कम कीमत, दमदार बेस: Govo और Mivi में से कौन-सा Soundbar बनाएगा आपका पार्टी मूड?

GOVO और Mivi के साउंडबार में बेस का अनुभव उनके स्पीकर सेटअप, सबवूफर और साउंड ट्यूनिंग पर निर्भर करता है। जानिए अलग सबवूफर और इन-बिल्ट सबवूफर वाले मॉडल में क्या अंतर है और फिल्मों, गानों व रोजाना टीवी देखने के लिए कौन-सा सेटअप उपयोगी हो सकता है।
गोवो Vs मिवी: बजट में कौन-सा साउंडबार देगा दमदार बेस?
गोवो Vs मिवी: बजट में कौन-सा साउंडबार देगा दमदार बेस?

फिल्म में एक्शन सीन हो या गाने में दमदार बीट्स, अच्छा बेस टीवी की आवाज को ज्यादा मजेदार बना सकता है। लेकिन बजट Soundbar लेते समय सिर्फ ज्यादा वॉट देखकर फैसला करना सही नहीं है। GOVO और Mivi दोनों ऐसे विकल्प पेश करते हैं जो टीवी की आवाज बेहतर बनाने के साथ म्यूजिक सुनने का अनुभव भी बढ़ा सकते हैं। गोवो गोसराउंड 900 में 6.5 इंच का अलग वायर्ड सबवूफर और 2.1 चैनल सेटअप मिलता है, जबकि Mivi Nex 70 में 2.2 चैनल और दो इन-बिल्ट सबवूफर दिए गए हैं। यही अंतर तुलना को दिलचस्प बनाता है: अलग सबवूफर डीप बेस के लिए फायदेमंद हो सकता है, जबकि इन-बिल्ट सबवूफर वाला साउंडबार कम जगह घेरता है। तो आपके कमरे, बजट और सुनने की आदतों के हिसाब से कौन-सा ब्रांड बेहतर रहेगा?

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें बजट में घर को मिनी पार्टी हॉल बनाने वाले 6 शानदार गोवो और मिवी साउंडबार विकल्प।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

GOVO GoSurround 955 Pro

रविवार की फिल्म को थिएटर जैसा बनाने की शुरुआत यहीं से

  • घर में फिल्म देखने का शौक है, लेकिन टीवी की आवाज़ से पीछा करने और बैकग्राउंड म्यूजिक का असर महसूस नहीं होता? 320W आउटपुट वाला यह Sound System उस खालीपन को भरने के लिए बनाया गया है, खासकर उन लोगों के लिए जो अलग होम थिएटर पर बहुत ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते।
  • इस सिस्टम में 5.1 चैनल साउंड और 5.25 इंच का सबवूफर है, जो फिल्म के कम आवाज वाले सीन्स को उभारने में मदद करता है। मूवी, म्यूजिक और न्यूज के लिए तीन EQ मोड भी मिलते हैं।
  • फिल्म खत्म होने के बाद फोन से गाने चलाने हों, तो ब्लूटूथ काम आता है। HDMI, ऑप्टिकल, AUX और USB विकल्प इसे टीवी के अलावा दूसरे सोर्स से जोड़ने की सुविधा देते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - GOVO GoSurround 955
  • एम्पलीफायर चैनल - 5.1 चैनल
  • मैक्सिमम स्पीकर आउटपुट - 320 वॉट
  • ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
  • आइटम का वजन - 7.50 किलोग्राम

