विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment Top News 7 March: कभी रानी मुखर्जी को मिले थे आवाज पर ताने, कटरीना-विक्की ने खेली होली

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 07 Mar 2023 09:56 PM (IST)

Entertainment Top News 7 March 7 मार्च का दिन मनोरंजन की दुनिया में बेहद खास रहा। पूरा बॉलीवुड आज होली ...और पढ़ें

Entertainment News, Rani Mukerji, Entertainment Top News, Bollywood News, Shehnaaz Gill On Holi , Tunisha Sharma,
Entertainment News, Rani Mukerji, Entertainment Top News, Bollywood News, Shehnaaz Gill On Holi , Tunisha Sharma,

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 7 March: मंगलवार यानी 7 मार्च का दिन मनोरंजन की दुनिया में बेहद खास रहा। पूरा बॉलीवुड आज होली के रंग में रंगा नजर आया। किसी ने अपने परिवार के साथ होली खेली तो, किसी ने दोस्तों के साथ रंग उड़ाए।

रात होते सभी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की। शहनाज गिल से लेकर कटरीना कैफ ने जी भरकर होली खेली। कैट ने अपने पति और ससुराल वालों के साथ होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है। तो चलिए डालते हैं शाम की कुछ खास खबरों पर...

रानी मुखर्जी को कभी उनकी आवाज के लिए ताने मिलते थे

रानी मुखर्जी को बॉलीवुड में 25 साल पूरे हो गए हैं। रानी मुखर्जी ने अपने करियर की शुरुआत 1997 में आई फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से की थी। एक्ट्रेस को अपनी आवाज और हाइट को लेकर इंडस्ट्री में शुरुआत में काफी ताने दिए गए। अब रानी ने अपने इस स्ट्रगल के बारे में खुलकर बात की है। यहां पढ़ें पूरी

खबर...

शीजान खान की बेल पर भड़के तुनिषा शर्मा के अंकल

तुनिषा शर्मा की मौत को 3 महीने हो गए है। वहीं 4 मार्च को शीजान खान जमानत पर जेल से बाहर आए। इसी बीच मंगलवार को शीजान की बहन फलक ने फैमिली फोटो शेयर की। इसी बीच अब तुनिषा के अंकल पवन शर्मा का एक बयान भी सामने आया है, जिसमे उन्होंने अपनी भड़ास निकाली है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

कटरीना-विक्की ने खेली जमकर होली

कौशल परिवार की विदेशी बहू कटरीना कैफ ने आज अपने ससुराल में दूसरी होली मनाई है। यह दिन इस कपल के लिए बेहद खास रहा। वहीं अब इस कपल ने सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ शेयर कर है। कटरीना और विक्की ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं। यहा पढ़ें पूरी खबर...

पवन सिंह की फिल्म 'हर हर गंगे' का मोशन पोस्टर रिलीज

होली के मौके पर पवन सिंह ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। होली के दिन पवन सिंह की फिल्म 'हर हर गंगे' का पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही ये पोस्टर सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस पवन सिंह की फिल्म के इस मोशन पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

सुम्बुल तौकीर खान ने फहमान संग खूब उड़ाया गुलाल

टीवी इंडस्ट्री में होली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई सितारे पहुंचे। इन्ही में से एक सुम्बुल तौकीर खान भी थी। एक्ट्रेस आज होली के रंग में डूबी नजर आई। सुम्बुल तौकीर खान ने आज फहमान खान एक मुंबई में खूब होली खेली। यहां पढ़े पूरी खबर...


यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor: गर्लफ्रेंड बनाने वाले पहले बच्चे थे रणबीर, फ्रेंड्स को होती थी जलन, एक्टर ने किया खुलासा