विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shilpa Shetty ने परिवार के साथ किया होलिका दहन, फैंस के दिया खास संदेश

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 06 Mar 2023 10:23 PM (IST)

Holi 2023 एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर त्योहार को अपने परिवार के साथ बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट करती है। शिल्पा ...और पढ़ें

Shilpa Shetty , Shilpa Shetty celebrating Holika Dahan, Holika Dahan 2023, Viaan and Samisha
Shilpa Shetty , Shilpa Shetty celebrating Holika Dahan, Holika Dahan 2023, Viaan and Samisha

नई दिल्ली, जेएनएन। Holi 2023: देशभर में 8 मार्च को रंगों के त्योहार होली मनाया जाएगा। वहीं 7 मार्च को होलिका दहन होगा, लेकिन कई जगहों पर आज यानी 6 मार्च को भी होलिका दहन किया गया है। बॉलीवुड में होली का सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। शिल्पा शेट्टी ने 6 मार्च को होलिका दहन किया है। इसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ किया होलिका दहन

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर त्योहार को अपने परिवार के साथ बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट करती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमे वह अपने दोनों बच्चों, पति राज और मां के साथ होलिका दहन करती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस लकड़ियों में आग लगाती हुईं नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में लिखा है, हम छोटी-छोटी चिट्ठियां बनाते हैं, अपनी सभी नकारात्मक भावनाओं, विचारों को लिखते हैं और इसे प्रेम और प्रकाश के रूप में ब्रह्मांड में जाने देते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

यह एक रस्म है जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि विश्वास और भक्ति के साथ, भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा नकारात्मकता को जलाकर राख कर देते हैं और अपने जीवन को सकारात्मकता और प्रेम के रंगों से भर देते हैं ❤️ ✨यह होली आपके लिए खुशी, समृद्धि और महान स्वास्थ्य लाए आप और आपके प्रियजन। होली की शुभकामनाएं आप सभी को।

शिल्पा का मंडे मोटिवेशन वीडियो

47 साल की उम्र शिल्पा का फिल्म इंडस्ट्री की यंग एक्ट्रेसेज को मात देती है। आज सुबह ही उन्होंने मंडे मोटिवेशन का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह घर पर वर्कआउट करती नजर आईं थी। वीडियो में एक्ट्रेस फिल्म पुष्पा के गाने 'ऊ अंटावा' में एक्सरसाइज के साथ डांस भी कर रही हैं।

एक्ट्रेस की आने वाली फिल्में

शिल्पा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'इंडियन पुलिस फोर्स' में विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ मल्होत्रा संग लीड रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी पहली बार एक फीमेल पुलिस ऑफिस का किरदार निभाएंगी।

यह भी पढ़ें-  Holi Songs 2023: 'बलम पिचकारी' से लेकर 'रंग बरसे' तक, इन गानों के साथ इस बार होली बनाइए स्पेशल