Diwali 2026: अगर आप हर साल दिवाली के मौके पर घर पर पार्टी करते हैं और इस बार भी गेट-टू-गेदर का आयोजन कर रहे हैं तो आपके पास एक अच्छा Party Speaker जरूर होना चाहिए। दोस्तों की महफिल सजी हो या परिवार एक साथ फॉर्म हाउस पर त्योहार मनाना हो, संगीत के बिना मजा नहीं आ सकता है। अगर आप एक अच्छी पार्टी होस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो JBL, Sony, Zebronics और PHILIPS के स्पीकर का चयन कर सकते हैं। इनमें कई सारे फीचर्स हैं। इनकी साउंड क्वालिटी एकदम धांसू है। अमेजन पर यूजर्स द्वारा इन्हें अच्छी रेटिंग दी गई है। लंबे समय तक DJ की तरह गाने प्ले करने वाले हैं या बॉलीवुड बीट्स पर थिरकने का मन है तो आपके लिए कई सारे विकल्प मौजूद हैं।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
दिवाली पार्टी के लिए बढ़िया पार्टी स्पीकर्स:-
Sony New ULT TOWER 7(SRS-ULT700) Wireless Party Speaker
अगर आप चाहते हैं कि पार्टी स्पीकर्स बास भी अच्छा दें और गाने की हर बीट इतनी अच्छे से सुनाई दे कि लोग थिरकने पर मजबूर हो जाएं तो आप Diwali 2026 के मौके पर सोनी के वायरलेस ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर्स ले सकते हैं। भारत में सोनी ब्रांड के स्पीकर्स को अच्छा माना जाता है और ऐसा हो भी क्यों नहीं। इन स्पीकर्स की साउंड क्वालिटी लाजवाब होती है।
क्या-क्या खासियतें हैं?
- अगर आप चाहते हैं कि पार्टी वाली जगह पर हर कोने तक गाने की आवाज पहुंचे तो Sony Speakers आपको पसंद आ सकते हैं। इसकी पावरफुल और डायनेमिक आवाज आपको पसंद आ सकती है।
- स्पीकर्स में साउंड के साथ-साथ लाइट भी डायनेमिक है। आप गिटार के अलावा कराओके माइक को भी कनेक्ट कर सकते हैं। स्मार्टफोन या टैबलेट से भी इसे कनेक्ट किया जा सकता है।
- स्वीमिंग पूल के आसपास पार्टी रखना चाहते हैं लेकिन स्पीकर खराब न हो जाए, इस बात का डर है तो बता दें कि यह वाटर रेजिस्टेंट है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Sony
- आइटम डायमेंशन्स- 34.7D x 42.1W x 71H सेंटीमीटर
- ब्यूटूथ रेंज- 30 मीटर
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, USB, वायर्ड, वायरलेस
- ऑडियो आउटपुट- सराउंड
खूबियां
- वायरलेस टेलगेट स्पीकर
- बिल्ट-इन व्हील्स
कमी
- दूसरे ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर्स के मुकाबले इसका वजन ज्यादा लग सकता है।
01
JBL PartyBox 710 Bluetooth Party Speaker
संगीत दिलों को जोड़ने का काम करता है, ऐसे में अगर आप दिवाली के मौके पर पहली बार पार्टी होस्ट करने वाले हैं और चाहते हैं कि हर कोई लुत्फ उठाए तो आप शानदार संगीत बजा कर सब का दिल जीत सकते हैं और इसके लिए आपको जरूरत पड़ेगी एक अच्छे पार्टी स्पीकर की। अमेजन पर उपलब्ध JBL का ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर आपका यह काम आसान कर सकता है।
क्या-क्या खासियतें हैं?
- 800W RMS वाले JBL स्पीकर्स की साउंड क्वालिटी बढ़िया है। इसमें 8 इंच के वूफर्स के साथ-साथ 2.75 इंच के ट्वीटर्स भी लगे हुए हैं, जो कि तेज वाल्यूम पर भी बास की आवाज को अच्छे से सुना सकते हैं। साथ ही आवाज को फटने नहीं देते यानी पार्टी खराब नहीं होगी।
- यह महज स्पीकर्स नहीं हैं ब्लकि इन BT Speaker में लगी लाइट्स आपके पार्टी में लाइट शो का काम भी करेंगी, जिन्हें कस्टमाइज भी किया जा सकता है। आप अपने पार्टी हॉल को म्यूजिक कॉन्सर्ट में भी बदल सकते हैं, इसके लिए आप स्टारी नाइट इफेक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- मेहमानों के मनोरंजन के लिए कराओके पर कोई गाना चाहें तो उसके लिए भी सही विकल्प है। आप गिटार इसे भी कनेक्ट कर सकते हैं। स्पीकर के पैनल डायल यूजर-फ्रेंडली है यानी कोई भी ऑपरेट कर सकता है।
- साथ ही यह JBL Speaker स्प्लैशप्रूफ है यानी अगर आप पूल के पास बैठकर दिवाली पार्टी करना चाहें तो बेफिक्र हो कर ऐसा कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- JBL
- स्पीकर की मैक्सिमम पावर आउटपुट- 800 Watts
- फ्रीक्वेंसी रिस्पांस- 20000 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, वायरलेस
- ऑडियो आउटपुट- सराउंड
खूबियां
- ट्रू वायरलेस स्टीरियो तकनीक
- पोर्टेबल
कमी
- स्पीकर के साथ माइक नहीं मिलता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Sony New SRS-XV800 Wireless 240W Portable Bluetooth Karaoke Party Speaker
अगर आपने छोटा सा कैफे खोला है और वहां दिवाली पर कराओके पार्टी रखना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा पार्टी स्पीकर होना बहुत जरूरी है। अगर आपको पोर्टेबल पार्टी स्पीकर्स चाहिए तो आप Sony ब्रांड का स्पीकर चुन सकते हैं। भारत में यह ब्रांड काफी लोकप्रिय है।
क्या-क्या खासियतें हैं?
