आगरा में सेक्स रैकेट : वाट्सएप पर लड़कियों की बुकिंग, चार महिला सहित दस गिरफ्तार
रिहाइशी कॉलोनी में बने होटल में दिल्ली व कानपुर से युवतियां लाई गई थीं।पुलिस ने छापा मारकर होटल मालिक, मैनेजर समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें चार युवतियां और चार ग्राहक हैं।
आगरा (जेएनएन)। ताजनगरी आगरा में कल देर रात एक हाई-फाई सेक्स रैकेट पकड़ा गया। इसमें वाट्सएप पर लड़कियों की बुकिंग होती थी। रैकेट में शामिल छह महिला सहित दस लोगों को कल देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया।
ताजनगरी में आगरा के साथ दिल्ली में बड़े सैक्स रैकेट के पर्दाफाश के बीच कल आगरा के सिकंदरा के होटल कृष्ण कान्हा में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा हुआ है।
झांसी में पकड़ा गया सेक्ट रैकेट, चार महिला समेत छह गिरफ्तार
सिकंदरा थाना के पास रिहाइशी कॉलोनी में बने होटल में दिल्ली व कानपुर से युवतियां लाई गई थीं। कल पुलिस ने छापा मारकर होटल मालिक, मैनेजर समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें चार युवतियां और चार ग्राहक हैं।
सिकंदरा आरओबी के पास कॉलोनी में होटल कृष्ण कान्हा में सेक्स रैकेट चलने की शिकायतें आ रही थीं। कल सीओ हरीपर्वत अनुराग वत्स ने देर शाम महिला कांस्टेबल और कई थानों के पुलिस फोर्स के साथ होटल की घेराबंदी कर ली। वहां पर दो कमरों से चार युवतियां और चार युवक पकड़े गए।
बाराबंकी के मैरिज हॉल में सेक्स रैकेट, हिरासत में सात जोड़े
छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से चार लड़के-लड़कियां बेहद ही आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इनको पुलिस ने कपड़े तक पहनने का मौका नहीं दिया और दबोच लिया। पुलिस ने होटल मालिक राधा नगर सिकंदरा निवासी चंद्रमोहन उर्फ मनोज यादव और मैनेजर मनोज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। ग्राहकों में जलेसर के महेंद्र, हरेंद्र, सिरसागंज के रवि और सादाबाद के पंकज शामिल हैं।
सैक्स रैकेटः सत्रह साल में राजमिस्त्री से बन गया अरबपति
हिरासत में ली गईं चार युवतियों में से तीन दिल्ली और एक कानपुर की रहने वाली है। इनमें से दो विवाहित हैं। युवतियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन्हें होटल मालिक पंद्रह दिन के लिए पंद्रह हजार रुपये देकर परसों ही लाया था। होटल में रहने और खाने का इंतजाम था।
इटावा में सेक्स रैकेट : चार महिला व दो पुरुष गिरफ्तार
एएसपी अनुराग वत्स ने बताया कि गिरफ्तार किए गए होटल संचालक चंद्रमोहन यादव निवासी राधा नगर सिकंदरा, मैनेजर मनोज गुप्ता, युवक और युवतियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
वाट्सएप पर भेजे जाते थे फोटो
होटल में युवतियों के लिए आने वाले ग्राहकों को वाट्सएप पर फोटो भेजे जाते थे। इसके आधार पर ही रेट का सौदा होता था।
मुजफ्फरनगर में सेक्स रैकेट, दिवंगत दारोगा की पत्नी संचालिका
होटल को भी सील किया जाएगा
होटल कृष्ण कान्हा में दो वर्ष पहले भी सैक्स रैकेट पकड़ा गया था। इसके बाद पुलिस ने उस समय होटल को सील किया। मगर, बाद में उसकी सील फिर खुल गई। इसमें धड़ल्ले से देह व्यापार का खेल चल रहा था। कॉलोनी वाले इससे परेशान थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।