Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-NCR: 6 बजे तक की 6 बड़ी खबरें: दिल्ली में थार ने दो लोगों को कुचला, गैंगस्टर कपिल सांगवान का गुर्गा गिरफ्तार

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 05:57 PM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में रविवार को कई घटनाएं हुईं। दिल्ली में थार ने दो लोगों को टक्कर मारी जिसमें एक की मौत हो गई। द्वारका पुलिस ने गैंगस्टर कपिल सांगवान के गुर्गे को गिरफ्तार किया। फरीदाबाद में एक छात्रा ने हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। पूर्वी दिल्ली में एक अस्पताल कर्मचारी ने मरीजों को बचाया पर खुद जान गंवाई। गुरुग्राम में एक फर्जी IAS गिरफ्तार हुआ।

    Hero Image
    पढ़िए दिल्ली और एनसीआर की 6 बजे तक की 6 खबरें।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में रविवार का दिन काफी उथल-पुथल भरा रहा। दिल्ली के सबसे बड़े पॉश इलाके में थार ड्राइवर ने दो पैदल लोगों को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई। वहीं द्वारका पुलिस ने गैंगस्टर कपिल सांगवान के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी से कई अहम जानकारी सामने आएगी। वहीं फरीदाबाद में वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा वंशिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पढ़िए ऐसे ही 6 बजे तक की 6 बड़ी खबरें:

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के पॉश इलाके में तेज रफ्तार थार ने दो लोगों को कुचला, एक की मौत

    नई दिल्ली जिले में रविवार सुबह थार चालक ने सड़क पार कर रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर चोटें आई हैं। थार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना रविवार सुबह 11 मूर्ति के पास हुई जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। (पढ़ें पूरी खबर...)

    गैंगस्टर कपिल सांगवान का गुर्गा गिरफ्तार, कब्जे से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद

    द्वारका पुलिस ने नंदू गिरोह के एक सदस्य ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से हथियार बरामद हुए हैं। ईश्वर पर पहले से ही कई गंभीर आरोप हैं और वह नंदू के आदेश पर काम करता था। पुलिस उससे हथियार आपूर्तिकर्ता के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है। (पढ़ें पूरी खबर...)

    मरीजों को मौत के मुंह से बचाने वाले कर्मचारी ने खुद गंवाई जान

    पूर्वी दिल्ली के एक अस्पताल में सफाई कर्मचारी अमित ने अपनी जान पर खेलकर दो मरीजों को बचाया पर खुद की जान गंवा दी। लोगों ने उसे छत पर देखा था लेकिन बाद में उसका शव शौचालय में मिला। परिवार ने बताया कि नौकरी जाने के डर से वह राखी के दिन भी ड्यूटी पर गया था। अमित की मौत से अस्पताल में शोक है। (पढ़ें पूरी खबर...)

    फरीदाबाद के हॉस्टल में इंजीनियरिंग की छात्रा ने की आत्महत्या

    फरीदाबाद में वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा वंशिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने एक युवक और हॉस्टल कर्मी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वंशिका के पिता ने बताया कि उसने जन्माष्टमी पर घर आने की बात कही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर...)

    12वीं पास फर्जी IAS के कारनामों से पुलिस भी हैरान, ऐसे खुला राज

    गुरुग्राम में पालम विहार में एक व्यक्ति फर्जी IAS बनकर लोगों पर रौब झाड़ता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नौकरी लगवाने और ट्रांसफर करवाने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठता था। उसके पास से आइडी कार्ड नकदी और भारत सरकार लिखी कार बरामद हुई है। पूछताछ में पता चला कि वह 12वीं पास है और पहले भी ठगी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। (पढ़ें पूरी खबर...)

    कांग्रेस ने BJP सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया प्रण

    गुरुग्राम में यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली। प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कांग्रेस को घर-घर पहुंचाने और आगामी चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रण लिया। दीपेंद्र हुड्डा ने लोकतंत्र को खतरे में बताया और युवाओं से बदलाव लाने का आह्वान किया। उदयभान ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। यूथ कांग्रेस ने 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य रखा। (पढ़ें पूरी खबर...)