खूबियां

  • DSP वाला सबवूफर
  • मल्टीपल कनेक्टिविटी मोड्स

कमी

  • साउंडबार की बिल्ड क्वालिटी कमजोर लग सकती है।
01

Mivi Nex 450 Soundbar

घर की प्लेलिस्ट को दोस्तों के साथ शेयर करने का मजा

  • किसी के फोन पर गाना चल रहा हो, कोई वीडियो देखना चाहता हो और थोड़ी देर बाद सब मिलकर फिल्म लगाने लगें, तो ऐसा साउंड सिस्टम काम आता है जो अलग तरह के मनोरंजन के बीच आसानी से फिट हो। इस Mivi Soundbar केवल तेज आवाज़ नहीं, पूरे कमरे में म्यूजिक का अनुभव अहम है।
  • इसमें 450 वॉट आउटपुट के साथ 5.1 चैनल मिल जाता है। साउंडबार के अंदर तीन स्पीकर, दो सैटेलाइट स्पीकर और एक अलग सबवूफर मिलकर आवाज़ के अलग हिस्सों को संभालते हैं।
  • अलग कंटेंट के हिसाब से EQ मोड बदलने की सुविधा भी है। इसका पियानो फिनिश इसे टीवी के पास रखने पर साधारण काले बॉक्स जैसा दिखने से अलग बनाता है। 

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - Mivi Nex 450
  • एम्पलीफायर चैनल - 5.1 चैनल
  • मैक्सिमम स्पीकर आउटपुट - 450 वॉट
  • ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
  • आइटम का वजन - 12.30 किलोग्राम

खूबियां

  • 3 इन-बिल्ट फुल रेंज स्पीकर्स
  • Nex सराउंडफील टेक्नोलॉजी

कमी

  • एक स्पीकर ठीक से काम ना करने से परेशानी आ सकती है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

GOVO GOSURROUND 999

जब बेस आपकी फिल्म देखने की पसंद का सबसे अहम हिस्सा हो

  • कुछ व्यूवर्स के लिए फिल्म का मजा सिर्फ कहानी में नहीं, बल्कि इंजन की गड़गड़ाहट, धमाके और बैकग्राउंड म्यूजिक में भी होता है। अगर आप ऐसी आवाज़ों को ज्यादा गहराई के साथ सुनना चाहते हैं, तो दो सबवूफर वाला सिस्टम ध्यान देने लायक है।
  • इस साउंडबार में 660W आउटपुट और दो 6.5 इंच के सबवूफर हैं। इसकी 5.2 चैनल कॉन्फिग्रेशन में दो सैटेलाइट स्पीकर भी शामिल हैं, जबकि Dolby Audio कंटेंट के लिए साउंड अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • फिल्म, म्यूजिक और खबरों के लिए तीन EQ मोड मिलते हैं। ध्यान रखें कि दो सबवूफर बेस को उभारने की क्षमता देते हैं, लेकिन असली बेस कमरे के आकार, स्पीकर की जगह और चलाए जा रहे कंटेंट पर भी निर्भर करेगा।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - GOVO GoSurround 999
  • एम्पलीफायर चैनल - 5.2 चैनल
  • मैक्सिमम स्पीकर आउटपुट - 660 वॉट
  • ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
  • आइटम का वजन - 11.3 किलोग्राम

खूबियां

  • बेस और ट्रेबल के लिए रिमोट कंट्रोल
  • LED डिस्पले

कमी

  • साउंडबार को लेकर अभी तक किसी तरह की परेशानी नही है।
03

Mivi Nex 800 Dolby Audio Soundbar

टीवी के सामने बैठकर ही नहीं, आवाज़ के बीच होने का अनुभव

  • अगर आप हर हफ्ते फिल्में देखते हैं और चाहते हैं कि आवाज़ सिर्फ स्क्रीन के नीचे से आती हुई न लगे, तो अलग सैटेलाइट स्पीकर वाला सिस्टम आपके कमरे की साउंड को चांद तक पहुचां सकता है। इसके लिए पहले से जगह तय करना जरूरी है, क्योंकि पूरा सेटअप एक ही साउंडबार तक लिमिटेड नहीं है।
  • Mivi Nex 800 में 5.1 चैनल सराउंड साउंड दिया गया है। अलग वायर्ड सबवूफर कम फ्रिक्वेंसी वाली आवाज़ों को बढ़ाता है, जबकि सैटेलाइट स्पीकर सुनने के अनुभव को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए हैं।
  • इसमें डॉल्बी ऑडियो और ब्लूटूथ 5.3 भी शामिल हैं। इसलिए टीवी से फिल्म देखने के अलावा फोन से म्यूजिक चलाने का विकल्प भी मिलता है। यह उनके लिए बना है जो कमरे में डेली एंटरटेनमेंट के लिए अलग साउंड सिस्टम चाहता है, न कि केवल टीवी की आवाज़ थोड़ी बढ़ाना।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - Mivi Nex 800
  • एम्पलीफायर चैनल - 5.1 चैनल
  • मैक्सिमम स्पीकर आउटपुट - 800 वॉट
  • ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
  • आइटम का वजन - 13.4 किलोग्राम

