Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2023: पति और सास-ससुर संग Katrina Kaif ने खेली होली, विक्की को लगाया जमकर गुलाल

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 07 Mar 2023 05:07 PM (IST)

    कटरीना कैफ ने आज अपने ससुराल में दूसरी होली मनाई है। कटरीना और विक्की ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं। सभी के चेहरे रंग से रंगे नजर आ रहे हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने फैंस को हैप्पी होली की शुभकामनाएं भी दी है।

    Hero Image
    Katrina Kaif Holi, Katrina And Vicky Holi Celebration, Sham Kaushal, Katrina Kaif, Isabelle Kaif, Happy Holi, Bollywood Holi

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Katrina And Vicky Holi Celebration: देशभर में होली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक तरफ जहां आज कई जगहों पर छोटी होली सेलिब्रेट की जा रही है तो वहीं सपनों के शहर मुंबई में रंग वाली होली की धूम देखने को मिल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड सेलेब्स भी होली के रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। एक के बाद एक सेलेब्स सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर रहे है। करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, नेहा धूपिया समेत अब तक कई सितारें अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुके है। वहीं अब कटरीना कैफ ने भी अपनी कुछ फोटोज शेयर की है।

    कटरीना कैफ ने जमकर खेली होली

    कौशल परिवार की विदेशी बहू कटरीना कैफ ने आज अपने ससुराल में दूसरी होली मनाई है।  यह दिन इस कपल के लिए बेहद खास रहा। वहीं अब इस कपल ने सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ शेयर कर है। कटरीना और विक्की ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं।

    सभी के चेहरे रंग से रंगे नजर आ रहे हैं। विक्की और कटरीना के साथ फोटो में  शाम कौशल, मां वीणा कौशल और कटरीना की बहन इसाबेल भी नजर आ रही है। सभी के चेहरे पर गुलाल लगा है और सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कटरीना ने इन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हैप्पी होली....।

    यह भी पढ़ें- Holi 2023: अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक, बॉलीवुड के सितारों ने दी होली की शुभकामनाएं

    तस्वीरें देख फैंस हुए खुश

    तस्वीरों पर फैंस के कमेंट की बारिश होती नजर आ रही है। हर कोई कटरीना और विक्की को होली की बधाई दी है। एक फैन ने कमेंट किया, हे ब्रह्मांड सुंदरी आपका एक रिप्लाई मिल जाता मुझे तो मैं धन्य हो जाती। दूसरे ने लिखा- आप दोनों लोग एक-दूसरे के लिए बने हैं...हैप्पी होली। इसके अलावा  फैंस ताबड़तोड़ कमेंट कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

    कटरीना ससुराल में मनाती है सारे त्योहार

    कटरीना कैफ शादी के बाद अपने ससुराल में सारे त्योहार को बड़ी ही खूबसूरती के साथ सेलिब्रेट करती नजर आई है। फिर चाहे होली हो या दीवानी एक्टर पूरे रीति-रिवाजों के साथ उन्हें मनाती है। 

    विक्की और कटरीना की आने वाली फिल्में

    कटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ टाइगर 3 में नजर आएगी। इसके अलावा निर्देशक फरहान अख्तर अपनी फिल्म जी ले जरा, मैरी क्रिसमस और सत्‍ते पे सत्‍ता रिमेक में दिखाई देंगी। वहीं, विक्की कौशल जल्द सैम बहादुर में नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty ने परिवार के साथ किया होलिका दहन, फैंस के दिया खास संदेश