गेमिंग का असली राजा: टॉप 5 LG UltraGear Monitors जो देंगे कम मोशन ब्लर वाली अल्टीमेट परफॉर्मेंस

LG UltraGear मॉनिटर में 180Hz से लेकर 480Hz तक के रिफ्रेश रेट वाले विकल्प मिलते हैं। जानिए फास्ट रिफ्रेश रेट, कम रिस्पॉन्स टाइम, OLED और IPS डिस्प्ले तथा AMD फ्रीसिंक जैसे फीचर्स किस तरह गेम में तेजी से बदलते विजुअल्स को ज्यादा साफ और स्मूद दिखाने में मदद करते हैं।
स्मूद गेमप्ले के लिए टॉप 5 एलजी अल्ट्रागियर गेमिंग मॉनिटर
स्मूद गेमप्ले के लिए टॉप 5 एलजी अल्ट्रागियर गेमिंग मॉनिटर

गेम में दुश्मन तेजी से सामने आए और स्क्रीन पर उसकी हरकत धुंधली दिखे, तो सही समय पर निशाना लगाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में Gaming Monitor का रिफ्रेश रेट और रिस्पॉन्स टाइम काफी मायने रखता है। LG UltraGear सीरीज में ऐसे मॉनिटर मिलते हैं जो तेज गेमप्ले को ज्यादा स्मूद दिखाने के लिए बनाए गए हैं। उदाहरण के लिए, LG 27GS60F-B में 180Hz रिफ्रेश रेट और 1ms रिस्पॉन्स टाइम मिलता है, जबकि 27GX790A-B OLED मॉडल में 480Hz रिफ्रेश रेट और 0.03ms रिस्पॉन्स टाइम दिया गया है। दोनों अलग-अलग बजट और गेमिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हैं। हालांकि, मॉनिटर बदलने से हर तरह का मोशन ब्लर पूरी तरह खत्म नहीं होता। आपके प्रोसेसर की क्षमता, गेम के फ्रेम रेट और मॉनिटर की सेटिंग्स भी गेमप्ले को प्रभावित करती हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें एलजी अल्ट्रागियर के 5 बढ़िया गेमिंग मॉनिटर विकल्प।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

LG 34G600A Smartchoice 86.36cm(34 Inch) Ultragear

गेम की दुनिया सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, आपके चारों ओर हो

  • खुली गेमिंग दुनिया वाले गेम में दूर तक फैले नजारे देखने हों या रेसिंग के दौरान सड़क के दोनों ओर नजर रखनी हो, तो सामान्य स्क्रीन छोटी महसूस हो सकती है। 34 इंच की घुमावदार स्क्रीन वाला यह मॉनिटर गेम की दुनिया को ज्यादा फैला हुआ अनुभव देने के लिए बना है।
  • इस मॉनिटर में 3440×1440 WQHD रिजॉल्यूशन और 160Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। 1800R कर्व स्क्रीन को देखने के अनुभव को वाइड बनाता है, जबकि AMD फ्रीसिंक प्रीमियम सपोर्टेड गेम में स्क्रीन फटने जैसी परेशानी कम करने में मदद करता है।
  • इसमें 1ms मोशन ब्लर रिडक्शन और ऊंचाई, झुकाव व घूमने की सुविधा वाला स्टैंड भी है। बड़े गेमिंग डेस्क पर सिनेमाई अनुभव चाहने वालों के लिए यह उपयोगी विकल्प है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - LG 345600A
  • स्क्रीन साइज - 34 इंच
  • डिस्पले टाइप - WQHD
  • रिफ्रेश रेट - 160 Hz
  • कलर - ब्लैक
  • वजन - 9.90 किलोग्राम

खूबियां

  • 3-साइड बैजेल लेस डिजाइन
  • 2 स्टीरियो स्पीकर्स

कमी

  • मॉनिटर की स्पीकर क्वालिटी कमजोर लग सकती है।
01

LG 27GX790A-B 27-inch Ultragear OLED Gaming Monitor

जब दूसरे प्लेयर को पहचानने के लिए एक पल भी मायने रखता हो

  • कॉम्पिटिटव गेम में सामने वाला खिलाड़ी अचानक साइड बदलता है, तो स्क्रीन पर उसकी हरकत साफ दिखना जरूरी है। खासकर तेज शूटिंग गेम में, जहां निशाना साधने और फास्ट रिस्पनांस देने के बीच बहुत कम समय मिलता है, वहां हाई रिफ्रेश रेट का फायदा समझ आता है।
  • इस 27 इंच के OLED Monitor में 480Hz रिफ्रेश रेट और 0.03ms GtG रिस्पॉन्स टाइम मिलता है। LG ने इसमें QHD रिजॉल्यूशन भी दिया है, जिससे तेज गेमप्ले के साथ बारीक डिटेल्स भी दिखाई देते हैं।
  • DisplayHDR ट्रू ब्लैक 400 गहरे काले रंग और बेहतर कॉन्ट्रास्ट के लिए है, जबकि NVIDIA G-SYNC और AMD फ्रीसिंक प्रीमियम प्रो स्क्रीन की टूटती तस्वीर या असमान गति को कम करने में मदद करते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - LG 27GX790A-B
  • स्क्रीन साइज - 27 इंच
  • डिस्पले टाइप - QHD
  • रिफ्रेश रेट - 480 Hz
  • कलर - ब्लैक
  • वजन - 9.30 किलोग्राम