खूबियां

  • मिवी सिग्नेचर साउंड
  • 360 डिग्री सराउंडसफेयर टेक्नोलॉजी

कमी

  • स्पीकर की साउंड क्वालिटी कमजोर लग सकती है।
04

GOVO GoSurround 1008 Pro

दो सबवूफर के लिए जगह है? तो कमरे का सेटअप भी बदल सकता है

  • साउंडबार लेते समय अक्सर ध्यान सिर्फ टीवी के नीचे रखे जाने वाले हिस्से पर जाता है। लेकिन अगर आप अलग सबवूफर और पीछे के स्पीकरों के लिए जगह बना सकते हैं, तो पूरा Home Theatre System कमरे में सुनने का अनुभव बदलने का मौका देता है।
  • GOVO के इस 680 वॉट सिस्टम में दो 6.5 इंच के सबवूफर और वायर्ड रियर सैटेलाइट स्पीकर हैं। इसकी 5.2 चैनल के साथ डॉल्बी ऑडियो कंटेंट भी चलाया जा सकता है।
  • तीन EQ मोड से फिल्म, म्यूजिक और न्यूज के लिए साउंड सेटिंग बदली जा सकती है। HDMI, ऑप्टिकल, AUX, USB और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी अलग-अलग डिवाइस जोड़ने में मदद करती है। लेने से पहले सबवूफर और वायर्ड स्पीकरों तक केबल पहुंचाने की सुविधा जरूर देख लें, ताकि बाद में कमरे में तार बिखरे न रहें।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - GOVO GoSurround 1008
  • एम्पलीफायर चैनल - 5.2 चैनल
  • मैक्सिमम स्पीकर आउटपुट - 680 वॉट
  • ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
  • आइटम का वजन - 13 किलोग्राम

खूबियां

  • 7 हाई-परफॉर्मेंस ड्राइवर्स
  • ट्रू 5.2 चैनल डॉल्बी ऑडियो

कमी

  • साउंडबार को लेकर अभी तक किसी तरह की समस्या नही है।
05

Mivi Fort H120 Soundbar

हर दिन टीवी देखते हैं, तो आवाज़ का छोटा सुधार भी काम आएगा

  • सुबह खबरें, शाम को कोई सीरीयल और रात में फोन से पसंदीदा गाने। अगर आपका एंटरटेनमेंट कुछ ऐसा है, तो जरूरी नहीं कि आप बहुत पावरफुल होम थिएटर पर खर्च करें। कभी-कभी जरूरत बस इतनी होती है कि टीवी की आवाज़ ज्यादा भरपूर लगे और म्यूजिक में बेस की कमी महसूस न हो।
  • Mivi के इस 120W सिस्टम में 2.1 चैनल साउंड, दो इनबिल्ट स्पीकर और एक अलग सबवूफर मिलता है। इससे टीवी के अपने स्पीकरों के मुकाबले कम आवाज को बेहतर बना सकते हैं।
  • ब्लूटूथ के साथ AUX और USB जैसे इनपुट भी दिए गए हैं। अलग EQ और इनपुट मोड रोजमर्रा के इस्तेमाल को सुविधाजनक बनाते हैं। छोटे घरेलू सेटअप के लिए यह विकल्प ज्यादा समझदारी भरा हो सकता है, खासकर जब जरूरत पूरे कमरे में तेज सराउंड साउंड फैलाने की न हो।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल - Mivi Fort H120
  • एम्पलीफायर चैनल - 2.1 चैनल
  • मैक्सिमम स्पीकर आउटपुट - 120 वॉट
  • ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
  • आइटम का वजन - 2 किलोग्राम

