विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2023: अंजलि अरोड़ा ने होली पर भरी महफिल में जमकर लगाए ठुमके, डांस देख झूम उठे फैंस, वीडियो वायरल

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Tue, 07 Mar 2023 05:35 PM (IST)

आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा कच्चा बादाम गाने पर रील बनाकर काफी चर्चा में आ गई थीं। इसके बाद ...और पढ़ें

Photo Credit : Anjali Arora Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Anjali Arora Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Holi 2023 Anjali Arora Dance Video Viral: पूरे देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसकी धूम और रंगों का खुमार आज हर तरफ देखने को मिल रहा है। वहीं, आज मुंबई में होली का त्योहार जमकर सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके पर टीवी के कई स्टार्स रंगों में डूबे नजर आए। ऐसे में होले के मौके पर अंजलि अरोड़ा ने स्टेज पर जमकर आग लगाई। उनका ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में अंजलि ने जिस तरह से ठुमके लगाए हैं, उसे देखकर फैंस के होश उड़े हुए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

स्टेज पर अंजलि ने लगाए जमकर ठुमके

अंजलि अरोड़ा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल, अंजलि का वायरल हो रहा वीडियो होली सेलिब्रेशन का है। इस वीडियो में अंजलि स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं। अंजलि 'रंग बरसे भीगे..' गाने पर जमकर ठुमके लगाती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर का कुर्ता और ब्लैक लेगिंग पहनी हुई है। इस दौरान अंजलि ने अपने बालों को ओपन किया है, जो उन पर काफी सूट कर रहा है।

सोशल मीडिया पर छाया है अंजलि का वीडियो

अंजलि अरोड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो पर फैंस के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब अंजलि के किसी वीडियो को इतना पसंद किया गया हो। उनका हर वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Holi पर उर्फी जावेद ने लपेटी कतरन! भड़के लोगों ने कहा- 'इसकी हिम्मत कैसे हुई हमारी होली बिगाड़ने की'

यह भी पढ़ें:  Taarak Mehta की पुरानी 'अंजली भाभी' का शो छोड़ने के बाद हुआ ऐसा हाल, फैंस ने कहा— 'बिना मेकअप आप..'