₹80000 से भी कम कीमत वाले इन Gaming Laptops के तगड़े फीचर्स देख घूम जाएगा सिर

क्या आप भी एक बढ़िया Gaming laptop ढूंढ रहे हैं? तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि आज यहां हम आपको 80 हजार रुपये से भी कम कीमत वाले गेमिंग लैपटॉप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दमदार फीचर्स से लैस हैं।
80 हजार से कम कीमत वाले गेमिंग लैपटॉप

अगर आप भी गेमिंग के शौकीन हैं और अपने लिए एक बढ़िया लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो यहां हम आपको ₹80000 से कम कीमत वाले 5 दमदार Laptops दिखाने जा रहे हैं। इन गेमिंग लैपटॉप में 1080p AAA जैसे गेम्स खेलने की सुविधा मिलेगी। इसी के साथ आप इसमें आसानी से मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। प्रोसेसर की बात करें, तो इनमें आपको 12 और 13th जनरेशन का इंटेल कोर i5 या i7 प्रोसेसर शामिल मिलेगा। इस बजट में आने वाले इन गेमिंग लैपटॉप में आपको FHD डिस्प्ले, लॉन्ग बैटरी लाइफ और कूलिंग सिस्टम जैसी सुविधा भी मिलेगी। फिर जब 80 हजार से कम कीमत वाले इन गेमिंग लैपटॉप में आपको इतनी सुविधाएं मिल रही है, तो देरी किस बात की है? आइए आपको नीचे दिए 5 विकल्पों के बारे में विस्तार से बताते हैं, ताकि आप भी अपना पसंदीदा लैपटॉप जल्दी चुन सकें।

  • Acer Nitro V 15 AMD Ryzen 5 6600H Hexa-core Processor Gaming Laptop

    एसर का यह गेमिंग लैपटॉप आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह 15.6 इंच की स्क्रीन के साथ आता है, जिसमें IPS FHD डिस्प्ले लगी होती है। इसका 165Hz रिफ्रेश-रेट और गेमिंग को स्मूद बनाता है। इसमें आपको AMD Ryzen 5 6600H प्रोसेसर शामिल मिलता है, जो खासतौर पर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्रोसेसर बिना किसी रुकावट ब्राउजिंग, वीडियो एडिटिंग, गेमिंग जैसे कामों को संभालता है। इसमें NVIDIA GeForce RTX 4050 ग्राफिक्स शामिल है, जिसका अपना खुद का 6GB वीडियो मेमोरी कार्ड होता है। यह हाई रेजॉल्यूशन गेम्स को बेहतर फ्रेम रेट और विजुअल्स प्रदान करता है। इससे बेहतर लाइटिंग और स्मूद गेमिंग अनुभव मिलता है। इस गेमिंग लैपटॉप में 16GB DDR5 मेमोरी शामिल होती है, जो ऐप लोडिंग और सॉफ्टवेयर को धीमा नहीं होने देती है। वहीं इसमें मौजूद 512GB PCIe Gen4 NVMe SSD विंडोज को जल्दी बूट करने और गेम्स को तुरंत खोलने व फाइल ट्रांसर को तेज करने में मदद करती है। इस गेमिंग लैपटॉप में PurifiedVoice तकनीक शामिल है। यह तकनीक बैकग्राउंड नॉइज को कम करके आपकी आवाज को क्लियर बनाती है, जिससे गेमिंग के दौरान टीम चैट में या फिर ऑनलाइन मीटिंग में आपकी आवाज क्लियर रहे।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - ब्लैक
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - बैकलिट कीबोर्ड
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस एसर लैपटॉप में ComfyView तकनीक शामिल है। यह तकनीक लैपटॉप का इस्तेमाल करने के दौरान आंखों पर कम दबाव डालती है। इससे आंखों के खराब होने का डर नहीं रहता है।
    • इसमें DTS:X अल्ट्रा ऑडियो फीचर मौजूद है। यह फीचर साउंड को अधिक क्लियर बनाती है, जिससे गेमिंग के दौरान बेहतर ऑडियो अनुभव मिलता है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स को इस लैपटॉप की साउंड क्वालिटी बढ़िया नहीं लगी है।
    01
  • ASUS TUF A15 (2025), AMD Ryzen 7 7445HS, Gaming Laptop

