लड़कों के लिए गियर साइकिल: लंबे रास्तों का सफर होगा मजेदार

लड़कों के लिए अमेजन पर मिल रही गियर साइकिल के 5 विकल्प के बारे में यहां बात की गई है। इनकी शानदार बिल्ड गुणवत्ता, डुअल डिस्क ब्रेक और फ्रंट सस्पेंशन खूबियों के चलते शहर की सड़कों और यहां तक की पहाड़ी इलाकों पर भी चलाने के लिए ये साइकिल उचित विकल्प हो सकती हैं।
लड़कों के लिए गियर साइकिल

गियर साइकिल को मल्टी स्पीड साइकिल भी कहा जाता है, जिसमें ज्यादा स्पीड विकल्प होने की वजह से बेहतर नियंत्रित करने की सुविधा मिलती है। लड़कों के लिए इनके 7 और 21 गियर वाले मॉडल्स मिल जाते हैं। इन्हें आप शहर की सड़क या फिर पहाड़ी इलाकों पर भी आराम से चला सकते हैं। इन्हें बेहतर डुअल डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम के साथ डिजाइन किया जाता है, जिससे ब्रेक लगाना आसान रहता है और साइकिल फिसलने का डर भी नहीं रहता। ये फ्रंट सस्पेंशन खूबी देती हैं, जिससे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी कम झटकों के साथ सफर का मजा लिया जा सकता है। बजट, बिल्ड गुणवत्ता, गियर बदलने की सुविधा और कहां चलानी है, इन कारकों को ध्यान में रखते हुए लड़कों के लिए साइकिल ली जा सकती है।

इस प्रकार के और लेख पढ़ने के लिए फिट किट कैटेगरी पेज पर जा सकते हैं। 

  • Hero RIOT 26T 21 Speed Geared Cycle for Mens

    यह एक गियर साइकिल है, जो कि 16.5 इंच फ्रेम साइज में बनाई गई है। इसमें डुअल डिस्क ब्रेक सिस्टम लगा मिलता है, जो कि आगे-पीछे के पहिए को बेहतर तरह से नियंत्रित कर पाता है। इसकी मदद से ब्रेक अच्छे लग जाते हैं। इस लड़कों की साइकिल में रिम प्रकार के 26 इंच साइज के पहिए लगे हैं। यह फ्रंट सस्पेंशन के साथ मिलती है, जो कि ऊबड़-खाबड़ सड़क पर ज्यादा झटके नहीं लगने देती है। अपनी हाइट के हिसाब से लड़के इसकी सीट को ऊंचा-नीचे कर सकते हैं। इसमें ब्रेक और गियर के तारों को अंदर की तरफ दिया गयाहै, जिससे बाहर से देखने पर यह साइकिल बढ़िया लगती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: Hero
    • मॉडल: ‎Riot
    • रंग: ग्रे-ब्लैक
    • फ्रेम मटेरियल: मेटल

    खासियत

    • वजन में हल्की है।
    • बस 5% पुर्जे जोड़ने की आवश्यकता है। 
    • डिस्क ब्रेक

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को साइकिल के फ्रंट ब्रेक सही नहीं लगे। 
    01
  • Leader Beast 26T IBC Premium 7 Speed City/Mountain Bike

    इसमें पीछे कैरियर लगा मिल रहा है, जिसमें छोटा-मोटा सामान फिट कर सकते हैं। इस साइकिल को 10 साल की उम्र से ज्यादा के लड़के चला सकते हैं। यह 7 स्पीड विकल्प देती है, जिसकी मदद से शहर पर सड़क से लेकर पहाड़ों पर भी इसे चलाना आसान हो सकता है। यह 18 इंच साइज के स्टील फ्रेम से बनी है, जो कि इसे टिकाऊ और मजबूत विकल्प बनाती है। इसकी ऊंचाई को आराम के हिसाब से 5-6 फीट तक बढ़ा सकते हैं। यह PU मटेरियल से बनी सीट देती है, जो बैठने में आरामदायक हो सकती है। आपकी सुरक्षा के लिए इसमें आगे और पीछे रिफ्लेक्टर लगे मिलते हैं, जो सामने से आ रही लाइट से परेशानी नहीं होने देतें हैं। फ्रंट सस्पेंशन होने की वजह से साइकिल पर ज्यादा झटके नहीं लगते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: Leader 
    • मॉडल: ‎Beast 26T IBC
    • रंग: मेट ब्लैक 
    • फ्रेम मटेरियल: मेटल

    खासियत

    • 2.10 मोटाई और 26 इंच साइज के टायर लगे मिलते हैं, जो कि अच्छी ग्रिप देते हैं।
    • फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
    • स्टील रिम के टायर 
    • पानी की बोतल के लिए होल्डर लगा मिलता है। 
    • साथ में टूल किट दी है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को साइकिल के फ्रंट ब्रेक सही नहीं लगे। 
    02
  • VESCO Drift 24 T Cycle 7 Speed Gear Kids Cycle

