अगर आपके लैपटॉप पर एक साथ कई ऐप चलते हैं, बड़ी फाइलें खुलती हैं या घंटों तक वीडियो एडिटिंग और कोडिंग करनी पड़ती है, तो सिर्फ प्रोसेसर का नाम देखकर लैपटॉप चुनना सही नहीं होगा। MacBook Air और Lenovo ThinkPad दोनों काम के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं, लेकिन इनकी खूबियां अलग हैं। मैकबुक एयर हल्के डिजाइन, बैटरी बैकअप और Apple के चिप्स की दक्षता के लिए जाना जाता है। दूसरी ओर, थिंकपैड की अलग-अलग सीरीज में ज्यादा मेमोरी, कई पोर्ट और कुछ मॉडल में अधिक शक्तिशाली प्रोसेसर जैसे विकल्प मिलते हैं। असली अंतर तब सामने आता है, जब काम लगातार कई घंटों तक चलता है। इसलिए सवाल सिर्फ यह नहीं है कि कौन-सा लैपटॉप तेज है, बल्कि यह भी है कि आपके काम के लिए कौन-सा मॉडल लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें मैकबुक एयर और थिंकपैड लैपटॉप के 5 शानदार मॉडल और जानें विस्तार से।
Apple 2026 MacBook Air 15 Laptop
बड़ी स्क्रीन पर एक साथ कई काम करने वालों के लिए
- अगर आपका दिन बड़े डॉक्यूमेंट्स पढ़ने, वीडियो एडिटिंग करने और कई ऐप्स के बीच आने जाने में गुजरता है, तो 15.3 इंच की लिक्विड रेटिना स्क्रीन काम करने की खुली जगह देती है। छोटी स्क्रीन पर बार बार विंडो बदलने की जरूरत भी कम हो सकती है।
- Apple के इस लैपटॉप में M5 चिप के साथ 16GB मेमोरी मिलती है, जो एक साथ कई काम संभालने में मदद करती है। 512GB SSD में प्रोजेक्ट फाइलों और जरूरी ऐप्स के लिए जगह मिलती है।
- ऑनलाइन मीटिंग में 12MP सेंटर स्टेज कैमरा आपको फ्रेम में बनाए रखने में मदद करता है। यह रोजमर्रा के भारी मल्टीटास्किंग और क्रिएटिवि काम के लिए उपयोगी विकल्प है, हालांकि लंबे समय तक लगातार बहुत भारी प्रोसेसिंग में असली परफॉर्मेंस काम के प्रकार पर निर्भर करेगा।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Apple MacBook Air
- कलर - सिल्वर
- ऑपरेटिंग सिस्टम - Mac OS
- स्क्रीन साइज - 15.3 इंच
- डिस्पले टाइप - लिक्विड रेटिना
- वजन - किलोग्राम
खूबियां
- एप्पल इंटेलिजेंस का सपोर्ट
- 18 घंटों की बैटरी लाइफ
कमी
- लैपटॉप को लेकर अभी तक कोई खास समस्या नही है।
01
Lenovo Smartchoice ThinkPad E14
ऑफिस के काम में स्पीड के साथ आगे बढ़ने की गुंजाइश
- कई स्प्रेडशीट, ब्राउज़र टैब और ऑफिस के डॉक्यूमेंट्स एक साथ खुले रहते हैं, तो सिर्फ आज की जरूरत नहीं, आगे की जरूरत भी देखनी चाहिए। Lenovo के इस लैपटॉप में 16GB RAM और 512GB SSD मिलती है, जिससे रोज के काम और फाइलें संभालना आसान होता है।
- इसमें AMD Ryzen 5 220 प्रोसेसर है, जबकि 14 इंच की स्क्रीन 1920×1200 रिज़ॉल्यूशन और एंटी ग्लेयर सतह के साथ आती है। लंबे समय तक पीडीएफ पढ़ने और काम करने में यह स्क्रीन उपयोगी है।
- बैकलिट कीबोर्ड कम रोशनी में टाइपिंग में मदद करता है। इसकी एक खास बात यह है कि रैम बढ़ाने के लिए दो स्लॉट दिए गए हैं और अधिकतम 64GB तक बढ़ा सकते हैं। इससे आगे चलकर काम बढ़ने पर अपग्रेड का रास्ता खुला रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Lenovo SmartChoice ThinkPad E14
- स्क्रीन साइज - 14 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 512 GB
- रैम - 16 GB
- प्रोसेसर - AMD Ryzen 5
- वजन - 1.41 किलोग्राम
खूबियां
- 300 निट्स ब्राइटनेस
- स्मार्ट नॉइस कैसेलिंग माइक्रोफोन
कमी
- लैपटॉप की बिल्ड क्वालिटी थोड़ी कमजोर लग सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Apple 2026 MacBook Air 13 Laptop
बैग में कम जगह, फाइलों के लिए ज्यादा जगह
- हर भारी काम के लिए बड़ा लैपटॉप जरूरी नहीं होता। अगर आप अक्सर मीटिंग, घर और ऑफिस के बीच जाते हैं और अपने प्रोजेक्ट साथ रखते हैं, तो 13.6 इंच की लिक्विड रेटिना स्क्रीन वाला यह विकल्प आसानी से साथ ले जाने के लिहाज से बेहतर बैठ सकता है।
