क्या आप भी ग्लोइंग स्किन चाहते हैं? या फाइन लाइन्स की समस्या से परेशान हैं और इसके लिए एक बेस्ट फेस सीरम तलाश रहे हैं? तो यहां हम अमेजन पर सबसे ज्यादा बिकने वाले कुछ फेस सीरम की जानकारी आपको देने वाले हैं। देखिए यह तो सभी जानते हैं फेस वॉश और मॉइश्चराइजर की तरह आजकल फेस सीरम भी हमारी स्किनकेयर रूटीन का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। हर तरह की स्किन प्रॉब्लम्स के लिए मार्केट में फेस सीरम मौजूद है, लेकिन आपकी स्किन प्रॉब्लम्स के अनुसार कौन-सा फेस सीरम आपके लिए सही है? इसके बारे में हम आपको नीचे विस्तार से बताएंगे, तो आइए नीचे दिए टॉप ब्रांड्स के इन फेस सीरम के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकि आप भी एक बेहतरीन फेस सीरम अपनी ब्यूटी बास्केट में शामिल कर सकें।
स्किन प्रॉब्लम्स के अनुसार फेस सीरम के विकल्प
फेस सीरम हमारी स्किन के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन फेस सीरम हमें हमेशा अपनी स्किन प्रॉब्लम्स के अनुसार चुनना चाहिए। इसलिए यहां हम आपको स्किन प्रॉब्लम्स के अनुसार कुछ फेस सीरम के विकल्प बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी समझ सकें कि किस स्किन प्रॉब्लम के लिए कौन-सा फेस सीरम चुनना चाहिए।
स्किन प्रॉब्लम |
फेस सीरम |
मुख्य इंग्रेडिएंट |
फायदा |
बेजान त्वचा |
विटामिन C सीरम |
विटामिन C, फेरुलिक एसिड |
त्वचा को ब्राइट और चमकदार बनाता है, टैन हटाता है, नैचुरल ग्लो देता है। |
रूखी और डिहाइड्रेटेड त्वचा |
हायल्यूरोनिक एसिड सीरम |
हायल्यूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन |
त्वचा को गहराई से नमी देता है, मॉइस्चर को लॉक करता है। |
काले धब्बे और पिग्मेंटेशन |
नियासिनामाइड सीरम |
नियासिनामाइड, जिंक |
पिग्मेंटेशन कम करता है, रोमछिद्रों को टाइट करता है। |
झुर्रियां |
रेटिनॉल सीरम |
रेटिनॉल, पेप्टाइड्स |
फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करता है, त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। |
मुंहासे और पिंपल्स |
सैलिसिलिक एसिड सीरम |
सैलिसिलिक एसिड, टी ट्री ऑयल |
मुंहासों को नियंत्रित करता है, पोर्स को साफ करता है। |
रेडनेस और जलन |
सेंटेला एशियाटिका सीरम |
सेंटेला एक्सट्रैक्ट, मेडेकासोसाइड |
त्वचा को मुलायम करता है और ठंडक प्रदान करता है, सूजन कम करता है। |
ऑयली स्किन |
नियासिनामाइड + जिंक सीरम |
नियासिनामाइड, जिंक पीसीए |
अतिरिक्त तेल नियंत्रित करता है, पोर्स को छोटा करता है। |