    यह आसूस गेमिंग लैपटॉप विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कररता है, जो काफी तेज, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस के साथ आता है। इससे आपको स्मूद मल्टीटास्किंग मिलती है और बेहतर गेमिंग अनुभव भी मिलता है। इस Gaming Laptop में माइक्रोसॉफ्ट 365 का 1 माह का ट्रायल दिया जाता है, जिसमें आपको वर्ड, एक्सेल, पावर पॉइंट जैसे ऑफिस ऐप्स शामिल मिलते हैं। इसके अलावा आपको इसमें 3 माह का गेम पास भी मिलती है, जिसकी मदद से आप लैपटॉप में अपना पसंदीदा गेम डाउनलोड कर सकते हैं और खेल सकते हैं। 15.6 इंच स्क्रीन साइज वाले इस लैपटॉप में एंटी-ग्लेयर कोटिंग डिस्प्ले लगी होती है, जो स्क्रीन रिफ्लेक्शन को कम करती है। इससे लंबे समय तक गेमिंग के दौरान आंखों पर कम दबाव पड़ता है। इसमें NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स शामिल होता है, जो वीडियो एडिटिंग और 3D गेमिंग को स्मूदली चलाने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस गेमिंग लैपटॉप में आपको USB, HDMI, LAN, ऑडियो जैक जैसे पोर्ट्स मिलते हैं, जिनसे आप अन्य डिवाइस को लैपटॉप से कनेक्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - ब्लैक
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - AMD Ryzen 7
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस आसूस लैपटॉप में 2 स्पीकर सिस्टम शामिल होता है, जो DTS ऑडियो प्रोसेसिंग के साथ काम करता है। इससे गेमिंग में साउंड काफी क्लियर और बैलेंस्ड महसूस होती है।
    • इस लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड शामिल होती है, जो RGB लाइट्स के साथ आती है। इससे कम रोशनी में भी गेमिंग व टाइपिंग करना आसान होता है और इसका RGB इफेक्ट गेमिंग अनुभव को शानदार बनाता है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने इस लैपटॉप की बैटरी लाइफ को खराब बताया है।
    02
  • Dell SmartChoice G15-5530 Gaming Laptop

    इस डेल लैपटॉप में 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले मिलती है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट शामिल होती है, जो बिना लैग के बढ़िया गेमिंग अनुभव देती है। इसमें 13th Gen Intel Core i5-13450HX प्रोसेसर शामिल होता है, जो भारी मल्टीटास्किंग और गेमिंग को सपोर्ट करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA GeForce RTX 3050 GPU मौजूद है, जो 3d गेमिंग और वीडियो एडिटिंग आदि को स्मूद बनाता है। इसमें आपको एडवांस कूलिंग सिस्टम मिलता है, जो लंबे समय तक गेमिंग के दौरान लैपटॉप को गर्म होने से रोकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI 2.1, USB-C, ऑडियो जैक, Wifi और ब्लूटूथ कनेक्शन सपोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से आप लैपटॉप को अन्य डिवाइस जैसे - स्मार्टफोन, हेडफोन, टीवी, स्पीकर आदि को कनेक्ट कर सकते हैं। इसकी ऑडियो क्वालिटी भी काफी बढ़िया होती है, जो क्लिक और बैलेंस्ड ऑडियो अनुभव प्रदान करती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - डार्क ग्रे
    • हार्ड डिस्क - 1TB
    • सीपीयू मॉडल - Core i5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - बैकलिट कीबोर्ड 
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें 12 माह का McAfee LiveSafe का सब्सक्रिप्शन शामिल होता है, जिससे आपका लैपटॉप वायरस और ऑनलाइन थ्रेट्स से सुरक्षित रहता है।
    • वहीं इसमें इंग्लिश US लेआउट वाला बैकलिट कीबोर्ड शामिल है, जिसमें आपको न्यूमेरिक कीपैड भी मिलते हैं। इससे गेमिंग कंट्रोल और तेज व आसान हो जाता है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स की शिकायत है कि इस लैपटॉप की बैटरी लाइफ अच्छी नहीं है।
    03
  • Lenovo LOQ 12th Gen Intel Core i5-12450HX Gaming Laptop

