विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेईई मेंस प्रवेश पत्र के लिए 12वीं का रोल नंबर जरूरी

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 01 Feb 2017 01:17 PM (IST)Updated: Thu, 02 Feb 2017 06:30 AM (IST)

जेईई मेंस के लिए आवेदन कर चुके छात्रों को एडमिट कार्ड हासिल करने के लिए 12वीं का रोल नंबर अपलोड ...और पढ़ें

जेईई मेंस प्रवेश पत्र के लिए 12वीं का रोल नंबर जरूरी
जेईई मेंस प्रवेश पत्र के लिए 12वीं का रोल नंबर जरूरी

देहरादून, [जेएनएन]: जेईई मेंस के लिए आवेदन कर चुके छात्रों को एडमिट कार्ड हासिल करने के लिए 12वीं का रोल नंबर अपलोड करना अनिवार्य होगा। बोर्ड की ओर से निर्धारित औपचारिकताएं पूरा करने के बाद ही इसे डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा आवेदनों में गलती सुधार के लिए अभ्यर्थियों के पास केवल दो दिन बाकी हैं। तीन फरवरी के बाद गलती सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा।

देशभर के एनआइटी, आइआइटी और अन्य तकनीकी संस्थान में इंजीनियरिंग की सीटों पर दाखिले के लिए होने वाली जेईई-मेंस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: नेट की आंसर-की मार्च में होगी जारी, ऐसे करें चैलेंज

बोर्ड की ओर से 20 मार्च को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इस बार अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए 12वीं का रोल नंबर भी अपलोड करना होगा। इसके बाद ही अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: एम्स में एमबीबीएस की सीटें बढ़ी, पैटर्न भी बदला

वहीं, आवेदन में गलती सुधारने का मौका अभ्यर्थियों के पास अभी भी है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने तीन फरवरी तक आवेदन में हुई गलतियों में सुधार का अवसर दिया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेगी पीजी की सीटें

इसके अलावा चार फरवरी तक ऐसे अभ्यर्थी जिनकी फीस आदि को लेकर कोई चूक हुई है, तो वे निर्धारित समय तक फीस जमा करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जेईई की प्रवेश प्रक्रिया में अब नहीं होगा व्यवधान

बंसल क्लासेज के जेईई एक्सपर्ट संजय गुप्ता के अनुसार एग्जाम से पहले गलती सुधार का मौका केवल एक ही बार दिया जा रहा है। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है कि वे अपने आवेदन की तमाम गलतियों को ध्यानपूर्वक सुधार लें।

यह भी पढ़ें: एक ऐसा स्कूल जो बच्चों से नहीं लेता फीस, स्वयं वहन करता पढ़ाई खर्च