विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परीक्षा में छात्रों टेंशन को इस तरह दूर करेगा सीबीएसई

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 09 Feb 2017 02:35 PM (IST)Updated: Fri, 10 Feb 2017 05:01 AM (IST)

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेंकडरी एजुकेशन (सीबीएसई) छात्रों और अभिभवाकों के लिए काउंसिलिंग शुरू कर रहा है। इसके जरिये छात्रों की परीक्षा संबंधी टेंशन दूर की जाएगी।

परीक्षा में छात्रों टेंशन को इस तरह दूर करेगा सीबीएसई
परीक्षा में छात्रों टेंशन को इस तरह दूर करेगा सीबीएसई

देहरादून, [जेएनएन]: अगर एग्जाम का टेंशन है, तो सीबीएसई अपनी काउंसिलिंग टीम के साथ आपके सहयोग के लिए तैयार है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेंकडरी एजुकेशन (सीबीएसई) छात्रों और अभिभवाकों के लिए काउंसिलिंग शुरू कर रहा है। यह सेवा नौ फरवरी से 29 अप्रैल तक चलेगी। इसके तहत एग्जाम की तैयारी से लेकर स्ट्रेस दूर करने में विशेषज्ञ छात्रों की मदद करेंगे।

सीबीएसई आज से छात्र और अभिभावकों के लिए फ्री काउंसिलिंग हेल्पलाइन शुरू करने जा रहा है। सीबीएसई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बोर्ड का मकसद एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को तनाव से मुक्त करके बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म नीट के ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए खासियत

इसके लिए बोर्ड हर साल हेल्पलाइन सेवा संचालित करता है, जिसके तहत अलग-अलग रीजन के लिए अलग काउंसलर नियुक्त किए जाते हैं। बोर्ड ने न्यूरो साइक्लॉजिस्ट डॉ. सोना कौशल गुप्ता को उत्तराखंड राज्य का काउंसलर बनाया है।

यह भी पढ़ें: जेईई मेंस प्रवेश पत्र के लिए 12वीं का रोल नंबर जरूरी

उन्होंने बताया कि परीक्षा से पहले और परीक्षा के दौरान इस हेल्पलाइन के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों की मनोवैज्ञानिक ढंग से काउंसिलिंग की जाएगी। सीबीएसई ने छात्रों के विभिन्न परिवेश के मुताबिक इस काउंसिलिंग को तैयार किया है। इस दौरान टेलीफोन और ऑनलाइन माध्यमों से विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: नेट की आंसर-की मार्च में होगी जारी, ऐसे करें चैलेंज

यह भी पढ़ें: एम्स में एमबीबीएस की सीटें बढ़ी, पैटर्न भी बदला

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेगी पीजी की सीटें

यह भी पढ़ें: जेईई की प्रवेश प्रक्रिया में अब नहीं होगा व्यवधान