विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi पर उर्फी जावेद ने लपेटी कतरन! भड़के लोगों ने कहा- 'इसकी हिम्मत कैसे हुई हमारी होली बिगाड़ने की'

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Tue, 07 Mar 2023 04:59 PM (IST)

बता दें कि इन दिनों उर्फी जावेद फेमस डिजाइनर के लिए फोटोशूट और फैशन इवेंट्स को लेकर चर्चा में हैं। ...और पढ़ें

Photo Credit : Urfi Javed Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Urfi Javed Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Holi 2023: 'बिग बॉस ओटीटी' कंटेस्टेंट और इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद हमेशा ही अपने अतरंगी फैशन की वजह सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी हर दिन अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से खबरों में छाई रहती हैं। वो कब क्या पहन कर कैमरे के सामने आ जाएं किसी को कुछ पता नहीं है। हर बार कुछ अलग करने की होड में उर्फी ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। ऐसे में भला होली के मौके पर उर्फी पीछे कैसे रहतीं। उर्फी ने होली पर अपने लुक से फिर से इंटरनेट पर आग लगा दी है। उनका ये अवतार फैंस को हैरान कर रहा है।

होली के मौके पर उर्फी पर चढ़ा बेशरम रंग

उर्फी जावेद ने होली पर फैंस को फिर अपना बोल्ड अवतार दिखाया है। उर्फी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी गुलाल उड़ाती नजर आ रही हैं, लेकिन हर किसी की नजरें उनके कपड़ों पर ही जा टिकी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है। उनकी ये ड्रेस कई सारे कपड़ों के छोटे टुकड़ों को जोड़कर बनाई गई है। ड्रेस को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे उर्फी ने अपनी बॉडी पर कतरन लपेट लिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कपड़ों को लेकर फिर हुईं ट्रोल

उर्फी जावेद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।एकतरफ जहां उनका ये अतरंगी लिबास कई लोगों को पसंद आ रहा है। वहीं, कई यूजर्स को होली के मौके पर ऐसे कपड़े पहनना रास नहीं आ रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'इसकी हिम्मत कैसे हुई हमारी होली को बिगाड़ने की, जो इसका त्योहार भी नहीं है।।' वहीं, एक दूसरे ने लिखा, 'बेशर्मी की हद है, तुम हमारा त्योहार खराब कर रही हो।' एक ने कहा, 'क्या मैडम तीज त्योहार पर अच्छे कपड़े पहन लिया करो, बेशर्मी की भी हद होती है।' एक ने लिखा, 'होली में इसके कपड़े कोई क्या फाड़ेगा.. ये तो खुद ही अपने फाड़ के घूम रही है।'