क्रोम पर खुलेंगी 20 से ज्यादा टैब्स! ये Dell Laptops बिना हैंग हुए बनाएंगे काम को आसान

16 GB RAM वाले Dell कंपनी के लैपटॉप का चयन आप मल्टी-टास्किंग के लिए कर सकते हैं। पढ़ाई, वीडियो कॉल या ऑफिस से जुड़ा काम करने के साथ-साथ इन लैपटॉप मॉडल्स पर सोशल मीडिया के लिए फोटो-वीडियो बनाना भी आसान है। आप इस ब्रांड के शक्तिशाली प्रोसेसर वाले i3, i5 या i7 लैपटॉप्स चुन सकते हैं।
Dell ब्रांड के लैपटॉप मॉडल्स
Dell ब्रांड के लैपटॉप मॉडल्स

ऑफिस के काम, पढ़ाई या कंटेंट बनाने के काम के लिए अच्छा लैपटॉप लेना चाहते हैं तो भरोसेमंद डेल ब्रांड का चयन कर सकते हैं। 16 GB RAM वाले लैपटॉप मॉडल्स पर आप ढेर सारी सारी क्रोम टैब्स आसानी से खोल सकते हैं, लैपटॉप हैंग या लैग भी नहीं करेगा। आप ब्राउजिंग के अलावा अकाउंटिंग, एडिटिंग, रिसर्च आदि जैसे काम आसानी से कर पाएंगे। इन Dell Laptops के अधिकतर मॉडल्स की बैटरी लाइफ और बिल्ड क्वालिटी भी अच्छी होती है। ऐसे में नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो इस ब्रांड के लैपटॉप का चुनाव करना आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इनका प्रोसेसर भी काफी शक्तिशाली माना जाता है। 

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

16 जीबी RAM वाले Dell ब्रांड के लैपटॉप मॉडल्स:-

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

Dell 14S AI Powered Intel Core Ultra 5 322 Processor

ऑफिस या पढ़ाई के लिहाज से अच्छा सा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं तो आप 16 GB RAM वाला डेल कंपनी का यह लैपटॉप मॉडल चुन सकते हैं। इसकी स्टोरेज की बात करें तो इसमें 512 GB की SSD है यानी आप कई सारी टैब एक साथ ओपन रख सकते हैं और ब्राउजिंग के दौरान लैपटॉप हैंग भी नहीं होगा। साथ ही जरूरी फाइल्स को आप आसानी से सेव भी कर पाएंगे। इसका इंटेल कोर अल्ट्रा 5 322 AI प्रोसेसर हेवी रिसर्च या ब्राउजिंग जैसे टास्क के लिए बढ़िया है। काम के सिलसिले में वीडियो कॉल करनी पड़ती है तो यह आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकता है क्योंकि इसमें 4 W के डुअल स्पीकर्स लगे हैं ताकि आवाज एकदम साफ आए और साथ ही FHD IR वेबकैम भी लगा है ताकि विजुअल्स बहुत क्लीयर दिखें।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Dell
  • मॉडल- Dell Ds14260 Laptop
  • रंग- फ्रॉस्ट ब्लू
  • डिस्प्ले की तकनीक- OLED
  • RAM का साइज- 16 GB

खूबियां

  • इंटरनेशनल बैकलिट कीबोर्ड
  • FHD IR वेबकैम

कमी

  • लेख लिखते समय तक अमेजन यूजर्स ने इस मॉडल की कोई कमी नहीं बताई है। 
01

Dell 15 Laptop DC15250-15.6-inch FHD 120Hz Display

आप अच्छा सा i7 लैपटॉप लेना चाहते हैं तो 15.6 इंच के FHD डिस्प्ले वाले इस लैपटॉप को लेने के बारे में सोच सकते हैं। इसकी मदद से आप अपने रोजाना का ऑफिस काम जैसे ब्राउजिंग, ई-मेल भेजना, स्प्रेडशीट्स बनाना या अकाउंटिंग आदि आसानी से कर सकते हैं। अगर पुराने लैपटॉप की बैटरी बार-बार डिस्चार्ज हो जाती है तो उसे बदलकर आप इस I7 Laptop को चुन सकते हैं। दरअसल, इसमें एक्सप्रेस चार्जिंग की मदद से आप फटाफट चार्जिंग कर सकते हैं ताकि बिना प्लग-इन किए भी काम कर सकें। इसमें अकाउंटिंग और कैलकुलेशन के लिए न्यूमेरिक कीपैड और कैलकुलेटर हॉट-की भी मौजूद है ताकि आप ऐसे काम और जल्दी कर पाएं। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Dell
  • मॉडल- Dell 15 DC15250 Laptop
  • रंग- प्लेटिनम सिल्वर
  • डिस्प्ले की तकनीक- LED
  • RAM का साइज- 16 GB