खूबियां

  • 1300 निट्स् ब्राइटनेस
  • लो ब्लू लाइट प्लेटिनम

कमी

  • मॉनिटर को लेकर अभी तक कोई खास परेशानी नही है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

LG 34 inch 21:9 Ultragear OLED WQHD 800R Curved Gaming Monitor

अंधेरे गेमिंग सीन में भी बारीकियां देखना चाहते हैं?

  • हॉरर गेम में किसी अंधेरे कोने से खतरा सामने आना हो या किसी बनावटी दुनिया में रात के समय का विजुअल देखना हो, तो स्क्रीन का कॉन्ट्रास्ट गेम का अनुभव बदल सकता है। यहां सिर्फ तेज स्पीड़ नहीं, बल्कि अंधेरे और रोशनी के बीच का अंतर भी मायने रखता है।
  • LG के इस 34 इंच मॉनिटर में 3440×1440 रिजॉल्यूशन और 800R कर्व मिलता है। इसकी 240Hz रिफ्रेश रेट तेज एक्शन को स्मूद दिखाने में मदद करती है, जबकि 0.03ms GtG रिस्पॉन्स टाइम पिक्सल के बदलाव को फास्ट रखता है।
  • 1.5 मिलियन:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो गहरे काले रंग और विजुअल्स की डिटेल्स को उभारने के लिए हैं। यह उन प्लेयर्स के लिए खास है जो तेज गेमप्ले के साथ कहानी और माहौल में भी डूबना चाहते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - LG 34GS95QE
  • स्क्रीन साइज - 34 इंच
  • डिस्पले टाइप - OLED
  • रिफ्रेश रेट - 240 Hz
  • कलर - ब्लैक 400
  • वजन - 9.30 किलोग्राम

खूबियां

  • एंटी-ग्लेयर और लो रिफलेक्शन
  • लाइटनिंग स्पीड़ मोशन

कमी

  • मॉनिटर को लेकर अभी तक किसी तरह की परेशानी नही है।
03

LG 34G600A 34-inch Ultragear WQHD Curved Gaming Monitor

गेमिंग के साथ स्ट्रीमिंग और दूसरी विंडो भी खुली रहती हैं?

  • अगर गेम खेलते समय चैट, गाइड या स्ट्रीमिंग टूल भी खुले रखते हैं, तो चौड़ी स्क्रीन पर अलग-अलग चीजों के लिए जगह बनाना आसान हो सकता है। 34 इंच का यह LG Curved Monitor सिर्फ तेज गेम खेलने के लिए नहीं, बल्कि डेस्क पर ज्यादा स्क्रीन स्पेस चाहने वालों के लिए भी उपयोगी है।
  • इसमें 3440×1440 रिजॉल्यूशन और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। इसमें 160Hz रिफ्रेश रेट और AMD फ्रीसिंक प्रीमियम दिया है, जो हार्डवेयर के साथ गेम की स्पीड़ को स्मूद रखने में मदद करते हैं।
  • इसके बिल्ट-इन स्पीकर अलग डेस्क स्पीकर की जरूरत घटा सकते हैं, जबकि हाईट, झुकाव और घूमने वाला स्टैंड स्क्रीन को बैठने की स्थिति के हिसाब से सेट करने देता है। यह मॉडल खास तौर पर उन लोगों को सूट कर सकता है जो गेमिंग और डेस्कटॉप के बाकी काम एक ही स्क्रीन पर करते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - LG 345600A
  • स्क्रीन साइज - 34 इंच
  • डिस्पले टाइप - WQHD
  • रिफ्रेश रेट - 160 Hz
  • कलर - ब्लैक
  • वजन - 10 किलोग्राम

