Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Loksabha Election 2019 : प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में बदलाव जारी, बिजनौर के बाद सहारनपुर में करेंगी रोड शो

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 09 Apr 2019 11:01 AM (IST)

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज रोड शो करेंगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ लोकसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Loksabha Election 2019 : प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में बदलाव जारी, बिजनौर के बाद सहारनपुर में करेंगी रोड शो

    लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में बेहद सक्रिय प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम में लगातार बदलाव जारी है। कल रात में जारी कार्यक्रम के अनुसार उनको आज सहारनपुर में रोड शो करना था। अब बदले कार्यक्रम के तहत पहले उनका बिजनौर में रोड शो होगा, उसके बाद दिन में करीब दो बजे से सहारनपुर में उनका रोड शो होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका गांधी वाड्रा अब बदले हुए कार्यक्रम के तहत 10:30 पर नई दिल्ली से हेलिकॉप्टर से बिजनौर के लिए रवाना होंगी। 11:00 बजे उनका बिजनौर में आगमन होगा। वहां पर 11:30 से 12:30 बजे तक उनका रोड शो होगा। 12:45 पर बिजनौर से प्रियंका का सहारनपुर रवाना होने का कार्यक्रम है। 1:10 बजे सहारनपुर पहुंचेंगी। वहां 1:45 से उनका करीब दो किलोमीटर का रोड शो होना है। प्रियंका गांधी वाड्रा आज सहारनपुर में को गोल कोठी से कुतुबशेर तक रोड शो करेंगी। सहारनपुर में प्रियंका गांधी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रोड शो में रहेंगे। इसके बाद 3:30 बजे रवाना होकर 3:45 बजे कैराना पहुंचेंगी। वहां पर मीडिया को संबोधित करने के बाद 4:30 बजे नई दिल्ली रवाना हो जाएंगी। कल खराब मौसम के कारण सहारनपुर के साथ ही बिजनौर व शामली में उनकी व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी सभा के साथ रोड शो रद कर दिया गया था।

    ये भी पढ़ें- LokSabha Elections 2019 : प्रियंका, राहुल ने भरा जोश ; अब गांव-गांव जाकर लोगों को देंगे पार्टी का संदेश

    पहले चरण में शाम तक थम जाएगा चुनाव प्रचार

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ लोकसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को है। इन क्षेत्रों में आज शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। 2014 का इतिहास दोहराने के लिए भाजपा संगठन ने यहां पूरी ताकत लगा दी है तो उनका विजय रथ रोकने के लिए विपक्षी दल भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में हैं। पहले चरण के अंतिम दिन के साथ अगले चरण के चुनाव प्रचार के लिए भी हर पार्टी ने अपने अपने दिग्गज नेताओं की सभाएं और रैलियां तय कर दी हैं।

    भाजपा मुख्यालय से जारी सूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। इसके बाद वह मेरठ के सिसौली, गाजियाबाद के पिलखुआ में सभा को संबोधित करने जाएंगे। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा कैराना लोकसभा क्षेत्र के शामली में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे और बागपत के भाजपा उम्मीदवार डॉ. सत्यपाल सिंह के समर्थन में रोड शो करेंगे।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय मंगलवार को फैजाबाद में युवा साइबर योद्धा, सीतापुर तथा प्रतापगढ़ में विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को मुक्ताकाशीय मंच झांसी में प्रत्याशी की नामांकन सभा और मुरादाबाद के महर्षि दयानंद इंटर कालेज में होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज अमेठी में रहेंगी।

    बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बिजनौर के नुमाइश मैदान में सभा कर गठबंधन के बसपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हाथरस में नगर पालिका क्रीड़ास्थल सिकंदराराऊ में चुनावी सभा कर गठबंधन प्रत्याशी रामजी लाल सुमन के लिए वोट मांगेंगे। अखिलेश तीसरे चरण में शामिल एटा संसदीय क्षेत्र के जीआइसी ग्राउंड में बुधवार को गठबंधन के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी कुंवर देवेंद्र सिंह यादव के पक्ष में भी जनसभा करेंगे।

    चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें