लोगों की देखा-देखी के कारण कई लोग स्मार्टवॉच पहन लेते हैं, लेकिन फिटनेस बैंड भी एक ऐसे उपकरण हैं जो आपके स्वास्थ्य को ट्रैक कर सकते हैं। स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड के बीच चयन करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन आपके लिए कौन सा बेहतर रहेगा, यह तो आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। इस लेख में आपको दोनों उपकरणों के बीच अंतर से लेकर मशहूर ब्रांड्स के विकल्प के बारे में भी बताया गया है।
स्मार्टवॉच क्या है?
ये कलाई पर पहनने वाली घड़ी होती हैं जिनमें स्मार्टफोन के कई फीचर्स मिल जाते हैं। जी हां, स्मार्टवॉच पर स्वास्थ्य मॉनिटर होने के अलावा गाने सुनने, कैमरा नियंत्रित करने, कॉलिंग, ऐप्स के नोटिफिकेशन और कुछ में गेम खेलने की सुविधा भी मिल जाती है।
मशहूर ब्रांड्स - Noise, boAt, Samsung, Amazfit, OnePlus, HAMMER, Titan, Fitbit, Apple, Fire-Boltt, Fastrack, Pebble
फिटनेस बैंड क्या है?
इन्हें स्मार्टबैंड भी कहा जाता है। वजन में हल्की और छोटी डिस्प्ले वाली कलाई पर पहनने वाले इस उपकरण में सेंसर लगे मिलते हैं, जो दर्शाता है, कि फिटनेस बैंड हेल्थ और फिसटेस को ट्रैक करने के आधार पर डिजाइन किए जाते हैं। व्यायाम/वर्कआउट संबंधित नोटिफिकेशन तो इन पर भी मिल जाते हैं।
मशहूर ब्रांड्स - HUAWEI, Samsung, Xiaomi, Whoop, Amazfit, Fitbit
स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड के बीच तुलना
पॉइंट्स |
स्मार्टवॉच |
फिटनेस बैंड |
मुख्य कार्य |
स्मार्टवॉच के कई फीचर्स के साथ स्वास्थ मॉनिटर होता है। |
ये खासतौर पर, स्वास्थ्य और फिटनेस को मॉनिटर करने के लिए होती हैं। |
डिस्प्ले साइज |
0.96” से लेकर लगभग 2 इंच तक के साइज वाली स्क्रीन में मिल सकती हैं। इनमें LCD/AMOLED डिस्प्ले मिलती हैं। |
इनमें कोई डिस्प्ले नहीं होती है। लेकिन जो स्क्रीन होती है वो आमतौर पर, 0.6" - 1.6 इंच साइज तक की हो सकती हैं। |
बैटरी लाइफ (यह तो कितना आप घड़ी को इस्तेमाल करते हैं उस पर निर्भर करता है) |
एक चार्ज में 3-7 दिन तक की बैटरी लाइफ इनमें मिल सकती है। |
इनकी बेहतर होती है। ये आमतौर पर, 1-4 हफते के लिए लगातार चल सकती हैं। |
बात-चीत और ऐप्स के नोटिफिकेशन |
ऐप्स के नोटिफिकेशन आते हैं, कॉलिंग और मेसेज भी आते हैं। |
स्वास्थ्य संबंधिक सामान्य सूचना स्क्रीन पर आती है। |
स्वास्थ्य मॉनिटर |
इनमें सेंसर के माध्यम से फिटनेस ट्रैक होती है। |
इन्हें खास स्वास्थ्य मॉनिटर करने के लिए ही तैयार किया जाता है, तो ये बेहतर कर पाती हैं। |
कीमत |
₹1,300 से शुरू होकर 1 लाख कीमत तक की स्मार्टवॉच मार्केट में मिल सकती हैं। |
₹1,000 से लेकर लगभग ₹30,000 की कीमत में फिटनेस बैंड मिल सकते हैं। |
गैजेट से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली कैटेगरी पेज पर जा सकते हैं।
तो चलिए अब बिना देर किए, दोनों उपकरणों के विकल्प देख लेते हैं।