₹55,000 तक में HP, लेनोवो और Dell के Laptops, पढ़ाई-काम या कंटेंट बनाते वक्त नहीं करेंगे लैग

ऑफिस की मीटिंग लेनी हो, वर्क फ्रॉम होम करना हो या ऑनलाइन पढ़ाई करनी हो, आप ₹55,000 तक में Lenovo, HP और ASUS के अलावा एसर या डेल के लैपटॉप्स का चयन कर सकते हैं। इन कंपनियों के लैपटॉप मॉडल्स आधुनिक तकनीकों से लैस होते हैं और बढ़िया माने जाते हैं।
अच्छी परफॉर्मेंस वाले लैपटॉप मॉडल्स
अच्छी परफॉर्मेंस वाले लैपटॉप मॉडल्स

कॉलेज का प्रोजेक्ट हो या ऑफिस का काम, आज के समय में एक बढ़िया लैपटॉप सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। ऐसे में आप शानदार प्रदर्शन और मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया स्पीड वाला Laptop लेना चाहते हैं तो ₹55,000 तक की कीमत में एक से बढ़कर एक फीचर वाला लैपटॉप मॉडल अपने लिए चुन सकते हैं। अच्छे प्रोसेसर, ऑपरेटिंग सिस्टम, पिक्चर क्वालिटी और बैटरी लाइफ के लिए आप HP, लेनोवो, ASUS और Dell के अलावा Acer ब्रांड के अच्छी परफॉर्मेंस वाले लैपटॉप का चुनाव कर सकते हैं। आप इनका इस्तेमाल पढ़ाई, वर्क फ्रॉम होम, मनोरंजन या कंटेंट क्रिएशन के लिए कर सकते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

₹55,000 तक में अच्छी परफॉर्मेंस वाले लैपटॉप मॉडल्स:-

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

HP 15 Smartchoice, AMD Ryzen 3 7320U

विदेशी क्लाइंटस के साथ वीडियो कॉल के जरिए मीटिंग करने के लिए आप 1080p के FHD कैमरे वाला लैपटॉप ले सकते हैं। इस HP Laptop में टेम्पोरल नॉइस रिडक्शन का फीचर भी मौजूद है। यानी कम रोशनी में भी पिक्चर क्वालिटी अच्छी आएगी। इस लैपटॉप का 15.6 इंच का डिस्प्ले है। इसमें लगे AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर की बूस्ट क्लॉक स्पीड को 4.1 GHz तक बढ़ाया जा सकता है। यानी गेमिंग करनी हो या रेंडरिंग का काम करना हो, इस लैपटॉप का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। पूरा चार्ज करने पर इसकी बैटरी लगभग 10 घंटे तक चलती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- HP
  • मॉडल- HP Laptop
  • स्क्रीन साइज-39.6 सेंटीमीटर
  • रंग-नेचुरल सिल्वर
  • CPU मॉडल-Ryzen 3
  • RAM मेमोरी-8 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम-Windows 11 Home

खूबियां

  • माइक्रो-एज डिजाइन
  • एंटी-ग्लेयर स्क्रीन

कमी

  • कभी-कभी कॉल के दौरान स्क्रीन फ्रीज हो सकती है।
01

Lenovo IdeaPad Slim 3, Ryzen 3 30

आप काम के बीच ब्रेक लेते समय गाने सुनना पसंद करते हैं या छुट्टी वाला दिन मूवी या सीरीज देखकर बिताते हैं तो आप इस बढ़िया Lenovo Laptop का चयन कर सकते हैं। इसमें डॉल्बी ऑडियो वाले स्पीकर्स लगे हैं, जो एकदम दमदार साउंड क्वालिटी देते हैं। आप लॉग-इन करने के लिए ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कभी लैपटॉप चार्ज करना भूल जाएं और बाहर निकलने का वक्त हो जाए तो आप 15 मिनट में इसे इतना चार्ज आराम से कर सकते हैं कि यह 2 घंटे तक चल सके। आपको इस लेनोवो लैपटॉप को ऑन करने के लिए भी ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, इसकी लिड को उठाने पर यह ऑन हो जाता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Lenovo
  • मॉडल- IdeaPad Slim 3
  • स्क्रीन साइज-15.6 इंच
  • रंग-आर्कटिक ग्रे
  • CPU मॉडल-Ryzen 3
  • RAM मेमोरी-8 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम-Windows 11 Home

