Apple ब्रांड के टैबलेट को आईपैड कहा जाता है। बेहतर फीचर्स के साथ इनके अलग-अलग मॉडल्स मिलते हैं - आईपैड (मानक - स्टैंडर्ड वर्जन), आईपैड एयर, आईपैड प्रो और आईपैड मिनी। वहीं, स्टोरेज और रंग के हिसाब से इन मॉडल्स के भी विकल्प मिल जाते हैं। हर आईपैड 4 आकर्षक रंगों में मिल जाते हैं। ये iPadOS ऑपरेटिंग सिस्टम की मदद से काम करते हैं। अपने बजट में आने वाले आईपैड को अपने लिए देख सकते हैं, ये सभी 5G होने के साथ Wi-Fi 6/6E सपोर्ट देता है, जिससे तेज इंटरनेट का मजा लिया जा सकता है। टैबलेट के साथ एप्पल पेंसिल और मेजिक कीबोर्ड भी मिल सकते हैं।
आईपैड के अलग-अलग मॉडल्स के बीच तुलना
फीचर |
iPad |
iPad Air |
iPad Pro |
iPad Mini |
स्क्रीन साइज |
10.9 इंच, 11 इंच |
11 इंच, 13 इंच |
11 इंच, 13 इंच |
8.3 इंच |
चिप सेट |
A14 और A15 बायोनिक चिप |
M2 और M3 चिप |
M4 चिप |
A17 प्रो चिप |
स्टोरेज |
128 GB, 256 GB और 512 GB |
128 GB, 256 GB, 512 GB और 1 TB |
128 GB, 256 GB, 512 GB, 1 TB और 2 TB |
128 GB, 256 GB और 512 GB |
डिस्प्ले और उसकी टेक्नोलॉजी |
2360x1640 पिक्सल रेजोल्यूशन - लिक्विड रेटिना डिस्प्ले |
2360x1640 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली लिक्विड रेटिना डिस्प्ले |
2752 x 2064 पिक्सल - अल्ट्रा रेटिना XDR डिस्प्ले |
2266 x 1488 पिक्सल - लिक्विड रेटिना डिस्प्ले |
कैमरा |
12MP फ्रंट और बैक कैमरा |
12MP फ्रंट और बैक कैमरा |
12MP फ्रंट और बैक कैमरा |
12MP फ्रंट और बैक कैमरा |
कीमत |
लगभग ₹33,000 से लेकर ₹50,000 तक के मॉडल्स मिलते हैं। |
आमतौर पर, ₹50,000 से लेकर 1 लाख तक की प्राइस रेंज में विकल्प मिलते हैं। |
80-90 हजार से लेकर 2 लाख तक की कीमत में मॉडल्स आते हैं। |
लगभग ₹50 - 95 हजार तक की प्राइस रेंज में मिनी मॉडल्स मिलते हैं। |
(यहां अमेजन पर दी गई जानकारी के आधार पर कीमत के बारे में बात की गई है, जो कि परिवर्तन के अधीन हैं, यानी ये आने वाले समय में कम-ज्यादा हो सकते हैं जिससे हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वास्तविक समय में कीमत जानने के लिए अमेजन की वेबसाइट या ऐप पर देख सकते हैं।)
गैजेट्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए गैजेट लगी कैटेगरी पेज पर जा सकते हैं।
चलिए आईपैड के 5 अलग-अलग फीचर्स वाले मॉडल्स के बारे में जानते हैं।