विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranbir Kapoor: गर्लफ्रेंड बनाने वाले पहले बच्चे थे रणबीर, फ्रेंड्स को होती थी जलन, एक्टर ने किया खुलासा

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Tue, 07 Mar 2023 07:55 PM (IST)

रणबीर कपूर बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय माने जाते हैं। उनकी स्टाइल और एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। एक्टर फिलहाल अपनी ...और पढ़ें

Ranbir was the first child to have a girlfriend, friends used to get jealous, the actor revealed, via instagram
Ranbir was the first child to have a girlfriend, friends used to get jealous, the actor revealed, via instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर अपनी रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहे हैं। कई एक्ट्रेसेस से उनके अफेयर के किस्सों ने सुर्खियां बटोरी हैं। स्कूल में भी रणबीर ऐसे पहले स्टूडेंट थे जिनकी गर्लफ्रेंड थी। रणबीर ने हाल ही में अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन के दौरान कई बातों का खुलासा किया। साथ ही रणबीर ने ऋषि कपूर की वो इच्छा भी बताई जिसे वो कभी पूरी नहीं कर पाए।

रणबीर के बैकअप ऑप्शन के बारे में सोचते थे ऋषि

फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन के लिए रणबीर रेड एफएम पहुंचे थे। इस दौरान बातचीत में उन्होंने बताया, 'पापा चाहते थे कि स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद मैं बिजनेस स्कूल में एडमिशन ले लूं, ताकि अगर मैं फिल्मों में फेल हो जाऊं तो मेरे पास एक बैकअप ऑप्शन रहे, तो फिर मैंने अपने फादर को उनके फादर राज कपूर का गाना जीना यहां मरना यहां इसके सिवा जाना कहां... सुना दिया।'

रणबीर स्कूल के पहले बच्चे थे जिसकी गर्लफ्रेंड थी

रणबीर ने आगे कहा, 'मैं विद्रोही बच्चा था। मैं अपने ग्रुप में पहला लड़का था, जिसकी गर्लफ्रेंड थी। मेरे फ्रेंड्स मुझसे बहुत जलते थे। उन्हें मैं गद्दार लगता था क्योंकि मैं उनको छोड़कर लड़की के पीछे भाग रहा था।'

8 मार्च को होगी रिलीज

लव रंजन के प्रोडक्शन में बनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार 8 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में म्यूजिक प्रितम और आवाज अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने दी है। 

फिल्म की स्टारकास्ट

तू झूठी मैं मक्कार के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर और श्रद्धा पहली बार बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। उनके अलावा डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर और आयशा रजा मिश्रा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। साथ ही फिल्म में स्टैंड अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी भी अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाएंगे। होली के खास मौके पर फिल्म को रिलीज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Holi 2023 Celebration Photos: सितारों ने कुछ इस तरह खेली होली, फोटोज में देखिए बॉलीवुड स्टार्स की मस्ती


यह भी पढ़ें: Holi 2023: अंजलि अरोड़ा ने होली पर भरी महफिल में जमकर लगाए ठुमके, डांस देख झूम उठे फैंस, वीडियो वायरल