- आप चाहते हैं कि आपके पार्टी स्पीकर्स पावरफुल साउंड दें, साथ ही क्लियर बास भी दें तो आप सोनी के Wireless Speakers ले सकते हैं। आप इसे टीवी से भी कनेक्ट कर सकते हैं और आराम से थिएटर जैसा अनुभव ले सकते हैं।
- 25 घंटे तक की अच्छी-खासी बैटरी लाइफ के साथ आपको पार्टी के बीच इसकी बैटरी कम होने का डर भी नहीं रहेगा।
- इसमें लगी लाइट की मदद से आप जगह को डांस फ्लोर बना सकते हैं ताकि आपके मेहमान या कस्टमर्स थिरक सकते हैं।
- साथ ही यह स्पीकर स्प्लैश-रसिस्टेंट भी है यानी गलती से पानी या कोई ड्रिंक छलककर गिर भी जाए तो यह खराब नहीं होंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Sony
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट पावर- 55 Watts
- फ्रीक्वेंसी रिस्पांस- 2.4 GHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, ऑप्टिकल
- ऑडियो आउटपुट- स्टीरियो, सराउंड
खूबियां
- पोर्टेबल डिजाइन
- गिटार इनपुट
कमी
- स्पीकर में बास ज्यादा डीप नहीं है।
03
PHILIPS TAX5004 500W Bluetooth Party Speaker
अगर आप चाहते हैं कि आपकी पार्टी में आए लोग बोरियत न महसूस करें और थिरकने-गाने के लिए मजबूर हो जाएं तो आपको बस शानदार पार्टी स्पीकर्स की जरूरत है। PHILIPS के पार्टी स्पीकर्स की खासियत ही ऐसी है कि इन पर गाना प्ले होते ही लोग वाइब करने लगते हैं।
क्या-क्या खासियतें हैं?
- 500W की साउंड आउटपुट वाले स्पीकर्स महफिल में रंग जमा सकते हैं। दरअसल, इनकी आवाज बहुत दमदार है।
- आप म्यूजिक प्ले करने के साथ-साथ RGB LED और स्ट्रोब लाइट्स की मदद से पार्टी में जान डाल सकते हैं। इन लाइट्स का रंग बदलता है। यानी डांस पब जैसा अनुभव मिल सकता है।
- इसके कंट्रोल पैनल पर DJ मोड भी दिया गया है यानी आप Diwali Party में सबकी पसंद के हिसाब से गाने बजा सकते हैं।
- इस PHILIPS Speaker के साथ मिलने वाले दो वायरलेस माइक की मदद से आपके मेहमान डुएट भी गा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- PHILIPS
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट पावर- 500 Watts
- फ्रीक्वेंसी रिस्पांस- 20 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, AUX, USB
- ऑडियो आउटपुट- स्टीरियो
खूबियां
कमी
- लेख लिखते समय तक अमेजन यूजर्स द्वारा कोई शिकायत नहीं बताई गई है।
04
ZEBRONICS Axon 150 Portable Bluetooth Speaker
अगर आप दिवाली 2026 के मौके पर अच्छे पार्टी स्पीकर्स लेना चाहते हैं तो Zebronics ब्रांड के बारे में सोच सकते हैं। इस पोर्टेबल स्पीकर को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। यानी आप अपने या अपने दोस्तों के घर इसे आराम से ले जा सकते हैं। कैंपिंग के लिए भी इसे कैरी कर सकते हैं।
क्या-क्या खासियतें हैं?
- अगर आपको स्पीकर पर म्यूजिक की थंपिंग बीट्स साफ-साफ सुननी हैं तो यह स्पीकर यह काम आसानी से कर सकता है। इसमें आधुनिक DSP साउंड तकनीक और 2 EQ मोड्स हैं, जो कि आपको बेहतर ऑडियो क्वालिटी दे सकते हैं।
- स्पीकर्स को आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। साथ ही इस Portable Speaker में री-चार्जेबल बैटरी लगी है, जिसका प्लेटाइम 7 घंटे तक का है।
- इस स्पीकर में आरजीबी एलईडी लाइट्स लगी हैं, जिनके मोड्स को पार्टी की जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Zebronics
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट पावर- 100 Watts
- फ्रीक्वेंसी रिस्पांस- 18000 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
खूबियां
- डुअल पैसिव रेडिएडर्स
- पावर बैंक फंक्शन
कमी
- साथ मिलने वाले माइक का आउटपुट खास नहीं है।
05
सेलिब्रेशन के लिए बढ़िया पार्टी स्पीकर्स:-
कौन से ब्रांड के स्पीकर में कौन सी कनेक्टिविटी तकनीक है और कैसा ऑडियो आउटपुट है, यह नीचे दी गई तालिका की मदद से जानें
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।