विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2023: अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक, बॉलीवुड के सितारों ने दी होली की शुभकामनाएं

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 07 Mar 2023 03:37 PM (IST)

Celebrities Wishes On Holi फिल्मी सितारों पर होली के रंग का खुमार चढ़ चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

Happy holi 2023, holi 2023, amitabh bachchan, Salman Khan, Diya Mizra, Ajay Devgn, Kaeena Kapoor Holi, Ankita Lokhande
Happy holi 2023, holi 2023, amitabh bachchan, Salman Khan, Diya Mizra, Ajay Devgn, Kaeena Kapoor Holi, Ankita Lokhande

 नई दिल्ली, जेएनएन। Celebrities Wishes On Holi: पूरे देश में आज 7 मार्च को छोटी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, लेकिन मुंबई में आज ही रंगों से होली खेली जा रही है। फिल्मी सितारों पर रंगों का खुमार चढ़ चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सभी एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड सितारों ने देशवासियों को होली के त्योहार पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। आईए, देखते हैं किसने किस अंदाज में दी  शुभकामनाएं। 

अमिताभ बच्चन

हमेशा की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा- आप सभी को होली की शुभकामनाएं... जैमिनी रॉय पेंटिंग होली मनाने के लिए जीवंत हो उठती है।

अजय देवगन

अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म भोला का एक वीडियो शेयर कर फैंस को होली बधाई दी है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- भोला की टीम की तरफ से आप सभी को हैप्पी होली।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा- आप सभी को होली की बहुत शुभकामनाएं।

मलाइका अरोड़ा

फिटनेस और बोल्ड लुक के लिए काफी सुर्खियों में रहने वाली मलाइका अरोड़ा ने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। मलाइका ने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमे होली रंग नजर आ रहे हैं।

अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों भोपाल में है। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और फैंस को होली की शुभकामनाएं दी।

दीया मिर्जा

दीया मिर्जा ने फूलों की फोटो शेयर कर लिखा ‘हर रोज होली के रंग हमारे संग... हैप्पी होली‘

अर्जुन कपूर

एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टास्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को होली की शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें- Holi 2023 Celebration Photos: सितारों ने कुछ इस तरह खेली होली, फोटोज में देखिए बॉलीवुड स्टार्स की मस्ती