'किशोर उपाध्याय खुद मान चुके हैं, कांग्रेस में है भ्रष्टाचार'
काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा का कहना है कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार के होने की बात वहीं पुख्ता हो जाती है जब खुद प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय खुद यह मान चुके हैं।

काशीपुर, [जेएनएन]: काशीपुर सीट से भाजपा के विधायक हरभजन सिंह चीमा ने उत्तराखंड कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। साथ कहा कि खुद प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय मानते हैं कि उनकी पार्टी में कुछ भी सही नहीं है।
काशीपुर में पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मंत्री रोक के बावजूद खुलेआम खान कर रहे हैं। इसको रोकने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक सेल का गठन किया गया है।
पढ़ें: सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अब्दुल मतीन सिद्दीकी
वार्ता के दौरान उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व द्रोणासागर कवरिंग नहर और महादेव नहर का निर्माण हुआ था। जो बनने के साथ ही उखड़ने और टूटने लगा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।