विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sheezan Khan की बेल पर भड़के तुनिषा के अंकल, बोले- परिवार ऐसे जश्न मना रहा है जैसे वो जंग से लौटा हो

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 07 Mar 2023 06:36 PM (IST)

Tunisha Sharma Case 70 दिन जेल में बिताने के बाद शीजान खान को दो दिन पहले यानी 4 मार्च को ...और पढ़ें

Tunisha Sharma, Tunisha Mother, Tunisha Sharma Mother Name, Pawan Sharma, Sheezan Mohammed Khan, Sheezan Khan, Sheezan Khan And Tunisha Sharma
Tunisha Sharma, Tunisha Mother, Tunisha Sharma Mother Name, Pawan Sharma, Sheezan Mohammed Khan, Sheezan Khan, Sheezan Khan And Tunisha Sharma

नई दिल्ली, जेएनएन।  Tunisha Sharma Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा   (Tunisha Sharma) ने 24 दिसंबर की दोपहर को टीवी शो 'अली बाबा: दास्तान ए-काबुल' के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की मौत के मामले में उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड और शो के को-एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

70 दिन जेल में बिताने के बाद शीजान खान को दो दिन पहले यानी 4 मार्च को बेल मिली। अब एक्टर वापस अपने परिवार के पास लौट चुके हैं। मंगलवार को शीजान की बहन  फलक ने फैमिली फोटो शेयर की। इसी बीच अब तुनिषा के अंकल पवन शर्मा का एक बयान भी सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा है कि वो परिवार ऐसे जश्न मना रहा है जैसे वह जंग से घर लौटा है।  

क्या वो कोई जंग के बाद वापस आया- पवन शर्मा

ई टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बारे में तुनिषा के अंकल पवन शर्मा से शीजान की बेल को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, "ये लोग ऐसे जश्न मना रहे हैं जैसे वह एक जंग के बाद वापस आया हो। अगर वह 70 दिनों के लिए जेल में थे, तो कुछ तो होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि  जब तक बिटिया को इंसाफ नहीं मिलता तब तक वह यूं ही लड़ते रहेंगे। उनका केस मजबूत है। इतना ही नहीं आगे उन्होंने तुनिषा की मां के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वह आज भी अपनी बेटी के आने का इंतजार करती हैं।

बेटी तुनिषा के आने का इंतजार करती है मां वनीता

तुनिषा की मौत को करीब 3 महीने बीत चुके हैं। ऐसे में एक्ट्रेस का परिवार इस दर्द से नहीं उबर पाया है। एक्ट्रेस की मां की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। वनीता शर्मा की तबीयत ठीक नहीं है। जब से उन्होंने बेटी को खोया है वह बिस्तर पर हैं। पवन शर्मा ने बताया है कि उनकी बहन वनीता शर्मा आज भी अपनी बेटी के लौटने का इंतजार कर रही हैं। वह आज भी पूछती हैं कि तुनिषा क्या सेट से घर आ गई है। क्या उसका पैकअप हो गया है?

मुंबई छोड़ चंडीगढ़ में है वनीता शर्मा

आगे उन्होंने बताया कि वह दो बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। रोज रात को उन्हें नींद की दवा देकर सुलाया जाता है। हम उनकी तबीयत को लेकर डरे हुए हैं। हम कोशिश कर रहे थे कि वह फोन या टीवी न देखें और उन्हें ये न पता चले कि शीजान खान को बेल मिल गई है। मगर उन्होंने फोन में शीजान के बेल वाली खबर पढ़ ली। वह इससे खासा परेशान हुई। इन वजहों से हम मुंबई भी नहीं रह रहे। उनकी मुंबई से बेटी को लेकर ढेरों यादें हैं। हम उन्हें चंडीगढ़ ले आए हैं। 

यह भी पढ़ें- Holi 2023: अंजलि अरोड़ा ने होली पर भरी महफिल में जमकर लगाए ठुमके, डांस देख झूम उठे फैंस, वीडियो वायरल