर इसे बंगाली पारंपरिक लुक के लिए परफेक्ट बनाता है। अगर आप दुर्गा पूजा पर सफेद साड़ी पहनने वाली हैं, तो उस पर यह लाल बिंदी आपके लुक में चार-चांद लगा सकती है। यह बिंदी 10mm की डायमीटर में आती है, जो ना ज्यादा बड़ी है और ना ज्यादा छोटी है। यह हर शेप के चेहरे पर बैलेंस्ड और अट्रैक्टिव लुक देती है।

    02
  • Faces Canada UltimePro HD Deep Black One Stroke Kajal

    बंगाली लुक बिना बोल्ड काजल के पूरा नहीं हो सकता है, क्योंकि बंगाली लुक का सबसे आकर्षक भाग बोल्ड काली आंखें होती हैं। इसलिए आपको इस डीप ब्लैक काजल को अपने मेकअप किट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह काजल अपनी डीप ब्लैक पिग्मेंटेशन के लिए जाना जाता है। यह एक बार लगाने पर ही गहरा रंग देता है, जिससे आपकी आंखों को आकर्षक लुक मिलता है। यह क्रीमी टेक्सचर में आता है, जिस कारण यह काफी आसानी से ग्लाइड करता है और इसे लगाना आसान होता है। यह काजल स्मूज-प्रूफ और वॉटरप्रूफ है यानी एक बार लगाने से यह लंबे समय तक नहीं फैलता है और पानी या बारिश में भी यह काजल नहीं फैलता है। बंगाली लुक के लिए आप इस काजल को अपनी आंखों के नीचे वाले हिस्से पर मोटे तौर पर लगा सकती हैं और इसे चाहे तो आईलाइनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। खास बात है कि यह काजल डॉक्टरों द्वारा टेस्ट किया हुआ है, जो इसे सुरक्षित बनाता है यानी सेंसिटिव आंखों वाले भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

    03
  • Swiss Beauty Pure Matte Creamy Lipstick Shade- Hot Red

    दुर्गा पूजा 2025 पर बंगाली लुक को कंप्लीट करने के लिए यह आकर्षक लाल लिपस्टिक बहुत जरूरी है। इस लिपस्टिक का हॉट रेड शेड रिच और ब्राइट टच देता है। यह लिपस्टिक पिगमेंटेड फॉर्मूला के साथ आती है, जो एक बार लगाने पर ही गहरा लाल रंग होठों पर छोड़ती है। यह होठों को ड्राय नहीं होने देती है, क्योंकि यह क्रीमी टेक्सचर में आती है जो होठों को अंदर तक मॉइश्चराइज करती है। इसकी खासियत है कि यह लॉन्ग-लास्टिंग है यानी लंबे समय तक होठों पर टिकी रहती है, जिससे बार-बार आपको लिपस्टिक लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर आप सफेद-लाल बॉर्डर वाली साड़ी पहनती हैं, तो यह लिपस्टिक आपके पूरे लुक में चार-चांद लगा देगी।

    04
  • SUGAR Cosmetics Arch Arrival Brow Definer Lasts Upto 12hrs

    जब बात बंगाली लुक को कंप्लीट करने की होती है, तो आईब्रो को भी सही शेप देना बहुत जरूरी होता है। जाहिर है अगर आईब्रो को सही शेप नहीं मिलेगा, तो यह आपके पूरे मेकअप लुक को खराब कर सकता है। इसलिए एक लॉन्ग-लास्टिंग और पिगमेंटेड आईब्रो पेंसिल आपके पास जरूर होनी चाहिए। यह आपकी आईब्रो को नैचुरल और शार्प फिनिश देती है। यह क्रीमी वेक्स टेक्सचर में आती है, जिससे इसे लगाना बहुत आसान होता है। अगर आपकी आईब्रो के बीच गैप है, तो यह उसे आसानी से भर सकता है। इसमें आपको स्पूली ब्रश मिलता है, जिससे आप अपनी ब्रो हेयर को अच्छे से सेट कर सकती हैं। इसकी खासियत है कि यह 12 घंटे तक टिकता है, जिससे पूजा के दौरान लंबे समय तक आपको आकर्षक और ग्रेसफुल लुक मिलता है।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • दुर्गा पूजा कितने दिन की होती है?
    +
    दुर्गा पूजा षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी और विजयादशमी इन 5 दिनों तक चलती है।
  • दुर्गा पूजा का सबसे खास दिन कौन-सा होता है?
    +
    दुर्गा पूजा का सबसे खास दिन महाष्टमी का होता है। इस दिन लोग अष्टमी की पूजा और कन्या पूजन करते हैं। वहीं विजयादशमी के दिन देवी की मूर्ति का विसर्जन होता है।
  • दुर्गा पूजा सबसे ज्यादा कहां मनाई जाती है?
    +
    दुर्गा पूजा का सबसे भव्य आयोजन पश्चिम बंगाल और कोलकाता में होता है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, दिल्ली, ओडिशा जैसे राज्यों में भी दुर्गा पूजा बहुत धूम-धाम से मानई जाती है।