Hindi News Today: आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे विष्णु देव साय, बिजनौर जाएंगे सीएम योगी; कराची में बम मिलने से अफरातफरी
Today Hindi News Breakfast With News में पढ़िए वो खबरें जिस पर आज रहेगी देश-दुनिया की नजरें। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नई दिल्ली ...और पढ़ें

पढ़िए दिन भर के ताजा अपडेट:
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिजनौर जाएंगे। यहां वह भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमय को संबोधित करेंगे तथा प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के लाभार्थियों से बात करेंगे।
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 23 दिसंबर यानी आज हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
- जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों के अटैक के बाद आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए कश्मीर में चलाए गए ऑपरेशनल ऑल आउट की तर्ज पर पुंछ में एक बड़ा आतंकरोधी अभियान चलाया जाएगा।
- श्रीलंका में अब तक डेंगू ने 50 लोगों की जान ले ली है। कोलंबो जिले में 17803 रोगियों के साथ सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
- दिल्ली में प्रदूषण ने एक बार फिर से दिल्लीवासियों के हाल बेहाल कर दिए हैं। दिल्ली एनसीआर में शनिवार सुबह तक एक्यूआई 450 से 500 तक के बीच में दर्ज किया गया है।
- उत्तर प्रदेश के 97 आइएएस अधिकारी नए वर्ष में प्रमोशन व उच्च वेतनमान पाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई।
- पाकिस्तान के कराची कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दो बम मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते बमों को निष्क्रिय कर दिया नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अयोग्य करार मामले पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया।
- अगले साल होने वाला लोकसभा चुनावों किए कांग्रेस ने घोषणापत्र समिति का गठन किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को संयोजक नियुक्त किया गया है।
- अमेरिका की कई चेतावनी के बाद भी उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी और बाहरी विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तर कोरिया अपने मुख्य परमाणु संयंत्र में बम ईंधन बनाना चाहता है।
इन मुख्य खबरों पर रहेगी नजर, लेकिन इससे पहले जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

आज का दिन राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जहां आज के दिन कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है तो वहीं कुछ राशियों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आइए पढ़ते हैं दैनिक राशिफल और जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
आज प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। बीते दिन सीएम विष्णु देव साय ने पहली कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इनमें पहला निर्णय 18 लाख आवास बनाने का था।
आज बिजनौर आ रहे हैं सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिजनौर के नजीबाबाद में नगीना रोड स्थित हाेरिजन स्कूल के मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आयुष्मान भारत आदि पांच योजनाओं के एक-एक लाभार्थियों से वे बात करेंगे।
आज हरिद्वार आएंगे मख्यमंत्री जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 23 दिसंबर यानी आज हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। भानियावाला फ्लाईओवर से हरिद्वार की ओर जाने वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर पर रोका जाएगा। ऋषिकेश से नेपाली फार्म की ओर आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म पर रोका जाएगा। वह हरिहर आश्रम कनखल का भ्रमण करते हुए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।
आतंकियों की खैर नहीं, पुंछ में सेना चलाएगी ऑल आउट अभियान

राजौरी और पुंछ जिले में लगातार बढ़ती आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए कश्मीर में चलाए गए ऑपरेशनल ऑल आउट की तर्ज पर ही एक बड़ा आतंकरोधी अभियान चलाया जाएगा। सजगता-समन्वय और संहार इस अभियान का मूल मंत्र होगा।
श्रीलंका में डेंगू का कहर जारी
साल 2023 में श्रीलंका में अब तक डेंगू ने 50 लोगों की जान ले ली है। कोलंबो जिले में 17803 रोगियों के साथ सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं इसके बाद गमपाहा जिला है जो 15817 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका में अब तक डेंगू के 84038 मरीज सामने आए हैं जिनमें से 7550 मामले अकेले दिसंबर में सामने आए।
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से हाल बेहाल

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में शनिवार सुबह तक एयर इंडेक्स 500 दर्ज किया गया। आनंद विहार और आया नगर में एक्यूआई 478 दर्ज किया गया। वहीं जहांगीरपुरी में एयर इंडेक्स 460 दर्ज किया गया। इसी के साथ दिल्लीवासी इन दिनों ठंड की भी दोहरी मार झेल रहे हैं। नई साल तक दिल्ली में यही हाल रहने वाला है।
यूपी में नई साल में मिलेगा अधिकारियों को प्रमोशन

उत्तर प्रदेश के 97 आइएएस अधिकारी नए वर्ष में प्रमोशन व उच्च वेतनमान पाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई। वर्ष 1999 बैच के चार आइएएस अधिकारी हैं जो 25 वर्ष की सेवा पूरी करने पर आयुक्त व सचिव स्तर से प्रमुख सचिव बनेंगे
मोहन सरकार बाजार से लेगी दो हजार का कर्ज

एमपी में नई सरकार दो हजार करोड़ रुपयों का कर्ज लेने जा रही है। जिसे मिलाकर यह राशि 23 हजार करोड़ रुपये हो जाएगी। राज्य सरकार पर वर्तमान में साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता में सरकार ने तीन बार कर्ज लिया।
कराची में दो बम मिलने से हड़कंप

पाकिस्तान के कराची कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दो बम मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते बमों को निष्क्रिय कर दिया नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एक बैग में दस से 12 किलोग्राम वजनी टाइम डिवाइस के साथ बैटरी स्विच और अन्य सामान मिला।
डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप को बड़ा झटका दिया है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अयोग्य करार मामले पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया। निचली अदालत ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी संविधान के तहत व्हाइट हाउस के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
कांग्रेस ने 2024 आम चुनाव के लिए कसी कमर
अगले साल होने वाला लोकसभा चुनावों किए कांग्रेस ने घोषणापत्र समिति का गठन किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को संयोजक नियुक्त किया गया है। इसी के साथ सूची में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कांग्रेस नेता जयराम रमेश शशि थरूर और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हैं।
उत्तर कोरिया अपने मुख्य परमाणु संयंत्र में बनाना चाहता है बम ईंधन
अमेरिका की कई चेतावनी के बाद भी उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वहीं संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी और बाहरी विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तर कोरिया अपने मुख्य परमाणु संयंत्र में बम ईंधन बनाना चाहता है। वहीं किम जोंग उन ने कहा था कि जब कोई दुश्मन उसे परमाणु हथियारों से उकसाएगा तो उत्तर कोरिया परमाणु हमले करने से नहीं हिचकिचाएगा।
और आखिर में पढ़िए हमारा संपादकीय...

आज करीब 140 करोड़ की आबादी वाला भारत आज सर्वाधिक युवा आबादी वाला देश है। 29 वर्ष की आयु वाले युवाओं की सर्वाधिक आबादी यहां बसती है। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट ‘भारत में युवा-2022’ के अनुसार 2011 में भारत में युवा आबादी 33.34 करोड़ थी जिसके 2036 तक 34.55 करोड़ हो जाने की संभावना है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।