    लेनोवो के इस लैपटॉप में Intel Core i5-12450HX प्रोसेसर शामिल है, जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाता है। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 15.6 इंच की FHD IPS डिस्प्ले शामिल होती है, जो क्लियर, शार्प और डिटेल पिक्चर क्वालिटी प्रदान करती है। वहीं इसकी डिस्प्ले एंटी ग्लेयर कोटिंग के साथ काम करती है, जिससे लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने के बाद भी आंखों पर दबाव नहीं पड़ता है। इसमें आपको 16GB रैम और 512GB SSD मिलता है। जो ऐप लोडिंग को तेज बनाते हैं, जिससे गेम तेजी से लोड होता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wifi 6 सपोर्ट मिलता है, जिससे आप फास्ट इंटरनेट कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। वहीं इसमें ब्लूटूथ, HDMI, USB जैसे कनेक्शन सपोर्ट भी होते हैं, जिनकी मदद से लैपटॉप को स्मार्टफोन, टीवी, स्पीकर व हेडफोन जैसे डिवाइस कनेक्ट किया जा सकता है। इस Laptop में आपको 6 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है, जो लंबे समय तक चलता है, लेकिन अगर आप भारी गेमिंग करते हैं तो यह बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है। वहीं इसमें Rapid चार्ज प्रो सपोर्ट शामिल होता है, जिससे आप केवल 30 मिनट में लैपटॉप को 50% तक चार्ज कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - ग्रे
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - Core i5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर कोटिंग
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस लैपटॉप में Hyperchamber थर्मल सिस्टम शामिल होता है, जो दो फैन के साथ काम करता है। यह फैन के माध्यम से लैपटॉप की गर्म हवा को बाहर निकलता है, जिससे लैपटॉप ठंडा रहता है।
    • इसमें 100% एंटी-गोस्टिंग कीबोर्ड मिलती है, जिसमें एक साथ कई बटन दबने पर भी सही इनपुट मिलता है। यह फीचर गेमिंग अनुभव को अधिक शानदार बनाता है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने इस लैपटॉप की कीबोर्ड क्वालिटी को खराब बताया है।
    04
  • HP Victus, 13th Gen Intel Core i5-13420H, 6GB RTX 4050 Gaming Laptop

    यह एक बेहद तेज और दमदार परफॉर्मेंस देने वाला लैपटॉप है, जिसे आप गेमिंग के लिए चुन सकते हैं। यह 13वीं पीढ़ी का इंटेल कोर आई 5  प्रोसेसर के साथ आता है, जिससे आप एक साथ लैपटॉप में कई काम आसानी से कर सकते हैं। वहीं इसमें एडवांस कूलिंग सिस्टम शामिल होता है, जो लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने के दौरान भी लैपटॉप को गर्म होने से बचाता है और परफॉर्मेंस को धीमी नहीं होने देता है। इसमें 6GB NVIDIA GeForce RTX 4050 GPU शामिल है, जो स्मूद गेमप्ले देता है और ग्राफिक्स को अधिक रियलस्टिक बनाने में मदद करता है। इसमें 16GB रैम शामिल होती है, जिससे बिना किसी लैग के मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। वहीं 512GB स्टोरेज की मदद से गेम व ऐप लोडिंग तेज व स्मूद होती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - Mica Silver
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू - Core i5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर कोटिंग 
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस गेमिंग लैपटॉप में आपको Counter-Strike, GTA V, Cyberpunk 2077, FIFA 23, God of War 4, Minecraft, The Witcher 3 जैसे बड़े गेमिंग सपोर्ट मिलते हैं यानी आप इस लैपटॉप में ये सभी गेम्स आसानी से खेल सकते हैं।
    • इस एचपी लैपटॉप में एंटी-ग्लेयर स्क्रीन शामिल होती है, जो लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने के बाद भी आंखों पर दबाव नहीं पड़ने देती है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस लैपटॉप में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    05

