बिजनेस करने वालों के लिए 2-इन-1 लैपटॉप्स हो सकते हैं शानदार निवेश!

क्या आप एक बिजनेस मैन हैं, जो अपने लिए लैपटॉप देख रहे हैं? तो 2-इन-1 लैपटॉप्स प्रदर्शन, बैटरी लाइफ और अपने मल्टी मोड्स के चलते प्रेजेंटेशन या मीटिंग के लिए सुविधाजनक हो सकते हैं।
बिजनेस मेन के लिए 2 इन 1 लैपटॉप्स
बिजनेस मेन के लिए 2 इन 1 लैपटॉप्स

अक्सर, बिजनेस वाले लोगों को यात्रा, मीटिंग और प्रेजेंटेशन की वजह से कहीं भी और कभी भी काम करना पड़ जाता है, जहां 2 इन 1 लैपटॉप्स उनके काम आ सकते हैं। दरअसल, ये 360 डिग्री तक घूम जाते हैं, तो इन्हें टेंट, स्टैंड, टैबलेट और लैपटॉप, इन 4 में से किसी भी मोड पर जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, 2 इन 1 लैपटॉप अक्सर टचस्क्रीन डिस्प्ले और स्टाइलस सपोर्ट (डिजिटल पेन) के साथ आते हैं, जो रचनात्मक कार्यों के लिए उपयोगी हो सकते हैं। ये आमतौर पर, छोटी स्क्रीन साइज के होते हैं, जिसकी वजह से वजन में हल्के होते हैं, तो इन्हें कहीं भी लेकर जाना आसान रहता है। चलिए अब टैबल के माध्यम से समझ लीजिए की किन फीचर्स के साथ ये आपकी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। 

पॉइंट्स

सुविधाएं

स्क्रीन साइज

14 इंच और 16 इंच 

डिस्प्ले

आमतौर पर, OLED और AMOLED टेक्नोलॉजी मिलती है। 

आवाज गुणवत्ता 

माइक्रोफोन लगे होने के साथ हाई ट्यून वाले स्पीकर्स और Dolby Atmos/ऑडियो फीचर भी मिल जाते हैं। 

नियंत्रित करना 

कीबोर्ड और टच पैड के अलावा इन्हें पैन व टच स्क्रीन सुविधा से भी नियंत्रित कर सकते हैं। 

खासियत 

  • टच स्क्रीन
  • 360 डिग्री घूम जाना
  • साथ में डिजिटल पेन मिलता है।
  • बेहतर बैटरी लाइफ दे सकते हैं। 
  • फिंगरप्रिंट सेंसर - प्राइवेसी के लिए फिंगरप्रिंट से भी लैपटॉप खोला जा सकता है।
  • कुछ मॉडल्स में AI खूबियां

ब्रांड्स

HP, Lenovo, Dell और Samsung आदि। 

कीमत

₹50-60 हजार की शुरूआती कीमत से लेकर ₹1-2 लाख तक की प्राइस रेंज में 2 इन 1 मॉडल्स आपको मिल सकते हैं।

ऐसे और लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली कैटेगरी पेज पर जा सकते हैं। 

