Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा नेता जुगरान ने ऊर्जा निगम के बहाने की सरकार की घेराबंदी

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 12 Aug 2016 04:50 PM (IST)

    भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने ऊर्जा निगम के बहाने राज्य सरकार को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम में भ्रष्टाचार हो रहे, लेकिन कांग्रेस सरकार आंखे मूंद कर बैठी है।

    Hero Image

    देहरादून, [जेएनएन]: भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने ऊर्जा निगम के बहाने राज्य सरकार को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम में भ्रष्टाचार हो रहे, लेकिन कांग्रेस सरकार आंखे मूंद कर बैठी है।
    घेप्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस ने प्रदेश में कांग्रेस अंगेस्ट करप्शन विंग बनाई। इसके औचित्य पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि क्या यह विंग ऊर्जा के निगमों मे हुए भरष्टाचार के मामलों को उजागर करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें-उत्तराखंडः हरीश रावत और यशपाल आर्य के बीच भरोसे का संकट
    उन्होंने कहा कि जिस महकमे के मंत्री स्वयं मुख्यमंत्री हरीश रावत हैं, उसमें ही भ्रष्टाचार की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि निगम में प्रबंध निदेशक और निदशकों की नियुक्ति के लिए सरकार योग्यता में कमी करती आई है। पिटकुल और यूपीसीएल में प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्ति होनी है। इस बार प्रबंध निदेशक के तकनीकी पद के लिए स्नातक योग्यता रखी है।

    पढ़ें: सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अब्दुल मतीन सिद्दीकी
    उन्होंने कहा कि इससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही आरोप लगाया कि पूर्व में हुई निदेशकों के पद पर नियुक्ति में भी खेल हुआ था। उन्होंने कहा ऊर्जा के तीनों निगमों के भ्रष्टाचार और अनियमितता के मामलों की फाइल तथ्यों के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सौंपी जाएगी।
    पढ़ें-'किशोर उपाध्याय खुद मान चुके हैं, कांग्रेस में है भ्रष्टाचार'

    पढ़ें: मिशन 2017 के लिए भाजपा लेगी सोशल मीडिया का सहारा