स्कूल या कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र को अगर अपने लिए लैपटॉप लेना है, तो उनके लिए Intel के i3, i5 या फिर AMD Ryzen 3 और 5 प्रोसेसर सक्षम हो सकते हैं।
- इंटेल i3, AMD 3 - उपयुक्त हो सकते हैं ऑनलाइन पढ़ाई, वेब ब्राउजिंग, सोशल मीडिया/वीडियो वगैहर देखने और सामान्य प्रोडक्टिविटी के लिए।
- वहीं, इंटेल i5, AMD 5 - वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग, हल्की-फुल्की गेमिंग और मल्टीटास्किंग (एक साथ कार्य करने के लिए) सक्षम हो सकते हैं।
इन प्रोसेसर के मॉडल्स आपको HP, Dell, Lenovo, ASUS और Acer आदि ब्रांड्स के मिल जाएंगे। इनमें आपको इंटीग्रेटेड AMD Radeon या फिर Intel UHD ग्राफिक्स मिलता है, जिसकी वजह से ये ग्राफिक्स संबंधित कार्यों के दौरान भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उचित स्क्रीन साइज के साथ हाई ब्राइटनेस, 1920x1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और 16:9 आस्पेक्ट रेशियो सुविधाएं मिल रही हैं। शानदार साउंड क्वालिटी के लिए लैपटॉप में पावरफुल इन बिल्ड स्पीकर और माइक्रोफोन लगे होते हैं। लाइटवेट होने की वजह से इन्हें कहीं भी लेकर जा सकते हैं। कुछ मॉडल्स में एंटी ग्लेयर कोटिंग वाली स्क्रीन दी है, जिसके कारण लंबे समय तक स्क्रीन देखने के बाद भी बच्चों की आंखों में तनाव नहीं पड़ता है। इनमें ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए Wi-Fi सपोर्ट मिल जाता है।
लैपटॉप के मॉडल्स के बारे में जानने से पहले Intel और AMD प्रोसेसर में अंतर समझ लें।
पॉइंट्स |
Intel |
AMD Ryzen |
मतलब |
यह एक सिंग्ल-कोर प्रदर्शन देने वाला प्रोसेसर है। |
वहीं, यह एक मल्टी कोर प्रदर्शन वाला प्रोसेसर है। |
प्रोसेसर की रेंज |
i3, i5, i7, i9 |
AMD 3, 5, 7 और 9 |
(इनमें से i3, i5, AMD 3 और 5 प्रोसेसर स्टूडेंट्स लैपटॉप के लिए उचित विकल्प हो सकते हैं।) |
||
किन कार्यों के लिए उपयुक्त |
सामान्य कार्यों से लेकर गेमिंग के लिए उपयुक्त। (उच्च रेंज वाला प्रोसेसर के साथ भारी ऐप्लिकेशन और कार्य किए जा सकते हैं।) |
मल्टीटास्किंग, गेमिंग और कंटेंट बनाने के लिए सक्षम हो सकता है। |
ग्राफिक्स |
Intel UHD ग्राफिक्स/इंटेल Iris Xe, ये दो प्रोसेसर के मॉडल्स मिल जाते हैं। |
AMD Radeon ग्राफिक्स कार्ड मिलता है। |
बिजली खपत (TDP - थर्मल डिजाइन पावर के आधार पर) |
उच्च TDP हो सकता है। (यानी प्रोसेसर ज्यादा गर्माहट उत्पन्न करता है) |
कम TDP के साथ ये बेहतर ऊर्जा कुशल होते हैं, क्योंकि इन्हें अच्छे कूलिंग सिस्टम के साथ डिजाइन किया जाता है। |
गैजेट्स संबंधित लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली कैटेगरी पेज पर जा सकते हैं।
चलिए उच्च प्रदर्शन वाले प्रोसेसर के स्टूडेंट लैपटॉप के मॉडल्स के फीचर्स के बारे में जानते हैं।