उससे पहले टॉप ब्रांड्स के 2 इन 1 लैपटॉप्स के मॉडल्स देख भी लेते हैं।

Top Five Products

  • Lenovo IdeaPad 5 2-in-1 Convertible Laptop

    यह Lenovo 2 इन 1 लैपटॉप है, जो कि OLED टच स्क्रीन डिस्प्ले देता है। वहीं, 400 निट्स ब्राइटनेस के चलते विजुअल्स सटीक रंग और चमक के साथ दिखाई देते हैं। इसमें TUV लो ब्लू लाइट फीचर होने से ज्यादा स्क्रीन देखने के कारण आंखों में तनाव जैसी समस्या नहीं होती है। बिजनेस वाले लोगों को लैपटॉप में अच्छी बैटरी चाहिए होती है, तो यह 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है और अपने रेपिड चार्ज बूस्ट सुविधा की वजह से यह 15 मिनट के चार्ज में भी 2 घंटे तक चल सकता है। तेज और स्मूद इंटरनेट का मजा लेने के लिए इसमें Wifi 6 सपोर्ट मिलता है। Google Meet या अन्य सॉफ्टवेयर पर बिजनेस संबंधित मीटिंग इन पर अच्छी गुणवत्ता में की जा सकती ह क्योंकि यह फिक्स्ड फोक्स फीचर वाला FHD 1080p कैमरा देता है। मीटिंग के दौरान आपकी आवाज सही से पड़कने के लिए इसमें डुअल एरे माइक्रोफोन लगा मिलता है। वहीं, 2W के दो HD स्टीरियो स्पीकर्स और डॉल्बी ऑडियो फीचर होने से शानदार और तेज आवाज की गुणवत्ता मिल जाएगी। इसमें AI इंजन भी लगा मिलता है, जो CPU-GPU के साथ काम करता है और लैपटॉप के प्रदर्शन को बेहतर बनाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल: IdeaPad 5 2-in-1
    • स्क्रीन साइज: 14 इंच
    • स्क्रीन रेजोल्यूशन: ‎1920 x 1200 पिक्सल
    • वजन: 1 kg 500 g
    • बैटरी लाइफ: 10 घंटे

    खासियत

    • मिलिट्रीग्रेड प्रमाणित लैपटॉप
    • इसके i7 प्रोसेसर की स्पीड 2.4 GHz से अधिकत्म 4.9 GHz तक पहुंच सकती है। 
    • प्राइवेसी के लिए लैपटॉप में फिंगरप्रिंट रीडर लगा मिलता है।
    • यह अपने साथ Lenovo Digital Pen 2 देता है, जिससे बिना कीबोर्ड या टचपैड का प्रयोग किए लैपटॉप को कमांड दी जा सकती है। 
    • Xbox GamePass की 3 महीने की सदस्यता मिलती है। 

    कमी

    • रिव्यू में यूजर्स ने कमी नहीं बताई। 
    01
  • HP Pavilion x360

    यह i5-1335U प्रोसेसर वाला टचस्क्रीन लैपटॉप है। बिजनेस की मीटिंग करने के लिए इसमें HP ट्रू विजन 5MP कैमरा दिया है, जिसे प्राइवेसी शटर से बंद-खोल किया जा सकता है। वीडियो कॉल के दौरान किसी तरह की बाहरी आवाज से दिक्कत ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए इसमें टेम्पोरल नॉइस रिडक्शन फीचर मिलता है। अगर आपका काम ग्राफिक्स संबंधित है, तो उसके लिए इसमें Intel Iris Xᵉ ग्राफिक्स सपोर्ट मिलता है। यह 2 इन 1 लैपटॉप 360 डिग्री घूम जाता है, तो अपनी सुविधा अनुसार इसका उपयोग कर सकते हैं। आपकी जरूरी फाइल्स और अन्य मीडिया स्टोर करने के लिए 1TB स्टोरेज देता है। वैसे यह लैपटॉप Alexa सपोर्ट के माध्यम से वॉइस कंट्रोल भी किया जा सकता है। इसके साथ बैकलिट कीबोर्ड मिलता है, जिससे अंधेरे में भी Keys दिख जाती हैं। इसकी 14 इंच स्क्रीन का फ्रेम पतला है और एंटी ग्लेयर कोटिंग होने से लाइट का रिफ्लेक्शन नहीं पड़ता, जिससे आंखों पर तनाव पड़ने की दिक्कत भी दूर रहती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल: Pavilion x360
    • स्क्रीन साइज: 14 इंच
    • स्क्रीन रेजोल्यूशन: 1920 x 1080 पिक्सल
    • वजन: ‎1 kg 410 g
    • बैटरी लाइफ: 9.5 घंटे

    खासियत

    • फास्ट चार्जिंग - 30 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज हो जाता है। 
    • 250 निट्स ब्राइटनेस
    • फिंगरप्रिंट सेंसर लगे मिलते हैं, यानी फिंगरप्रिंट से लैपटॉप को खोला जा सकता है।  
    • HP ऑडियो बूस्ट खूबी 
    • B&O ऑडियो डुअल स्पीकर्स 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इस लैपटॉप में हीटिंग की दिक्कत लगी।
    02
  • Dell Inspiron 14 7440

