विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sumbul Touqeer Khan ने फहमान संग जमकर खेली होली, खूब उड़ाया एक-दूसरे पर गुलाल

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 07 Mar 2023 07:14 PM (IST)

Fahmaan Sumbul Holi Video मुंबई में हुई एक होली पार्टी में स्पॉट सुम्बुल तौकीर खान और फहमान खान एक साथ ...और पढ़ें

Holi Celebration, Sumbul And Fahmaan Holi, Sumbul Touqeer And Fahmaan khan, Sumbul Holi Celebration, Holika Dahan 2023, Holi 2023
Holi Celebration, Sumbul And Fahmaan Holi, Sumbul Touqeer And Fahmaan khan, Sumbul Holi Celebration, Holika Dahan 2023, Holi 2023

 नई दिल्ली, जेएनएन। Fahmaan Sumbul Holi Video: बॉलीवुड और टीवी सितारें आज होली के जश्न में डूबे नजरे आ रहे हैं। देशभर में होली 8 मार्च को है, लेकिन मुंबई में 7 मार्च को मनाई जा रही है। इस मौके पर टीवी इंडस्ट्री में होली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई सितारे पहुंचे। इन्ही में से एक सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) भी थी। एक्ट्रेस आज होली के रंग में डूबी नजर आई।

सुम्बुल ने फहमान खान संग खेली होली

मुंबई में हुई एक होली पार्टी में स्पॉट सुम्बुल तौकीर खान और फहमान खान एक साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने ऐसी होली खेली कि सब देखते ही रह गए। इस वीडियो में देख सकते हैं फहमान पहले से ही थाली में रंग और गुलाल लिए खड़े है। उन्होंने जैसे ही सुम्बुल को देखा, उन पर सारा रंग और गुलाल उड़ेल देते हैं। वहीं सुम्बुल ने भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यह भी पढ़ें- Holi 2023: अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक, बॉलीवुड के सितारों ने दी होली की शुभकामनाएं

राजीव और प्रियंका संग खूब नाची सुम्बुल

सोशल मीडिया पर सुम्बुल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह मशहूर गाने 'किसी डिस्को में जाएं' पर राजीव और प्रियंका चौधरी संग स्टेज पर डांस करती दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बीच नाचते-नाचते राजीव इतना एक्साइटेड हो जाते हैं कि सुंबुल को गोद में उठा लेते हैं। इस बीच प्रियंका चाहर चौधरी भी नाचती हुई नजर आ रही है। इसके साथ ही अब फैंस सुंबुल के डांस की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सुंबुल के डांस के आगे हर कोई फेल है।'