Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब पर्यावरण प्रहरी की भूमिका निभाएंगी मित्र पुलिस

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Wed, 01 Feb 2017 06:35 AM (IST)

    पुलिसकर्मी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते नजर आएं तो चौकियेगा नहीं। कारण, पुलिस के रुतबे को अब पर्यावरण संरक्षण के लिए भी उपयोग में लाया जा रहा है।

    अब पर्यावरण प्रहरी की भूमिका निभाएंगी मित्र पुलिस

    देहरादून, [जेएनएन]: 71 फीसद वन भूभाग वाले उत्तराखंड में मित्र पुलिस की नई पहल। आने वाले दिनों में पुलिसकर्मी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते नजर आएं तो चौकियेगा नहीं। कारण, पुलिस के रुतबे को अब पर्यावरण संरक्षण के लिए भी उपयोग में लाया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूबे में यह पहल शुरू होगी देहरादून से। इसमें थाना-चौकी परिसरों में पौधे लगाकर इन्हें मॉडल के रूप में तैयार किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित भी होंगे। यही नहीं, जिन छोटे-छोटे मामलों को समझौता कर निबटाया जाता है, उनमें दोनों पक्षों को पौधे देकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: भावी इंजीनियर गरीब बच्चों को बांट रहे ज्ञान की रोशनी

    इस पहल की नींव सोमवार को तब पड़ी, जब पुलिस महानिदेशक एमए गणपति शोध संस्था हेस्को के मुख्यालय शुक्लापुर के भ्रमण पर गए। वहां पौधरोपण के पश्चात बैठक आयोजित की गई, जिसमें हेस्को के संस्थापक पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने सकल पर्यावरणीय उत्पाद पर रोशनी डाली। उनका कहना था कि सकल घरेलू उत्पाद की तर्ज पर सकल पर्यावरण उत्पाद को बढ़ावा देना होगा, ताकि हम पारिस्थितिकी को मजबूत कर सकें। पारिस्थितिकीय तंत्र की मजबूती के लिए हर किसी को पहल करनी होगी।

    यह भी पढ़ें: यमुनोत्री की बर्फ में पुलिस का जवान उगा रहा है सब्जियां

    चर्चा के दरम्यान बिंदु उभरा कि पुलिस को पर्यावरण से कैसे जोड़ा जाए। बात सामने आई कि पुलिस को लोग स्वीकारते भी हैं। फिर चाहे वह भय का भाव हो अथवा सम्मान का। लिहाजा पर्यावरण को बेहतर बनाने में पुलिस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

    यह भी पढ़ें: आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को सशक्त बना रहे यह एसोसिएट प्रोफेसर

    और तो और जनता को जागरूक करने में यातायात पुलिस भी अहम योगदान दे सकती है। बैठक में हेस्को के सहयोग से पुलिस की पर्यावरण प्रहरी की भूमिका का खाका खींचा गया।

    यह भी पढ़ें: 13 साल की उम्र में तोड़ी वर्जनाएं, परिश्रम के बल पर ताइक्वांडो में पाई सफलता

    इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि यह प्रयोग सबसे पहले देहरादून में किया जाएगा। फरवरी के तीसरे सप्ताह में इस मसले को लेकर पुलिस लाइन में बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। दून में इस प्रयोग के सफल रहने पर धीरे-धीरे इसे अन्य जिलों में भी चलाया जाएगा। हेस्को के संस्थापक डॉ. जोशी ने उम्मीद जताई कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्तराखंड पुलिस की यह पहल भविष्य के लिए नजीर बन सकती है।

    यह भी पढ़ें: कनाडा और अमेरिका में रिसर्च करेगी उत्तराखंड की अपूर्वा

    comedy show banner
    comedy show banner