विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागेश्वर में भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र के लिए किया मंथन

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 12 Aug 2016 05:32 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2016 05:36 PM (IST)

आगामी 2017 के चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने चुनाव घोषणापत्र तैयार करने के लिए मंथन शुरू कर दिया है। इसके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बागेश्वर, [जेएनएन]: आगामी 2017 के चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने चुनाव घोषणापत्र तैयार करने के लिए मंथन शुरू कर दिया है। इसके लिए बागेश्वर में जुटे भाजपा नेताओं ने बैठक कर सुझाव भी आमंत्रित किए।
भाजपा की दृष्टि पत्र समिति की बैठक समिति के संयोजक व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इसमें सह संयोजक प्रो. एमएस भंडारी ने घोषणा पत्र में शामिल किए जाने वाले मुद्दों पर पदाधिकारियों से सुझाव लिए।

पढ़ें-राजनैतिक नैतिकता की हत्या कर दी सीएम नेः हरक सिंह
बैठक में पार्टी के अल्मोडा, बागेश्वर, डीडीहाट, पिथौरागढ, रानीखेत जिले के जिलाध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत ने कहा कि भाजपा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। कार्यकर्ताओं को जनता के मन को मत में बदलने के लिए कार्य करना होगा।

पढ़ें: सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अब्दुल मतीन सिद्दीकी
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार से जनता तंग आ चुकी है। आए दिन घोटालों व भ्रष्टाचार तथा प्रदेश में माफिया के हावी होने से जनता प्रदेश की सत्ता भाजपा को सोंपना चाहती है।

पढ़ें-उत्तराखंडः हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच भरोसे का संकट
इस मौके पर पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, अल्मोडा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, बागेश्वर जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, महामंत्री राजेंद्र उपाध्याय ने घोषणा पत्र में जनता की स्वास्थ्य, शिक्षा व पेयजल की समस्या को दूर करने का वायदा करने का सुझाव दिया।

पढ़ें- भाजपा नेता जुगरान ने ऊर्जा निगम के बहाने की सरकार की घेराबंदी
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही व राम सिंह कोरंगा, खडक टंगणियां, मदन आगरी, मथुरा प्रसाद ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार की पोल खोलने व कांग्रेस की झूठी घोषणाओं समेत सशक्त विकास का वायदा करने का सुझाव दिया।

पढ़ें-'किशोर उपाध्याय खुद मान चुके हैं, कांग्रेस में है भ्रष्टाचार'
गोविंद टंगणियां, प्रकाश साह, बलवंत बिष्ट ने जनता की समस्याएं गिनाते हुए कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं को पत्र में शामिल किया जाना चाहिए।
पढ़ें: मिशन 2017 के लिए भाजपा लेगी सोशल मीडिया का सहारा