गेमिंग लैपटॉप के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने HP, Lenovo, Acer, ASUS और Dell के गेमिंग लैपटॉप की तुलना की है। जाहिर है हर किसी की जरूरत और बजट अलग-अलग होता है। ऐसे में नीचे की गई तुलना के आधार पर आपको अपने लिए सही विकल्प चुनने में आसानी होगी।

मॉडल नाम 

डिस्प्ले 

प्रोसेसर 

ग्राफिक्स 

खास फीचर्स 

वारंटी

Acer Nitro V 15 

15.6 इंच स्क्रीन FHD डिस्प्ले  

AMD Ryzen 5 6600H 

RTX 4050  

बैकलिट कीबोर्ड, विंडोज 11 होम, हल्का 

1 साल की वारंटी

ASUS TUF A15 

15.6 इंच स्क्रीन FHD डिस्प्ले  

AMD Ryzen 7 7445HS 

NVIDIA GeForce RTX 3050  

अपग्रेडेबल रैम और स्टोरेज, RGB कीबोर्ड, 48Wh बैटरी लाइफ 

1 साल की वारंटी 

Dell SmartChoice G15  

15.6 इंच स्क्रीन FHD डिस्प्ले  

Intel 13th Gen Core i5-13450HX  

NVIDIA GeForce RTX 3050  

विडोंज 11 होम, थर्मल कूलिंग सिस्टम, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस बंडल 

1 साल की वारंटी

Lenovo LOQ   

15.6 इंच FHD IPS डिस्प्ले  

Intel 12th Gen Core i5-12450HX  

NVIDIA GeForce RTX 3050  

ऑफिस 2024 बंडल, 3 माह का गेम पास, एंटी-ग्लेयर स्क्रीन 

1 साल की वारंटी

HP Victus  

15.6 इंच FHD डिस्प्ले  

Intel 13th Gen Core i5-13420H  

NVIDIA GeForce RTX 4050  

कूलिंग सिस्टम, विंडोज 11 होम, ऑफिस बंडस 

1 साल की वारंटी

इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • गेमिंग लैपटॉप को गर्म होने से कैसे बचाएं?
    +
    अगर आपका लैपटॉप भी जल्दी गर्म हो जाता है, तो आपको समय-समय लैपटॉप की डस्ट क्लीनिंग करवानी चाहिए। वहीं अगर आप ऐसा लैपटॉप लेना चाहते हैं, जो जल्दी गर्म ना हो तो आपको अच्छी कूलिंग वाला लैपटॉप चुनना चाहिए।
  • क्या गेमिंग लैपटॉप को अपग्रेड किया जा सकता है?
    +
    ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको गेमिंग लैपटॉप को अपडेट करना ही पड़ेगा, लेकिन अगर आप अपग्रेड करते हैं तो यह आपके लिए लाभदायक हो सकता है। क्योंकि इससे लैपटॉप अधिक तेज होता है।
  • गेमिंग लैपटॉप कितने साल चलता है?
    +
    अगर आप गेमिंग लैपटॉप की अच्छी केयर करते हैं, तो कोई भी अच्छे ब्रांड का लैपटॉप 4 से 5 साल तक आराम से चल सकता है।