    यह मॉडल 4.6 GHz अधिकतम स्पीड वाला i5-1334U प्रोसेसर देता है और 16GB RAM होने के कारण इस पर बिजनेस मेन को अच्छा प्रदर्शन मिल सकता है। इसकी 14 इंच स्क्रीन साइज पर आपको FHD+ रेजोल्यूशन में विजुअल्स देखने को मिलते हैं। इसे 360 डिग्री घुमाकर और टच स्क्रीन सुविधा के साथ इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। चाहे तो इसके साथ मिल रहे Pen के माध्यम से भी इसे नियंत्रित कर सकते हैं। Dell कम्फर्ट व्यू सॉफ्टवेयर इसमें होने की वजह से ज्यादा देर लैपटॉप पर काम करने के बाद भी आंखों में दर्द जैसी परेशानी नहीं होती है। यह शानदार आवाज गुणवत्ता देने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें Dolby Atmos फीचर वाले स्पीकर मिलते हैं। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है, जिसकी वजह से स्क्रीन लंबाई में बड़ी लगती है और इसे आप टैबलेट, स्टैंड या साधारण लैपटॉप की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको कोई अन्य व्यक्ति नहीं खोल पाए उसके लिए आप इसमें फिंगरप्रिंट फीचर दिया गया है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल: Inspiron 14 7440
    • स्क्रीन साइज: 14 इंच
    • स्क्रीन रेजोल्यूशन: 1920 x 1200 पिक्सल
    • वजन: ‎‎1 kg 710 g

    खासियत

    • Intel UHD ग्राफिक्स मिलता है
    • 12 महीने के लिए मुफ्त में McAfee की सदस्यता मिलती है।
    • एक्सप्रेस चार्ज फीचर के चलते 60 मिनट में 80% तक चार्ज हो सकता है।
    • 512 GB SSD स्टोरेज 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका टच अच्छा नहीं लगा।
    • कुछ ने कहा कि, 1 साल के अंदर इसकी बैटरी लाइफ थोड़ी कम हो गई। 
    03
  • Samsung Galaxy Book4 Pro 360

    यह 2 इन 1 लैपटॉप है, जिसको चाहे तो कीबोर्ड/टचपैड या फिर टच स्क्रीन या S Pen से नियंत्रित किया जा सकता है। फुल चार्ज होने पर अपना बिजनेस के कार्य लैपटॉप पर लगातार 7.5 घंटे तक के लिए कर सकते हैं। इसमें एक तो बड़ी यानी 16 इंच साइज की AMOLED डिस्प्ले मिलते हैं, जिससे उच्च रेजोल्यूशन के साथ बेहतर रंग और 500 निट्स चमक में विजुअल्स दिखते हैं। एमोलेड डिस्प्ले से स्क्रॉलिंग तेज और फास्ट सीन्स भी स्मूद दिखाई देते हैं। इसका 120Hz रिफ्रेश रेट होने के कारण स्क्रीन 1 सेकेंड में 120 बार रिफ्रेश होकर शानदार विजुअल्स में लगातार मूवी-वीडियो का मजा दे सकती है। यह एक AI खूबी से लैस मॉडल है, जो कि प्रोसेसर की गति को तेज और स्मूद बनाने के साथ सटीक पिक्चर गुणवत्ता, लैपटॉप पर एक साथ कई कार्य करना (मल्टीटास्किंग) और ऊर्जा कुशलता आदि सुविधाओं में अच्छा प्रदर्शन दे सकता है। Samsung के टचस्क्रीन लैपटॉप में आपको एक फायदा मिलता है, कि इसमें विंडो और गैलेक्सी दोनों के ऐप्स उपलब्ध होते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल: Galaxy Book4 Pro 359
    • स्क्रीन साइज: 16 इंच
    • स्क्रीन रेजोल्यूशन: 2880 x 1800 पिक्सल
    • वजन: ‎1 kg 660 g
    • बैटरी लाइफ: 7.5 घंटे