खूबियां

  • HD ऑडियो
  • TÜV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेट

कमी

  • ऑप्टिकल ड्राइव मौजूद नहीं है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

ASUS Chromebook CM1505 (2026)

1.49 किलो के लाइटवेट लैपटॉप को आप आसानी से अपने बैग में रखकर ट्रैवल कर सकते हैं। सफर के दौरान इसे कैरी करना आसान है। इसे मजबूती के मामले में US मिलिट्री ग्रेड प्रमाण भी मिला हुआ है। इसकी बैटरी लाइफ 20 घंटे तक की है यानी आपको काम करते वक्त या गेमिंग के समय इसे चार्ज करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस ASUS Laptop के 180 डिग्री के ले-फ्लैट हिंज के कारण इसे किसी किताब या अखबार की तरह पूरा खोला जा सकता है। स्टूडेंट्स और फ्रीलांसर्स के लिए यह सही विकल्प साबित हो सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड-ASUS
  • मॉडल- ASUS Chromebook
  • स्क्रीन साइज-15.6 इंच
  • रंग-फ्रैब्रिक ब्लू
  • CPU मॉडल-MediaTek Kompanio 500
  • RAM मेमोरी- 4 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- Chrome OS

खूबियां

  • बिल्ट-इन माइक्रोफोन
  • लाइटवेट

कमी

  • स्टोरेज कम लग सकती है।
03

Dell Inspiron 15 3535, AMD Ryzen 5 7520U

आपको रोजाना इस्तेमाल के लिए डेल कंपनी का लैपटॉप चाहिए तो आप इस मॉडल का चयन कर सकते हैं। इसमें 512 GB M2 PCIe NVMe SSD के कारण इस लैपटॉप में तेजी से बूटिंग का काम होता है, साथ ही जरूरी और बड़ी फाइल्स को आसानी से स्टोर किया जा सकता है। इसमें लगे FHD डिस्प्ले में एंटी-ग्लेयर कोटिंग की गई है, जिसके कारण लैपटॉप पर काम करते समय आंखों पर कम जोर पड़ता है। आपको लंबे समय तक ऑफिस के काम या लेक्चर्स के कारण लैपटॉप का इस्तेमाल करना हो तो आप Dell Laptop के इस मॉडल का चुनाव कर सकते हैं। इसे रोज बैग में लेकर ट्रैवल करना भी आपको भारी नहीं पड़ेगा क्योंकि इसका वजन काफी हल्का है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Dell
  • मॉडल- Inspiron
  • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
  • रंग-कार्बन ब्लैक
  • CPU मॉडल-Ryzen 3
  • RAM मेमोरी- 8 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home

