विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो लाख रुपये की लॉटरी के चक्‍कर में गंवाए 30 हजार, जानिए कैसे की ठगी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 03 Jan 2017 09:31 AM (IST)Updated: Fri, 06 Jan 2017 04:07 AM (IST)

रुड़की में लॉटरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। दो लाख रुपये की लॉटरी का लालच देकर 30 हजा रुपये ठग लिए।

News Article Hero Image

रुड़की, [जेएनएन]: लॉटरी के नाम पर एक युवक से 30 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा निवासी अनुपम एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। वह मूल रूप से सहारनपुर (यूपी) का रहने वाला है। अनुपम के मोबाइल नंबर पर सोमवार को एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह मुंबई से बोल रहा है। उनका मोबाइल नंबर एक कंपनी की प्रतियोगिता में शामिल किया गया था। एक लाख से अधिक मोबाइल नंबर में से उनके मोबाइल नंबर का चयन हुआ है, जिसके लिए कंपनी की तरफ से उन्हें दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पढ़ें:-ट्रेनिंग के नाम पर चार लाख रुपये लेकर चंपत हो गया युवक

इनाम की रकम देने से पहले उन्हें कुछ औपचारिकता और टैक्स के रूप में खाते में 30 हजार रुपये की रकम जमा करानी होगी। तभी इनामी रकम उनके खाते में भेजी जाएगी। आरोपी ने अनुपम को अपना खाता नंबर दे दिया। उसकी बातों में आकर अनुपम ने खाते में 30 हजार की रकम जमा करा दी।

पढ़ें:-मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर 27 लाख रुपये ठगे

कुछ देर बाद अनुपम ने उस मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ मिला। काफी देर तक प्रयास करने के बावजूद नंबर नहीं खुला, जिसके बाद युवक को ठगी का आभास हुआ। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें:-दशहरे की छुट्टी पर आया था घर, एक कॉल से लुटा बैठा हजारों रुपये

पढ़ें:-हरकत में आया प्रशासन, फर्जी बीपीएल कार्डधारकों की सूची तलब