विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Taarak Mehta की पुरानी 'अंजली भाभी' का शो छोड़ने के बाद हुआ ऐसा हाल, फैंस ने कहा— 'बिना मेकअप आप..'

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Tue, 07 Mar 2023 03:41 PM (IST)

अंजलि भाभी यानी नेहा मेहता के तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से जाने के बाद फैंस काफी नाराज हुए ...और पढ़ें

Photo Credit : TMKOC Anjali Bhabhi Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : TMKOC Anjali Bhabhi Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों खबरों में छाया हुआ है। शो से अब तक एक-एक करके कई किरदार इसे छोड़कर जा चुके हैंं। इन स्टार्स के जाने के बाद इस सिटकॉम शो की टीआरपी पर भी काफी असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां फैंस शो की जान दयाबेन को शो में वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, अब शो को अलविदा कह चुकी ‘अंजलि भाभी’ (Anjali Bhabhi) यानी एक्ट्रेस नेहा मेहता का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका लुक देखकर फैंस हैरान नजर आ रहे हैं।

होली पर वायरल हुआ अंजलि भाभी का वीडियो वायरल

‘अंजलि भाभी’ यानी एक्ट्रेस नेहा मेहता ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए नेहा ने अपने फैंस को होली विश किया है। इस वीडियो में नेहा अपने फैंस को होली और वूमेंस डे की बधाई देती नजर आ रही हैं। वो कहती हैं कि 'आप सभी को होली और वूमेंस डे की ढेर सारी बधाई'। उनका ये वीडियो जहां एक तरफ फैंस को काफी पसंद  आ रहा है वहीं, दूसरी तरफ उनके लुक को देखकर फैंस के होश उड़े हुए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Neha K Mehta (@mehta.neha.sk)

'अंजलि भाभी' का लुक देख फैंस के उड़े होश

'अंजलि भाभी' यानी नेहा मेहता के वीडियो में उनका बदला लुक और अंदाज देखकर फैंस उनसे लगातार सवाल करते नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स वीडियो में उनकी बढ़ती हुई उम्र को लेकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह कहने के लिए क्षमा करें मैम, लेकिन आप मेकअप के बिना कुछ भी नहीं हैं।' एक ने लिखा, 'आपकी उम्र इतनी ज्यादा कैसे दिखने लगी है।' एक ने कहा, 'अरे आप इतनी उम्रदराज कैसे हो गईं। इस तरह के कई और कमेंट नेहा के इस वीडियो पर आ रहे हैं।