खूबियां

  • ब्लू लाइट फिल्टर
  • मेमोरी कार्ड स्लॉट

कमी

  • अंधेरे में कीबोर्ड का इस्तेमाल करने में दिक्कत हो सकती है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

Dell 15, Intel Core i3 13th Gen -1305U, 16GB DDR4

आप मल्टी-टास्किंग के लिए ऐसा लैपटॉप लेना चाहते हैं जो लैग न करे तो आप 16 GB RAM और 512 GB SSD वाले Dell के इस Laptop Model का चयन कर सकते हैं ताकि आप फाइल्स को भी आसानी से लोड कर सकें और क्रोम पर वेबसाइट या ऐप्स आदि भी चला सकें। काम के सिलसिल में ट्रैवल करना पड़ता है तो महज 1.66 किलो के इस लैपटॉप को आप आसानी से अपने बैग में कैरी कर पाएंगे। यह काफी मजबूत भी है क्योंकि इसे मिलिट्री-ग्रेड प्रमाण मिला हुआ है। साथ ही अगर लगती से इसके कीबोर्ड पर पानी या ड्रिंक गिर जाए तो यह जल्दी से खराब नहीं होगा क्योंकि यह स्पिल रेसिस्टेंट है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Dell
  • मॉडल- Dell 15
  • रंग- कार्बन ग्रे
  • डिस्प्ले की तकनीक- LED
  • RAM का साइज- 16 GB

खूबियां

  • एक्सप्रेस चार्जिंग
  • कमर्शियल ग्रेड सिक्योरिटी चिप

कमी

  • गेमिंग के लिए यह सही विकल्प नहीं है।
03

Dell 15 SmartChoice (Previously Inspiron), Intel 13th Gen Core i5

आप अपनी वेबसाइट डिजाइन करना चाहते हैं और उसी सिलसिले में ऐसा लैपटॉप लेना चाहते हैं जो लंबे समय तक आपका साथ निभा सके तो 1TB SSD और 16 GB RAM वाले इस डेल ब्रांड के लैपटॉप को चुन सकते हैं। आप आसानी से वेबसाइट से जुड़ी मीडिया फाइल्स को सेव कर सकते हैं। रिसर्च या ब्राउजिंग के लिए कई सारी टैब्स एक साथ ओपन रखने पर भी यह लैग नहीं करेगा यानी आप अपना काम बिना परेशान हुए कर पाएंगे। छोटे स्केल पर बिजनेस हैंडल करने के लिए भी अगर लैपटॉप की जरूरत पड़े तो आप सारे काम इस पर आसानी से कर सकते हैं। अपनी वेबसाइट की प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करने के लिए छोटी-छोटी वीडियोज बनाना चाहें तो इस पर आसानी से एडिट कर पाएंगे। इसका 120 Hz का रिफ्रेश रेट भी काफी अच्छा है। आप रात में बैठकर अंधेरे में भी आसानी से काम कर पाएंगे क्योंकि इसका बैकलिट कीबोर्ड कम रोशनी में चमकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Dell
  • मॉडल- DC15250
  • रंग- सिल्वर
  • डिस्प्ले की तकनीक- LED
  • RAM का साइज- 16 GB

