यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
होली पर रिलीज हुआ पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म 'हर हर गंगे' का मोशन पोस्टर, दबंग अंदाज देख फैंस हुए क्रेजी
फिल्म हर हर गंगे में पवन सिंह के साथ स्मृति सिन्हा संजय वर्मा सुशील सिंह व कई अन्य कलाकार लीड ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पवन सिंह ने अपने अब तक के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं, अब होली के मौके पर पवन सिंह ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। होली के दिन पवन सिंह की फिल्म 'हर हर गंगे' का पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही ये पोस्टर सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस पवन सिंह की फिल्म के इस मोशन पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं।
कंधे पर मगरमच्छ को लिए दबंग अंदाज में दिखे पवन सिंह
रंगों का त्योहार होली के शुभ अवसर सिलेमा आर्ट्स प्रा.लि. के बैनर तले बनी भोजपुरी की मेगा बजट फिल्म 'हर हर गंगे' का पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का पहला मोशन पोस्टर काफी जबरदस्त है। इसमें पावर स्टार पवन सिंह एक्शन लुक में मगरमच्छ को अपने कंधे पर पकड़े हुये नजर आ रहे हैं। वहीं, पोस्टर के बैक ग्राउंड में वाराणसी की गंगा घाट के दिव्य लुक को देखा जा सकता है। पोस्ट में पवन सिंह की बॉडी और दबंग अंदाज बस देखते ही बन रहा है।
फिल्म को लेकर पवन सिंह ने कही ये बात
पवन सिंह अपनी फिल्म 'हर हर गंगे' को लेकर कहते हैं, 'मेरी आने वाली ये फिल्म मेरे ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस मूवी की शूटिंग काशी की पावन धरती वाराणसी में किया है। फिल्म की खासियत यह है कि इसमें कई ऐसे सीन फिल्माए गए हैं, जिसे देख दर्शक दांतो तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो जाएंगे। इस फिल्म को लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूं।'
View this post on Instagram
फिल्म में ये लोग भी आएंगे नजर
चंदन कन्हैया उपाध्याय निर्देशित फिल्म 'हर हर गंगे' के निर्माता अभय सिंह और ए. के पाण्डेय, वाई.आर.वर्मा हैं। वहीं, पटकथा चंदन उपाध्याय, राजेश पाण्डेय, संगीत ओम झा, मधुकर आनंद, छोटो बाबा का है। इसके गीतकार प्यारे लाल यादव,राकेश निराला, विनय निर्मल, राजेश पाण्डेय, रौशन सिंह, शशि बावला, डीओपी महेश वेकेंट, संकलन विकास पवार व गुर्जन्त सिंह, डांस कानू मुखर्जी, लक्की विश्वकर्मा, सोनू, एक्शन मल्लेश है।
