Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-NCR: 6 बजे 6 बड़ी खबरें: दिल्ली पुस्तक मेले का CM ने किया उद्घाटन, महिला सांसद से हुई लूट का खुलासा

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 05:47 PM (IST)

    दिल्ली में 29वें दिल्ली पुस्तक मेला का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। उन्होंने लेखकों और साहित्यकारों को सराहा और कहा कि किताबों का महत्व हमेशा रहेगा। नोएडा में एक व्यक्ति के खाते में अचानक बड़ी रकम दिखने का मामला सामने आया जबकि दिल्ली नगर निगम की विशेष समितियों के चुनाव के परिणाम घोषित हुए। चाणक्यपुरी में सांसद से हुई लूट का खुलासा हुआ और आरोपी गिरफ्तार हुआ।

    Hero Image
    Delhi-NCR की 6 बजे की 6 बड़ी खबरें।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत मंडपम में 29वें दिल्ली पुस्तक मेला का उद्घाटन करते हुए देशभर के लेखकों और साहित्यकारों को याद किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल के इस दौर में भी किताबें पढ़ने का अपना ही चाव है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किताबों का विकल्प ई-गैजेट्स कभी नहीं हो सकते। पूर्व में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष भी रह चुकीं रेखा ने कहा कि प्रेमचंद सहित देशभर के नामी लेखक-साहित्यकारों को वह छात्र जीवन से पढ़ती आई हैं। (पढ़ें पूरी खबर...)

    खाते में आए 1 अरब से ज्यादा का क्या है सच?

    नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के ऊंची दनकौर निवासी दिलीप उर्फ दीपू के बैंक खाते में जीरो बैलेंस है। बैंक मैनेजर का दावा है कि जीरो बैलेंस के कारण सात दिन पहले ही उसका खाता फ्रीज कर दिया गया था।

    युवक का खाता मोबाइल एप नावी से लिंक है। नावी एप पर ही बैलेंस चेक करने पर दिलीप को 37 डिजिट की रकम दिखी थी। इसलिए बैंक में रुपये निकालने पहुंचा था। (पढ़ें पूरी खबर...)

    विशेष समितियों के चुनाव में कौन हारा कौन जीता?

    राजधानी दिल्ली में नगर निगम की तदर्थ और विशेष समितियों के चुनाव का परिणाम बुधवार को आ गया है। निगम की विशेष आश्वासन समिति में इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी की प्रत्याशी जीती हैं।

    जबकि लॉ कमेटी में भाजपा ने बाजी मारी है। बताया गया कि इस कमेटी में स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा पदेन चेयरपर्सन हैं। (देखें पूरी लिस्ट...)

    दिल्ली के VIP इलाके में हुई लूट का खुलासा

    दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में महिला सांसद से हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई चेन बरामद कर ली है।

    कांग्रेस सांसद आर. सुधा की चेन छीनने के मामले को सुलझाते हुए दक्षिणी जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड ने हरकेश नगर, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया निवासी सोहन रावत उर्फ सोनू उर्फ बुग्गू को गिरफ्तार किया है। (पढ़ें पूरी खबर...)

    नोएडा में कैब में दो लोगों की मौत

    नोएडा के सेक्टर 62 में एक कैब में दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। इसके बाद स्वजन ने 150 से ज्यादा बार कॉल की थी, लेकिन दोपहर तक भी फोन नहीं उठने पर अनहोनी की आशंका होने लगी थी। उधर पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने दोनों शव स्वजन को सौंप दिए। (पढ़ें पूरी खबर...)

    तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 3 फीट तक उछली महिला

    फरीदाबाद में सूरजकुंड थाना क्षेत्र के दयालबाग एरिया में एक कार सवार ने तेज रफ्तार में आते हुए महिला को टक्कर टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, आसपास के लोगों ने महिला को पास के स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी। (पढ़ें पूरी खबर...)