खूबियां

  • मल्टीपल EQ मोड्स
  • मिवी डिजाइन स्टू़डियो

कमी

  • रिमोट ठीक से काम ना करने से परेशानी आ सकती है।
06

तुलना: गोवो Vs मिवी साउंडबार

यहां पर हमने ऊपर बताए गए Govo और Mivi Soundbar मॉडल्स की अलग-अलग खासियतों और मुख्य फीचर्स के साथ में जानकारी दी है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए जानना उपयोगी हो सकते हैं।

मॉडल

स्पीकर आउटपुट

एम्पलीफायर चैनल

फीचर्स

GOVO GoSurround 955

320 वॉट

5.1 चैनल

  • DSP वाला सबवूफर
  • मल्टीपल कनेक्टिविटी मोड्स

Mivi Nex 450

450 वॉट

5.1 चैनल

  • 3 इन-बिल्ट फुल रेंज स्पीकर्स
  • Nex सराउंडफील टेक्नोलॉजी

GOVO GoSurround 999

660 वॉट

5.2 चैनल

  • बेस और ट्रेबल के लिए रिमोट कंट्रोल
  • LED डिस्पले

Mivi Nex 800

800 वॉट

5.1 चैनल

  • मिवी सिग्नेचर साउंड
  • 360 डिग्री सराउंडसफेयर टेक्नोलॉजी

GOVO GoSurround 1008

680 वॉट

5.2 चैनल

  • 7 हाई-परफॉर्मेंस ड्राइवर्स
  • ट्रू 5.2 चैनल डॉल्बी ऑडियो

Mivi Fort H120

120 वॉट

2.1 चैनल

  • मल्टीपल EQ मोड्स
  • मिवी डिजाइन स्टू़डियो

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • GOVO और Mivi में से किसका बेस बेहतर है?
    +
    यह दोनों ब्रांड्स के खास मॉडल पर निर्भर करता है। अलग सबवूफर वाला GOVO मॉडल गहरे बेस के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन वास्तविक साउंड क्वालिटी भी मायने रखती है।
  • क्या अलग सबवूफर वाला साउंडबार ज्यादा दमदार बेस देता है?
    +
    अलग सबवूफर कम फ्रीक्वेंसी वाली आवाज को बेहतर तरीके से पेश कर सकता है। हालांकि, उसका परफॉर्मेंस सबवूफर के आकार, डिजाइन, पावर और कमरे की बनावट पर भी निर्भर करता है।
  • मिवी के इन-बिल्ट सबवूफर वाले साउंडबार का क्या फायदा है?
    +
    इन-बिल्ट सबवूफर वाला साउंडबार कम जगह घेरता है और सेटअप आसान बनाता है। यह छोटे कमरे या उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो अलग बॉक्स नहीं रखना चाहते।
  • क्या ज्यादा वॉट वाला साउंडबार हमेशा ज्यादा बेस देता है?
    +
    नहीं। वॉट आउटपुट की जानकारी देता है, लेकिन उससे बेस की गहराई और क्लैरिटी का पूरा अंदाजा नहीं मिलता। सबवूफर का डिजाइन और साउंड ट्यूनिंग भी महत्वपूर्ण हैं।
  • फिल्मों और गानों के लिए साउंडबार चुनते समय क्या देखना चाहिए?
    +
    फिल्मों के लिए बेस के साथ बात-चीत की क्लैरिटी और सराउंड साउंड देखें। गानों के लिए ऐसा मॉडल चुनें जिसमें बेस के साथ आवाज और म्यूजिक के बाकी हिस्से भी साफ सुनाई दें।