विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2023 Celebration Photos: सितारों ने कुछ इस तरह खेली होली, फोटोज में देखिए बॉलीवुड स्टार्स की मस्ती

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Tue, 07 Mar 2023 05:06 PM (IST)Updated: Wed, 08 Mar 2023 12:00 AM (IST)

रंगों का त्योहार होली आ गया है। इस खास दिन को आम से लेकर खास तक हर व्यक्ति सेलिब्रेट करता ...और पढ़ें

Holi 2023: Celebs played Holi like this, Bollywood stars' fun seen in pictures, via instagram
Holi 2023: Celebs played Holi like this, Bollywood stars' fun seen in pictures, via instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood Celebrity Play Holi: बॉलीवुड सेलेब्स हर त्योहार को अपने खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। होली का त्योहार मनाने का उनका तरीका भी अलग है। इस रंगों के त्योहार को बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया। करीना कपूर ने होली अपने बच्चों के साथ मनाई तो वहीं अनन्या पांडे ने गुलाल के साथ खेलकर इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। तो चलिए पिक्चर्स में जानते हैं बॉलीवुड सेलेब्स ने कैसे मनाया रंगों का त्योहार।

सिद्धार्थ और कियारा ने पहली बार साथ खेली होली

बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी होली पर एक-दूसरे को रंग लगाते नजर आए। दोनों ने साथ में मिलकर होली पर खूब मस्ती की। सिद्धार्थ ने होली सेलिब्रेशन की खास पिक्चर्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंंने लिखा, 'मिसेस के साथ पहली होली।'

View this post on Instagram

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

करीना कपूर ने बच्चों के साथ खेला रंग

करीना कपूर यूं तो इस दिन को अपने घर में बिताना पसंद करती हैं, लेकिन इस बार इस त्योहार को उन्होंने बच्चों के साथ कुछ अलग अंदाज में सेलिब्रिट किया। करीना ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ होली सेलिब्रेशन की पिक्चर्स भी शेयर की हैं। इन पिक्चर्स में करीना के साथ उनके बेटे तैमूर और जेह रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं। कोई पिचकारी लिए खेल रहा है तो कोई किसी को रंग लगा रहा है। करीना भी इन पिक्चर्स में होली खेलती नजर आ रही हैं। हालांकि इन पिक्चर्स से बॉवीवुड के नवाब सेफ अली खान मिस नजर आए। करीना ने भी उन्हें इस खास मौके पर मिस किया। फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अब सोने का इंतजार है। (मिस यू सैफू) सभी के लिए रंग, प्यार और खुशी फैलाना... लव यू इंस्टा फैम! होली की शुभकामनाएं'

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

शिल्पा शेट्टी ने खेली फूलों की होली

शिल्पा शेट्टी ने भी इस खास दिन को फूलों के साथ मनाया। शिल्पा के हाथ में फूल नजर आ रहे हैं जिनसे वो खेल रही हैं। इसे उन्होंने अपने फैंस के साथ भी शेयर किया। जिसके कैप्शन में लिखा, 'रंगो का ये त्योहार 'होली' आपके जीवन में केवल खुशियों और कामयाबियों के रंग लाए। होली की शुभ कामनाएं।'

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

अनन्या पांडे ने गुलाल से खेली होली

अनन्या पांडे ने होली गुलाल से खेलकर मनाई। उन्होंने यलो सूट में फैंस के साथ एक पिक्चर शेयर की है। जिसमें वो गुलाल लगाए नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

कार्तिक आर्यन ने खास अंदाज में मनाई होली

कार्तिक आर्यन ने इस बार यूएस में होली सेलीब्रेट की। इसकी पिक्चर भी उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'होली और आपके प्यार के रंग में साराबोर...❤️ US की ओर से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

घर पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ होली की मस्ती को याद कर रहा हूं और हां, मम्मी के हाथ की गुझिया'

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

जोया अख्तर इस तरह मनाई होली

जोया अख्तर ने भी अपने फैंस के साथ होली सेलिब्रेशन की पिक्चर शेयर की। इस पिक्चर में जोया के चेहरे पर कलर लगा आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Zoya Akhtar (@zoieakhtar)

अंकिता लोखंडे ने पति संग मनाई होली

अंकिता लोखंडे ने भी इस खास त्योहार को अपने पति विक्की जैन के साथ सेलिब्रेट किया। कपल यलो ड्रेस कोड में होली सेलिब्रेट करता नजर आया। साथ ही अंकिता ने अपने फैंस को भी होली विश की।

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

फरहान अख्तर ने की होली पार्टी

फरहान के पिता जावेद ने अपने घर होली पार्टी का आयोजन किया। जिसमें फरहान अख्तर धूम मचाते नजर आए। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी पिक्चर्स भी शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने फैंस को होली विश भी की।