विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फर्जी एग्रीमेंट कर साढ़े 10 लाख रुपये हड़पे

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 31 Jan 2017 10:04 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 01 Feb 2017 07:03 AM (GMT+05:30)

देहरादून में फर्जी एग्रीमेंट कर साढ़े 10 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। एसआइटी ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्जी एग्रीमेंट कर साढ़े 10 लाख रुपये हड़पे
फर्जी एग्रीमेंट कर साढ़े 10 लाख रुपये हड़पे

देहरादून, [जेएनएन]: रायपुर में एक शख्स ने जमीन का फर्जी एग्रीमेंट कर साढ़े 10 लाख रुपये ठग लिए। एसआइटी ने षडयंत्र में शामिल तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय सिंह पुत्र शूरवीर सिंह निवासी श्रीकृष्ण विहार, गुजरोवाली नथुवावाला रायपुर काफी वक्त से जमीन की तलाश कर रहे थे। इस बीच उनकी मुलाकात अविनाश राय पुत्र धर्मेश्वर, धर्मेश्वर राय पुत्र सुरेन्द्र, शशी देवी पत्नी धर्मेश्वर निवासी तुंतोवाला से हुई। जून 2016 में अविनाश ने बताया कि वह अपने हिस्से की जमीन बेचना चाहता है।

यह भी पढ़ें: पीएमओ का अफसर बन डाक्टर के खाते से 50 हजार उड़ाए

उसने इसके लिए एक एग्रीमेंट तैयार किया और संजय से साढ़े 10 लाख रुपये ले लिए। एग्रीमेंट की शर्त के अनुसार दिसंबर में जमीन का बैनामा किया जाना था, लेकिन अविनाश आनाकानी करने लगा।

यह भी पढ़ें: दो लाख रुपये की लॉटरी के चक्कर में गंवाए 30 हजार, जानिए कैसे की ठगी

एसआइटी प्रभारी एवं डीआइजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति ने बताया कि मामले में रायपुर थाने को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: कब्रिस्तान का सौदा कर इंजीनियर की पत्नी से ठगे सात लाख

यह भी पढ़ें: एटीएम बंद होने के बात कहकर पूछा कोड, खाते से उड़ाए हजारों

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।