    यह 16 इंच फ्रेम साइज की गियर साइकिल 9 से 13 साल तक के उम्र के लड़कों द्वारा चलाई जा सकती है। इसके फ्रेम पर मडगार्ड लगा मिलता है, जो पहियें घूमते वक्त साइकिल पर मिट्टी-पानी नहीं आने देते हैं। साथ ही बच्चे समय-समय पर पानी नी सकें उसके लिए बोतल होल्डर लगा मिलता है। यह 24 इंच साइज के रिम प्रकार के पहियों के साथ मिल रही है, जो कि हर तरह की सतह पर अच्छा ग्रिप बनाए रख सकते हैं। इसकी सीट ऊंची-नीचे होने के साथ जरूरत पड़ने पर साइकिल से हटाई भी जा सकती है। इसमें पीछे की तरफ रिफ्लेक्टर लगा मिलता है, जो अंधेरे में चमकता है, जिससे आप रात के अंधेरे में भी सुरक्षा के साथ साइकिल चला सकें। साथ ही फ्रंट सस्पेंशन की खूबी के कारण साधारण साइकिल की तुलना में यह कम झटके दे सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: VESCO 
    • मॉडल: ‎‎VC-DRIFT7SPDBLK-24
    • रंग: चारकोल ग्रे
    • फ्रेम मटेरियल: कार्बन स्टील

    खासियत

    • तेज स्पीड में भी साइकिल रुक या नियंत्रित हो जाए उसके लिए डुअल डिस्क ब्रेक लगे मिल रहे हैं। 
    • सॉफ्ट ग्रिप वाले टायर
    • 80 किलोग्राम तक का भार संभाल सकती है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को साइकिल में गियर बदलने में दिक्कत लगने के साथ गियर की गुणवत्ता भी अच्छी नहीं लगी। 
    03
  • ROOTLINE Lebron IBC 26T Mountain Bike

    यह MTB प्रकार की साइकिल है, जो कि खास पहाड़ी इलाकों में चलाने के लिए डिजाइन की जाती है। इसमें 26 इंच के बड़े पहिए लगे मिल रहे हैं और इसका फ्रेम 18 इंच साइज का है। पैडल से पैर फिसलें ना उसके लिए खास और अच्छी ग्रिप वाले पैडल लगे मिलते हैं। आधुनिक डिजाइन वाले हैंडल में सॉफ्ट रबर मटेरियल से बने हैंडलबार लगे मिलते हैं, जो कि हाथों को आराम देने के साथ फिसलने नहीं देते हैं, जिससे लंबे रास्तों पर इसे चलाना आसान रहता है। मडगार्ड लगा मिल रहा है जिसकी वजह से घूमते टायर से निकल रही गंदगी साइकिल पर नहीं आती है। इसमें ट्विस्ट ग्रिप प्रकार के गियर शिफ्टर लगे मिल रहे हैं, जिनकी मदद से स्पीड को बदलने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: ROOTLINE
    • मॉडल: ‎‎LEBRON IBC MTB 26T
    • रंग: लाल
    • फ्रेम मटेरियल: कार्बन स्टील

    खासियत

    • PU मटेरियल से बनी सीट बैठने में आराम दे सकती है। 
    • कैरियर लगा मिल रहा है। 
    • बोतल फिट करने के लिए भी कैज दिया है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को साइकिल में गियर बदलने में दिक्कत लगने के साथ गियर की गुणवत्ता भी अच्छी नहीं लगी। 
    04
  • Urban Terrain UT2000 Steel Cycle For Boys

    यह Urban Terrain का मॉडल 27.5 इंच के चौड़े टायरों के साथ आता है। इस साइकिल ब्रांड के फ्रेम को उच्च गुणवत्ता वाले स्टील फ्रेम से बनाया गया है, जो लंबे समय तक उपयोग करने के लिए टिकाऊ और मजबूत है। इसमें 21 स्पीड सेटिंग है, जिससे आप अपनी आवश्यकता के अनुसार गियर बदल सकते हैं। यह मॉडल 15 वर्ष तक के लड़के और लड़कियों के लिए उपयुक्त है। इसमें आगे और पीछे दोनों पर डबल डिस्क ब्रेक लगे हुए हैं, जो भीड़-भाड़ वाले बाजारों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। इस साइकिल की सीट को आप अपनी ऊंचाई के अनुसार ऊपर-नीचे कर सकते हैं। इसे पहाड़ों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें नॉन स्लिप सतह वाले पैडल लगे मिलते हैं, यानी इन पर से पैर फिसलेगा नहीं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड: Urban Terrain
    • मॉडल: ‎‎UT2000
    • रंग: लाल
    • फ्रेम मटेरियल: कार्बन स्टील

    खासियत

    • पहियों में डबल वॉल वाले अलॉय मटेरियल के रिम लगे मिलते हैं। 
    • जरूरत पड़ने पर साइकिल के पहिए को निकालना आसान है।
    • वजन में हल्की। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को गियर बदलने में दिक्कत हुई। 
    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • लड़कों के लिए गियर साइकिल लेने के क्या फायदे हैं?
    +
    गियर साइकिल चढ़ाई और लंबी दूरी की सवारी को आसान बना सकती है। दरअसल, इनमें 7/21 स्पीड वाले मॉडल्स मिलते हैं, जिनकी मदद से जरूरत और जगह के हिसाब से स्पीड को कम-ज्यादा किया जा सकता है। डिस्क ब्रेक और फ्रंट सस्पेंशन जैसे फीचर्स की वजह से इन्हें ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इन खूबियों की वजह से इन साइकिल पर साधारण के मुकाबले झटके कम लग सकते हैं।
  • लड़कों के लिए गियर साइकिल चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    फ्रेम का आकार, गियर की संख्या, ब्रेक का प्रकार और साइकिल का वजन।
  • लड़कों के लिए कौन से ब्रांड्स की गियर साइकिल मिल जाएगी?
    +
    लड़कों के लिए गियर साइकिल Hero, Leader, Urban Terrain और ROOTLINE जैसे ब्रांड्स के कई मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं।