Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sri Lanka: श्रीलंका में डेंगू ने मचाया कहर, इस साल 50 लोगों की गई जान; अकेले दिसंबर में सामने आए सात हजार से अधिक मामले

    By Jagran News Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 06:30 AM (IST)

    2023 में श्रीलंका में अब तक डेंगू ने 50 लोगों की जान ले ली है। कोलंबो जिले में 17803 रोगियों के साथ सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं इसके बाद गमपाहा ज ...और पढ़ें

    Hero Image
    श्रीलंका में डेंगू ने मचाया कहर, इस साल 50 लोगों की गई जान;

     आईएएनएस, कोलंबो। डेंगू का प्रकोप कितना खतरनाक है, यह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन डेंगू भारत ही नहीं श्रीलंका में भी अपना कहर बरपा रहा है। राष्ट्रीय डेंगू नियंत्रण इकाई (एनडीसीयू) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल यानी 2023 में अब तक श्रीलंका में डेंगू ने 50 लोगों की जान ले ली है। कोलंबो जिले में 17,803 रोगियों के साथ सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, इसके बाद गमपाहा जिला है, जो 15,817 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को एनडीसीयू के अनुसार, देश में अब तक डेंगू के 84,038 मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 7,550 मामले अकेले दिसंबर में सामने आए। कोलंबो जिले में 17,803 रोगियों के साथ सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, इसके बाद गमपाहा जिला है, जो 15,817 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। श्रीलंकाई स्वास्थ्य अधिकारियों ने बरसात के मौसम में इस बीमारी के फैलने की चेतावनी दी है।