खूबियां

  • अल्ट्रा-फास्ट रिस्पानंस टाइम
  • AMD फ्रीसिंक टेक्नोलॉजी

कमी

  • मॉनिटर के स्पीकर की साउंड लो लग सकती है।
04

LG 27GS75Q 68.47 cm (27 Inch) Ultragear QHD (2560x1440) IPS Gaming Monitor

QHD की साफ पिक्चर के साथ तेज गेमिंग का बैलेंस

  • हर प्लेयर को बहुत बड़ी स्क्रीन या महंगे OLED पैनल की जरूरत नहीं होती। अगर आप शूटिंग गेम, स्पोर्ट्स गेम और रोजमर्रा के दूसरे गेम खेलते हैं, तो 27 इंच की स्क्रीन पर तेज गति और साफ पिक्चर का बैलेंस ज्यादा काम का हो सकता है।
  • इस LG Monitor में 2560×1440 QHD रिजॉल्यूशन और IPS पैनल है। इसकी रिफ्रेश रेट सामान्य रूप से 180Hz है, जिसे सेटअप पर 200Hz तक ओवरक्लॉक किया जा सकता है। 1ms GtG रिस्पॉन्स टाइम तेज पिक्सल बदलाव में मदद करता है।
  • HDR10 और sRGB 99% कलर कवरेज कंटेंट में रंगों को बेहतर ढंग से दिखाने के लिए 

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - LG 27GS75Q
  • स्क्रीन साइज - 27 इंच
  • डिस्पले टाइप - QHD
  • रिफ्रेश रेट - 180 Hz
  • कलर - ब्लैक
  • वजन - 5.90 किलोग्राम

खूबियां

  • फ्लिकर सेफ टेक्नोलॉजी
  • 3-साइड बोर्डरलेस डिजाइन

कमी

  • मॉनिटर में कम USB पोर्ट्स से होने से असुविधा हो सकती है।
05

तुलना: टॉप 5 LG अल्ट्रागियर गेमिंग मॉनिटर्स

यहां पर हमने ऊपर बताए गए टॉप 5 LG UltraGear गेमिंग मॉनिटर मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों के साथ में जानकारी प्रदान की है। यह तुलनात्मक जानकारी किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

मॉडल

स्क्रीन साइज

खास फीचर्स

LG 345600A

34 इंच

  • 3-साइड बैजेल लेस डिजाइन
  • 2 स्टीरियो स्पीकर्स

LG 27GX790A-B

27 इंच

  • 1300 निट्स् ब्राइटनेस
  • लो ब्लू लाइट प्लेटिनम

LG 34GS95QE

34 इंच

  • एंटी-ग्लेयर और लो रिफलेक्शन
  • लाइटनिंग स्पीड़ मोशन

LG 345600A

34 इंच

  • अल्ट्रा-फास्ट रिस्पानंस टाइम
  • AMD फ्रीसिंक टेक्नोलॉजी

LG 27GS75Q 

27 इंच

  • फ्लिकर सेफ टेक्नोलॉजी
  • 3-साइड बोर्डरलेस डिजाइन

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या LG UltraGear मॉनिटर गेम में मोशन ब्लर कम कर सकते हैं?
    +
    हां, तेज रिफ्रेश रेट और कम रिस्पॉन्स टाइम मोशन ब्लर कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, नतीजे गेम, ग्राफिक्स कार्ड और मॉनिटर की सेटिंग्स पर भी निर्भर करते हैं।
  • गेमिंग मॉनिटर में 180Hz और 240Hz में क्या अंतर है?
    +
    180Hz स्क्रीन प्रति सेकंड 180 बार, जबकि 240Hz स्क्रीन 240 बार तस्वीर अपडेट कर सकती है। 240Hz तेज गेमप्ले में ज्यादा स्मूद मोशन दे सकता है, बशर्ते स्क्रीन पर्याप्त फ्रेम रेट दे।
  • मॉनिटर में 1ms रिस्पॉन्स टाइम का क्या मतलब है?
    +
    रिस्पॉन्स टाइम बताता है कि पिक्सल कितनी तेजी से अपना रंग बदलता है। कम रिस्पॉन्स टाइम तेजी से चलती चीजों के पीछे दिखने वाले धुंधले निशान कम करने में मदद कर सकता है।
  • क्या OLED मॉनिटर गेमिंग के लिए IPS से बेहतर है?
    +
    OLED में पिक्सल तेजी से रिस्पानंस कर सकते हैं और काले रंग बेहतर दिखते हैं। IPS मॉनिटर भी अच्छे रंग और व्यूइंग एंगल देते हैं। सही विकल्प आपके बजट और गेमिंग जरूरत पर निर्भर है।
  • क्या AMD फ्रीसिंक गेमिंग में स्क्रीन फटने की समस्या कम करता है?
    +
    हां, AMD फ्रीसिंक मॉनिटर के रिफ्रेश रेट को ग्राफिक्स कार्ड के फ्रेम आउटपुट के साथ मिलाने में मदद करता है। इससे स्क्रीन टियरिंग और रुक-रुककर दिखने वाली तस्वीर कम हो सकती है।