    खासियत

    • बिजनेस वाले लोगों को अच्छी गुणवत्ता में मीटिंग करनी है, तो इसमें आपको 2MP HD 1080p वेबकैमरा मिलता है।
    • इसमें AI सपोर्ट वाला Intel Evo Core Ultra 7 प्रोसेसर मिलता है, जो वैसे तो 3.8 GHz स्पीड पर काम करता है। लेकिन अपने मैक्स बूस्ट क्लॉक फीचर के साथ यह जरूरत पड़ने पर 4.8 GHz स्पीड में प्रदर्शन दे सकता है। 
    • बैकलिट कीबोर्ड आता है। 
    • बेहतर प्रदर्शन के लिए इसकी 16GB भी 32GB तक बढ़ाई जा सकती है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इस मॉडल की स्क्रीन गुणवत्ता (बनावट) अच्छी नहीं लगी। 
    04
  • Lenovo Yoga 7 2-in-1

    यह ब्रांड की योगा सीरीज का मॉडल है, जो कि ‎Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ मिलता है। इसमें AI फीचर होने की वजह से GPU-CPU के साथ AI भी बेहतर प्रदर्शन को सुनिश्चित करता है। वहीं, प्रोडक्टिविटी से लेकर क्रिएटिविटी तक बढ़िया प्रदर्शन दे सकता है। बिजनेस वालों के लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है क्योंकि यह आपको 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। वहीं, तेज और स्पष्ट आवाज गुणवत्ता के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस फीचर वाले 4 स्टीरियो स्पीकर्स, 2W के 2 वूफर और 2W के ट्विटर्स लगे मिलते हैं। साथ इस 2 इन 1 लैपटॉप में चार 3D नाइक लगे मिलते हैं, जो बाहरी आवाज को कम करके आवाज के मामले में बढ़िया अनुभव देने में मदद करते हैं। किसी भी क्लाइंट से मीटिंग करने के लिए RGB लाइट वाला FHD IR कैमरा लगा मिलता है। इसमें 32 GB RAM सपोर्ट मिलता है और फाइल्स, फोटो और अन्य डिजिटल डॉक्यूमेंट्स (दस्तावेज) स्टोर करने के लिए 1TB स्टोरेज मिलता है।  

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल: Yoga 7 2-in-1
    • स्क्रीन साइज: 14 इंच
    • स्क्रीन रेजोल्यूशन: 2880 x 1800 पिक्सल
    • वजन: ‎1 kg 660 g
    • बैटरी लाइफ: 7.5 घंटे

    खासियत

    • 120Hz रिफ्रेश रेट
    • रेपिड चार्ज बूस्ट फीचर की वजह से यह 15 मिनट के चार्ज पर भी 3 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। 
    • Wifi 7 सपोर्ट मिलता है।
    • 1100 निट्स उच्च ब्राइटनेस है इस लैपटॉप की, तो तेज रोशनी में भी स्क्रीन साफ दिखाई दे सकती है।
    • HD ऑडियो 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इस मॉडल की स्क्रीन गुणवत्ता (बनावट) अच्छी नहीं लगी।
    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बिजनेस मेन के लिए कौन से ब्रांड्स के 2 इन 1 लैपटॉप मिल जाएंगे?
    +
    बिजनेस मेन के लिए Lenovo, Dell, HP और Samsung आदि ब्रांड्स के 2 इन 1 लैपटॉप मिल जाएंगे। अपनी जरूरत और बजट के आधार पर अनुकूल ब्रांड का मॉडल अपने लिए चुन सकते हैं।
  • क्या 2 इन 1 लैपटॉप बिजनेस प्रेजेंटेशन के लिए उपयुक्त हैं?
    +
    जी हां, इनकी पोर्टेबिलिटी (इधर-उधर ले जाने में आसान) और टैबलेट मोड में उपयोग करने की क्षमता इन्हें प्रेजेंटेशन के लिए बहुत सुविधाजनक बनाती है।
  • बिजनेस मेन अपने लिए विभिन्न 2 इन 1 लैपटॉप मॉडलों की तुलना कैसे करें?
    +
    विभिन्न 2 इन 1 लैपटॉप मॉडलों की तुलना करते समय उनके प्रदर्शन, बैटरी लाइफ, पोर्टेबिलिटी, डिस्प्ले क्वालिटी और कीमत जैसे कारकों पर विचार करें। अपनी आवश्यकताओं के लिए सबसे उपयुक्त लैपटॉप चुनने में मदद के लिए विशेषज्ञ की राय लेने के साथ रिव्यू वगैरह देख सकते हैं।