- एप्पल के इस लैपटॉप में M5 चिप और 16GB मेमोरी मिल जाती है। ये रोजमर्रा के कई ऐप्स साथ चलाने और सपोर्टेड क्रिएटिव टास्क में मदद करते हैं। इसकी 1TB SSD स्टोरेज बड़ी फाइलों, फोटो और वीडियो प्रोजेक्ट के लिए 512GB विकल्प से ज्यादा जगह देती है।
- यह उन लोगों के लिए उपयोगी है जिन्हें काम की फाइलें हमेशा साथ चाहिए। हालांकि, अगर आपका काम घंटों तक बहुत भारी रेंडरिंग या लगातार ज्यादा प्रोसेसिंग मांगता है, तो लेने से पहले उसी सॉफ्टवेयर में असली परफॉर्मेंल की तुलना करना बेहतर होगा।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Apple MacBook Air
- कलर - सिल्वर
- ऑपरेटिंग सिस्टम - Mac OS
- स्क्रीन साइज - 13 इंच
- डिस्पले टाइप - लिक्विड रेटिना
- वजन - 1.24 किलोग्राम
खूबियां
- सुपरचार्जड M5 चिप
- मल्टीपल कनेक्टिविटी पोर्ट्स
कमी
- लैपटॉप स्पीकर्स की साउंड क्वालिटी थोड़ी कमजोर लग सकती है।
03
Lenovo ThinkPad E14 AMD Ryzen 5 Thin and Light Laptop
दिनभर टाइपिंग और डॉक्यूमेंट्स के बीच काम करने वालों के लिए
- रिपोर्ट तैयार करना, लंबे पीडीएफ पढ़ना और एक के बाद एक स्प्रेडशीट संभालना आपके दिन का बड़ा हिस्सा है, तो स्क्रीन और कीबोर्ड का अनुभव भी मायने रखता है। इस Lenovo Laptop में 14 इंच की WUXGA IPS स्क्रीन है, जो 1920×1200 रिज़ॉल्यूशन और 300 निट्स ब्राइटनेस देती है।
- इसमें AMD Ryzen 5 7530U प्रोसेसर और 16GB RAM मिलती है, जो ऑफिस के कई काम एक साथ करने के लिए जरुरी है। 512GB SSD में जरूरी फाइलों और सॉफ्टवेयर को रखने की जगह मिलती है।
- बैकलिट कीबोर्ड कम रोशनी में टाइपिंग आसान बनाता है, जबकि फिंगरप्रिंट रीडर लॉगिन को सुविधाजनक कर सकता है। यह रोज के प्रोडेक्टिव टास्क के लिए एक प्रैक्टिकल विकल्प है, लेकिन बहुत भारी वीडियो रेंडरिंग या 3D काम के लिए इसे अलग से परखना चाहिए।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Lenovo ThinkPad E14
- स्क्रीन साइज -14 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 512 GB
- रैम - 16 GB
- प्रोसेसर - AMD Ryzen 5
- वजन - 1.40 किलोग्राम
खूबियां
- 300 निट्स ब्राइटनेस
- स्टीरियो स्पीकर्स
कमी
- लैपटॉप का बैटरी बैकअप कम होने से थोड़ी समस्या आ सकती है।
04
Lenovo ThinkPad E16 G2 16-inch (40.64 CM) Laptop
बड़े प्रोजेक्ट और आगे के अपग्रेड को ध्यान में रखकर
- जब काम में बड़ी स्प्रेडशीट, कई ऐप्स, भारी फाइलें और लंबे प्रोजेक्ट शामिल हों, तो सिर्फ मौजूदा कॉन्फिगरेशन नहीं, आगे बढ़ने की गुंजाइश भी जरूरी होती है। इस 16 इंच के लैपटॉप में AMD Ryzen 7 प्रोसेसर है, जिसमें 8 कोर और 16 थ्रेड हैं।
- इसमें 16GB रैम और Radeon 680M ग्राफिक्स मिलते हैं। ये कॉम्बिनेशन मल्टीटास्किंग और कुछ ग्राफिक्स वाले कामों में मदद कर सकते हैं, हालांकि प्रोफेशनल लेवल की भारी 3D प्रोसेसिंग के लिए अलग ग्राफिक्स कार्ड वाला सिस्टम बेहतर हो सकता है।
- 512GB NVMe SSD के साथ इसमें दो SSD स्लॉट दिए गए हैं और RAM को 64GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसलिए यह उन लोगों के लिए खास तौर पर दिलचस्प है जो आगे चलकर ज्यादा मेमोरी या अतिरिक्त स्टोरेज जोड़ना चाहते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Lenovo ThinkPad E16
- स्क्रीन साइज - 16 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 512 GB
- रैम - 16 GB
- प्रोसेसर - AMD Ryzen 7
- वजन - 1.60 किलोग्राम
खूबियां
- मिल्ट्री-ग्रेड मजबूती
- 1200 IPS एंटी-ग्लेयर डिस्पले
कमी
- लैपटॉप को लेकर अभी तक कोई खास परेशानी नही है।
05
तुलना: मैकबुक एयर Vs थिंकपैड? कौन-सा मारेगा बाजी
यहां पर हमने बताए गए Apple MacBook Air और ThinkPad लैपटॉप मॉडल्स के अलग-अलग फीचर्स के साथ में तुलनात्मक जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।