खूबियां

  • एर्गोनोमिक सपोर्ट
  • FHD डिस्प्ले

कमी

  • हीटिंग की दिक्कत हो सकती है।
04

Acer Smartchoice Aspire One

स्कूल का ऑनलाइन असेसमेंट करना हो या कॉलेज का प्रोजेक्ट, AMD Ryzen 5-40 प्रोसेसर वाले एसर लैपटॉप का चयन कर सकते हैं। इसका प्रदर्शन काफी बढ़िया है। यह ब्राउजिंग, स्प्रेडशीट्स पर काम करने या मनोरंजन के लिए सही विकल्प साबित हो सकता है यानी इस पर आप आसानी से मल्टी-टास्किंग कर सकते हैं। आप हिल स्टेशन पर जाकर रिमोट वर्क करना चाहें तो भी इस लैपटॉप को चुन सकते हैं। घर पर बैठकर सरकारी तैयारी करने के लिए भी आप इस Acer Laptop को ले सकते हैं क्योंकि इसकी स्टोरेज और पिक्चर क्वालिटी के अलावा बैटरी बैकअप और बिल्ट क्वालिटी भी बढ़िया है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Acer
  • मॉडल- Aspire One
  • स्क्रीन साइज- 14 इंच
  • रंग-प्योर सिल्वर
  • CPU मॉडल-Ryzen 5
  • RAM मेमोरी- 8 GB
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- Windows 11 Home

खूबियां

  • 2 बिल्ट-इन स्टीरियो स्पीकर्स
  • LED-बैकलिट TFT एलसीडी

कमी

  • हेवी लोड पड़ने पर कूलिंग फैन से आवाज आ सकती है।
05

₹55,000 तक में मिलने वाले बढ़िया लैपटॉप मॉडल्स:-

नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें कि कौन सी लैपटॉप कंपनी के मॉडल में कौन सा प्रोसेसर लगा है, बैटरी लाइफ कितनी है और क्या खास फीचर मौजूद है।

लैपटॉप के मॉडल्स

प्रोसेसर

बैटरी लाइफ

खास फीचर

HP 15 Smartchoice, AMD Ryzen 3 7320U

AMD Ryzen 3 7320U

लगभग 10.5 घंटे

माइक्रो-एज डिजाइन

Lenovo IdeaPad Slim 3, Ryzen 3 30

AMD Ryzen 3 30

लगभग 11 घंटे

HD ऑडियो

ASUS Chromebook CM1505 (2026)

MediaTek Kompanio 540

लगभग 20 घंटे

बिल्ट-इन माइक्रोफोन

Dell Inspiron 15 3535, AMD Ryzen 5 7520U

AMD Ryzen 5 7520U

NA

एर्गोनोमिक सपोर्ट

Acer Smartchoice Aspire One

AMD Ryzen 5-40

लगभग 5 घंटे

बिल्ट-इन स्टीरियो स्पीकर्स

नोट: लेख लिखते समय इन लैपटॉप मॉडल्स की कीमत ₹55,000 तक थी, लेकिन इनकी MRP ज्यादा है जिसके चलते सभी डिस्काउंट और ऑफर्स अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं, जिनकी हमारे द्वारा कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती है। पाठकों से हम अनुरोध करते हैं कि सभी ऑफर्स को अमेजन की वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर जांच लेने के बाद शॉपिंग करें।

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली का क्लिक करें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • पढ़ाई या सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए कौन सा लैपटॉप लें?
    +
    आप पढ़ाई के लिए अच्छा लैपटॉप लेना चाहते हैं तो Lenovo, HP या ASUS के लैपटॉप मॉडल्स का चयन कर सकते हैं।
  • ₹55,000 तक की कीमत में कौन से ब्रांड का लैपटॉप मिल सकता है?
    +
    इस कीमत में आपको HP और लेनोवो के अलावा Dell और Acer जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के बढ़िया परफॉर्मेंस वाले लैपटॉप मॉडल्स मिल सकते हैं।
  • फ्रीलांसर्स के लिए कौन सा लैपटॉप अच्छा है?
    +
    आप ASUS के लैपटॉप का चुनाव फ्रीलांसिंग के काम के लिए कर सकते हैं। इस लैपटॉप का प्रदर्शन काफी बढ़िया है।
  • स्क्रीन पर लगी एंटी-ग्लेयर कोटिंग क्या होती है?
    +
    इस खास तरह की परत के कारण लैपटॉप की स्क्रीन का इस्तेमाल करने से आंखों पर स्ट्रेन नहीं पड़ता है और थकान भी कम महसूस होती है।