विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेट की आंसर-की मार्च में होगी जारी, ऐसे करें चैलेंज

By BhanuEdited By:
Published: Sun, 29 Jan 2017 01:44 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2017 06:40 AM (IST)

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए सभी सौ विषय की आंसर-की और ओएमआर शीट ऑनलाइन प्रदर्शित की जाएंगी। अभ्यर्थी प्रति ...और पढ़ें

नेट की आंसर-की मार्च में होगी जारी, ऐसे करें चैलेंज
नेट की आंसर-की मार्च में होगी जारी, ऐसे करें चैलेंज

देहरादून, [जेएनएन]: सीबीएसई की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए सभी सौ विषय की आंसर-की और ओएमआर शीट ऑनलाइन प्रदर्शित की जाएंगी। बोर्ड मार्च के दूसरे हफ्ते में शीट वेबसाइट पर अपलोड करेगा। अभ्यर्थी एक हजार रुपये प्रति सवाल का शुल्क जमा कर आंसर- की को चैलेंज कर सकेंगे।

डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए सीबीएसई ने हाल ही में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का आयोजन किया था।

यह भी पढ़ें: एम्स में एमबीबीएस की सीटें बढ़ी, पैटर्न भी बदला

राजधानी दून में 14 सेंटर पर नेट आयोजित किया गया। तकरीबन 5,000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद बोर्ड अब सवालों के उत्तरों को चैलेंज करने का मौका देने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेगी पीजी की सीटें

बोर्ड की ओर से वेबसाइट पर सवालों को चैलेंज करने का मौका दिया जाएगा। आंसर-की में किसी सवाल के जवाब पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को प्रति सवाल शुल्क देना होगा।

यह भी पढ़ें: जेईई की प्रवेश प्रक्रिया में अब नहीं होगा व्यवधान

अभ्यर्थी को यूजीसी नेट के प्रति प्रश्न पर आपत्ति का एक हजार रुपये शुल्क जमा करना होगा। सवालों को ऑनलाइन ही चैलेंज किया जा सकता है। इसके लिए बोर्ड की ओर से खास तौर पर लिंक प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: आगामी शिक्षा सत्र में विद्यालयों को मिल सकते हैं नए शिक्षक

इसके लिए वे डेबिट व क्रेडिट कार्ड और ई-चालान के जरिये फीस जमा कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से चैलेंज किए गए सवाल में गलती पाए जाने पर अभ्यर्थी द्वारा सवाल के एवज में जमा की गई राशि को लौटाया जाएगा। लेकिन जिन अभ्यर्थी की आपत्ति स्वीकार नहीं होंगी, उन्हें सीबीएसई कोई फीस नहीं लौटाएगा।

यह भी पढ़ें: एक ऐसा स्कूल जो बच्चों से नहीं लेता फीस, स्वयं वहन करता पढ़ाई खर्च