खूबियां

  • स्लीक डिस्प्ले
  • एर्गोनोमिक सपोर्ट

कमी

  • बिल्ड-क्वालिटी खास नहीं है।
04

Dell 15 (Previously Inspiron) Laptop, 14th Gen Intel Core i3

कंटेंट क्रीएटर हैं और अपने लिए किसी भरोसेमंद ब्रांड का लैपटॉप ढूंढ रहे हैं तो आप Dell कंपनी का यह मॉडल देख सकते हैं। इस पर आप वीडियो भी एडिट कर सकते हैं। क्लाइंट्स से वीडियो कॉल पर बात भी कर सकते हैं। आप बैकग्राउंड की नॉइज को AI की मदद से हटा भी सकते हैं। i3 laptop इसके अलावा इसके FHD कैमरा पर लगे शटर को जरूरत न होने पर बंद भी कर सकते हैं ताकि डिजिटल दुनिया में आपकी प्राइवेसी भी सुरक्षित रहे। नए-नए आइडियाज ढूंढने के लिए आप इस पर आराम से वेब ब्राउजिंग कर सकते हैं। इसमें लगा TÜV Rheinland प्रमाणित डेल कम्फर्टव्यू सॉफ्टवेयर लगा है जो कि आपकी आंखों को हानिकारक नीली रोशनी से बचाने में मददगार है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Dell
  • मॉडल- Dell 15
  • रंग- कार्बन ब्लैक
  • डिस्प्ले की तकनीक- LED
  • RAM का साइज- 16 GB

खूबियां

  • HD वेबकैम
  • मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी

कमी

  • काम या चार्जिंग के दौरान हीटिंग की दिक्कत हो सकती है।
05

Dell ब्रांड के बढ़िया लैपटॉप मॉडल्स:-

डेल कंपनी के किस लैपटॉप मॉडल की हार्ड ड्राइव का साइज कितना है, कौन सा प्रोसेसर है और क्या खास फीचर है, ये नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें

लैपटॉप मॉडल्स

हार्ड ड्राइव का साइज

प्रोसेसर

खास फीचर

Dell 14S AI Powered Intel® Core™ Ultra 5 322 Processor

512 GB

Intel Core Ultra 5 322

FHD + OLED डिस्प्ले

Dell 15 Laptop DC15250-15.6-inch FHD 120Hz Display

512 GB

13th Gen Intel Core i7-1355U

एर्गोनोमिक डिजाइन

Dell 15, Intel Core i3 13th Gen -1305U, 16GB DDR4

512 GB

Intel Core i3 13th Gen -1305U

एक्सप्रेस चार्जिंग

Dell 15 SmartChoice (Previously Inspiron), Intel 13th Gen Core i5

1 TB

Intel 13th Gen Core i5-1334U

स्लीक डिस्प्ले

Dell 15 (Previously Inspiron) Laptop, 14th Gen Intel Core i3

512 GB

14th Gen Intel Core i3/Core 3 100U

मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी

गैजेट गली पर पढ़ें इसी तरह के अन्य लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किस कंपनी के लैपटॉप्स बढ़िया होते हैं?
    +
    आप अच्छा लैपटॉप लेना चाहते हैं तो Dell कंपनी के लैपटॉप मॉडल्स का चयन कर सकते हैं। इनमें लगा प्रोसेसर काफी शक्तिशाली होता है और मल्टी-टास्किंग को हैंडल करने में भी सक्षम होता है।
  • Dell कंपनी के लैपटॉप्स कैसे होते हैं?
    +
    लैपटॉप्स के मामले में डेल ब्रांड को भरोसेमंद माना जाता है। इन लैपटॉप्स की बैटरी लाइफ भी अच्छी होती है। साथ ही ये काफी ड्यूरेबल भी होते हैं।
  • लैपटॉप पर काम करते समय आखों पर जोर न पड़े, इसके लिए क्या करें?
    +
    आप TÜV Rheinland प्रमाणित Dell कम्फर्टव्यू सॉफ्टवेयर वाले डेल लैपटॉप का चयन कर सकते हैं। लंबे समय तक स्क्रीन के आगे काम करना पड़ता है तो यह आपकी आंखों को खतरनाक ब्लू लाइट से बचाने में कारगर है।
  • क्रोम पर ब्राउजिंग करते समय लैपटॉप लैग करता है, तो क्या करें?
    +
    आपका काम ब्राउजिंग या हेवी और मल्टी-टास्किंग से जुड़ा है तो आप ऐसे 16 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी वाले लैपटॉप को ले सकते हैं ताकि आपका लैपटॉप बार-बार हैंग या लैग न करे।