Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Today Top Bihar News: नीतीश बोले- शराबबंंदी लागू कर बापू का सपना पूरा किया, नकल राेकने पर दंडाधिकारी की पिटाई

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Tue, 07 Feb 2023 10:19 PM (IST)

    Today Bihar Latest News in Hindi मंगलवार को मुंगेर में समाधान यात्रा में नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से संवाद किया। बांका में इंटर के छात्र ने दंडाध ...और पढ़ें

    Hero Image
    आज का दिन बिहार राज्य के लिए काफी हलचल से भरा रहा।

    ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली: आज का दिन बिहार राज्य के लिए काफी हलचल से भरा रहा। एक ओर उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को जदयू पर अधिकार जताते हुए बयान दिया। वहीं, दूसरी ओर सीएम ने मुंगेर में समाधान यात्रा के दौरान जीविका दीदि‍यों से संवाद स्‍थापित किया। शाम आते-आते केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने सारण के मांझी में हत्‍या की घटना को लेकर राज्‍य सरकार पर लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातीय उन्‍माद फैलाने का आरोप लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. 'नीतीश कहें, हम अभी परिषद की सदस्यता छोड़ देंगे'- उपेंद्र

    संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद पर रहने न रहने के प्रश्न को किनारे रखते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को फिर कहा है कि वे जदयू को मजबूत करने के अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने पार्टी पर अपनी दावेदारी यह कहकर पेश की कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं है। लाखों लोग इससे जुड़े हैं।

    विधान परिषद की सदस्यता के बारे में कहा- "नीतीश कुमार कहें, हम अभी परिषद की सदस्यता छोड़ देंगे। यह महत्वपूर्ण नहीं है। तीन साल राज्यसभा का कार्यकाल बचा था। मैंने त्याग पत्र दे दिया। केंद्रीय मंत्रिपरिषद से त्याग पत्र दे दिया। ये (विधान परिषद की सदस्यता) क्या है?" (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

    2. मुंगेर में सीएम ने जीविका दीदियों से किया संवाद

    समाधान यात्रा में मंगलवार को मुंगेर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि परिवार में केवल पुरुष काम करेगा तो समाज आगे नहीं बढ़ेगा। महिलाएं काम करेंगी, तब ही आगे बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री प्रेक्षा गृह में मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा जिले की जीविका दीदियों के साथ संवाद किया। सीएम ने कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू कर बिहार ने बापू के सपने को साकार किया है। 

    उन्‍होंने समाधान यात्रा के दौरान महिला उत्थान और शराबबंदी के प्रयास पर विस्तार से चर्चा की। जीविका दीदियों से सवांद करते हुए मुख्मंत्री ने कहा कि जीविका से जड़ी महिलाओं ने समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रही हैं। जीविका से जड़ी महिलाएं जहां आत्मनिर्भर बन रही हैं। वहीं, समाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठा कर लोगों को जागरूक भी कर रहीं हैं। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

    3. 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग

    "जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं" यह संकल्प वाक्‍य है पर्वत पुरुष स्वर्गीय दशरथ मांझी का, जिन्‍होंने अपने संकल्प को पूरा करके ही दम लिया। अब उन्हें भारत रत्न की उपाधि दिलाने के लिए उन्हीं की तर्ज पर उनके ही संकल्प को दोहराते हुए गया के एक कर्मयोगी सत्येंद्र गौतम के नेतृत्व में तेरह सदस्यों का एक जत्था पैदल दिल्ली के लिए चल पड़ा है।

    यह जत्था सोमवार को वजीरगंज के बभंडी से रवाना हुआ, जो आज (मंगलवार को) गया पहुंचेगा। जदयू के वरिष्ठ नेता सह धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य चंदन कुमार सिंह ने इस जत्‍थे को पौधे बांटकर हरी झंडी दिखा रवाना किया। सभी बीते रविवार को गेहलौर घाटी से चले थे, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने तिरंगा दिखाकर गति दी थी। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

    4. Saran: मांझी हत्याकांड में अबतक पांच आरोपी हुए गिरफ्तार

    मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में युवक अमितेश कुमार की पीटकर हत्या व दो को गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले में पूरे इलाके में काफी तनाव है। तनाव को देखते हुए गांव व आसपास में भारी संख्या में एसटीएफ एवं बिहार सैप के जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस ने इस हत्या मामले में दो आरोपितों को सोमवार की रात में गिरफ्तार किया है। अब तक इस हत्याकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    जिन दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनमें छट्ठू यादव पिता धर्मनाथ यादव एवं दिनेश यादव पिता शिव प्रसंग यादव शामिल है। दोनों आरोपी मुबारकपुर गांव के ही रहने वाले हैं। इस प्रकार इस कांड में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

    5. जातीय उन्माद फैला रही महागठबंधन सरकार: पशुपति पारस

    राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सारण के मुबारकपुर की घटना पर चिंता प्रकट करते हुए आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए महागठबंधन सरकार जातीय उन्माद फैला रही है। बिहार में गुंडाराज कायम है। माफियाओं के आतंक से जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। कोई ऐसा दिन नहीं है जब हत्या, लूट, डकैती और दुष्कर्म जैसी घटनाएं नहीं हो रही हों। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

    6. बांका में दंडाधिकारी की नकल रोकने पर पिटाई, गंभीर रूप से घायल

    बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के हरिहर चौधरी इंटर स्कूल परीक्षा केंद्र के मजिस्ट्रेट पर छात्रों ने जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया। आरोपित छात्र मंगलवार की शाम पकड़ लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, परीक्षा के बाद कुछ परीक्षार्थियों ने लाठी-डंडे से मजिस्ट्रेट की पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। परीक्षा समाप्ति के बाद केंद्र से निकलते ही करीब दर्जन भर परीक्षार्थि‍यों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। इससे दंडाधिकारी का सिर फट गया तथा आंखों पर भी गहरे जख्म है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

    7. Chhapra में सोशल मीडिया की जगह बंद कर दी इंटरनेट सेवा

    सारण जिले में मांझी प्रखंड के मुबारकपुर गांव में हत्या के बाद बवाल से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इंटरनेट सेवा बंद होने से ऑनलाइन कामकाज पर इसका सीधा असर पड़ा है। छपरा शहर के मॉल एवं रेस्टोरेंट में ऑनलाइन पेमेंट नहीं होने के कारण ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों का सर्वर डाउन है। विद्यार्थी ऑनलाइन क्लास से नहीं जुड़ पा रहे हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रपत्र भरने में भी दिक्कत हो रही है। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)