विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मजदूरों को मिले 4.58 लाख के पुराने नोट, कर रहे थे बंटवारा तभी...

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 04 Dec 2016 09:27 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 07:25 AM (IST)

किसी ने राजाजी नेशनल पार्क में झाड़ि‍यों में चार लाख 58 हजार के पुराने नोट फेंके हुए थे। जंगल में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार, [जेएनएन]: राजाजी नेशनल पार्क की सीमा से सटे एआरटीओ कार्यालय के पीछे मजदूरों को झाड़ियों में चार लाख 58 हजार पांच सौ रुपये के पुराने नोट मिले हैं। सभी नोट पांच सौ और एक हजार रुपये के हैं। बस्ती में लौटकर बंटवारे के वक्त पुलिस ने ये नोट बरामद कर जब्त किये। इस सिलसिले में सिडकुल थाना पुलिस नौ महिलाओं समेत दस मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि आयकर विभाग का सूचित कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रविवार की सुबह रोशनाबाद ग्राम में किराये के मकान में रहने वाली दस महिलाएं और एक युवक राजाजी पार्क के जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। वहां उन्हें झाडियों में बंद हो चुके पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट मिले। कुछ नोट प्लास्टिक की थैली में और कुछ जमीन पर बिखरे हुए थे। नोटों पर सबसे पहले एक महिला की नजर पड़ी। वह चुपचाप नोट समेट कर अपने दुपट्टे में रखने लगी तभी, बाकी महिलाओं की नजर भी उस पर पड़ गई। फिर क्या, मजदूरों में नोटों को समेटने के लिए छीना झपट्टी शुरू हो गई। उनमें तय हुआ कि सभी मिलकर नोट इकट्ठा करेंगे और घर जाकर आपस में बंटवारा करेंगे।

पढ़ें-गुडलक को एकत्र किए नोट, बै़डलक होते देख बैंक में किए जमा
अपराह्न करीब दो बजे सभी दस मजदूर अपने घर लौटे और एक कमरे में बैठकर नोटों का बंटवारा करने लगे। इसी बीच, किसी ने पुलिस कंट्रोल को सूचना कर दी कि मांगेराम की मकान में रहने वाली कुछ महिलाओं को जंगल में लाखों रुपये मिले हैं और इस वक्त पर उनका बंटवारा कर रहे हैं। थोड़ी ही देर में सिडकुल थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह रावत, चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने उक्त मकान में किराये पर और आसपास के घरों में रह रही कुछ महिलाओं के साथ ही एक युवक को हिरासत में ले लिया।

पढ़ें-वेतन मिला न पेंशन, बटुआ खाली; अभी दो दिन और इंतजार
पुलिस के पहुंचने से पहले वह आपस में रुपयों को बंटवारा कर चुके थे। पुलिस के रुपयों के बारे में पूछताछ करने पर वह पहले तो टहलाने की कोशिश करने लगे, लेकिन सख्ती करने पर सब कुछ सही-सही बता दिया। उनके पास से पुलिस ने चार लाख 58 हजार पांच सौ रुपये बरामद किये।

पढ़ें- बैंक कर्मियों ने पेश की मिसाल, सैलरी से निकाले सिर्फ पांच हजार
एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि मजदूरों से एक हजार के 181 और पांच सौ के 555 नोट बरामद हुए हैं। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये नोट कैसे जंगल तक पहुंचे। सिडकुल क्षेत्र और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। कहीं और भी नोट हों, यह पता लगाने के लिए कांबिंग भी की गई।

पढ़ें-नोटबंदी: इस तरह एडजस्टमेंट कर चला रहे हैं घर खर्च, जानिए...
सिडकुल थानाध्यक्ष ने बताया कि इस सिलसिले में सुमन पत्नी राजकुमार, मुन्नी पत्नी ओमप्रकाश, गीता पत्नी हरि सिंह, किरण पत्नी राजेश, मुनेश पत्नी धनीराम, गुड्डी पत्नी सोहन, गीता पत्नी सुभाष, लोकेश पत्नी राम सिंह, तिरछा देवी पत्नी महीपाल के साथ ही नंदराम हिरासत में लिया गया है। ये सभी लकड़ी बीनने जंगल में गए थे।

पढ़ें:-पीएनबी के इस एप से करें किसी भी खाते में लेन-देन, जानिए
चर्चा अधिक नोटों की
आशंका व्यक्त की जा रही है कि पांच सौ व एक हजार के नोट बंद होने के चलते किसी ने नोट जंगल में फेंके होंगे। चर्चा इससे अधिक रकम मिलने की रही, हालांकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है। इस बात से इन्कार नहीं किया जा रहा है कि पकड़े गए लोगों के पास और रुपये हो सकते हैं।

पढ़ें-शराब कारोबार में गिरावट, फिर भी दुकानों पर कैशलैस से तौबा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।